सीएम योगी 16 अक्टूबर को गाजियाबाद में रहेंगे: सुंदरदीप कॉलेज में सभा, पुराने बस अड्डे का करेंगे निरीक्षण; सुरक्षा में 1000 जवान तैनात - Ghaziabad News

Published on 14 अक्टू॰ 2026

गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सीएम 16 अक्टूबर को डासना स्थित सुंदरदीप कॉलेज में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पुराने बस अड्डे का निरीक्षण करेंगे। दौरे को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थ

.

कार्यक्रम में करीब 1,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए 250 पुलिसकर्मियों की अलग से ड्यूटी लगाई जाएगी। बुधवार शाम भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर पार्टी नेताओं के साथ सुंदरदीप कॉलेज पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।

पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर बैठक की। डीएम रविंद्र मांदड़ ने भी तैयारियों की समीक्षा की।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर सुंदरदीप कॉलेज में सीएम के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर सुंदरदीप कॉलेज में सीएम के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे।

1,000 जवान संभालेंगे सुरक्षा, 250 पुलिसकर्मी ट्रैफिक में रहेंगे

मुख्यमंत्री के दौरे के लिए पुलिस लाइन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक तैयारियां चल रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था में 2 एडिशनल पुलिस कमिश्नर, 5 डीसीपी, 6 एसीपी और टीआई समेत 15 इंस्पेक्टर लगाए गए हैं। महिला पुलिसकर्मियों की भी अलग से तैनाती होगी।

कार्यक्रम स्थल से हेलीपैड तक सुरक्षा कड़ी रखी जाएगी। पुलिस लाइन में बुधवार शाम सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कराया गया। वहीं, नगर निगम ने कार्यक्रम स्थल और मुख्य मार्गों पर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं तेज कर दी हैं।

सीएम के कार्यक्रम को लेकर पुलिस लाइन में सड़कों की सफाई करतीं महिला कर्मचारी।

सीएम के कार्यक्रम को लेकर पुलिस लाइन में सड़कों की सफाई करतीं महिला कर्मचारी।

पुराने बस अड्डे का भी निरीक्षण करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री का गाजियाबाद में दो स्थानों पर कार्यक्रम प्रस्तावित है। सुंदरदीप कॉलेज में सभा के बाद वह पुराने बस अड्डे का निरीक्षण करेंगे। प्रशासन कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा है।

23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को लेकर भी भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दोनों सीटों के लिए मतदाता सम्मेलन की तैयारी के सिलसिले में सुंदरदीप कॉलेज में बैठक हुई। बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के नेतृत्व में हुई, जिसमें जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में सीएम के 16 अक्टूबर के कार्यक्रम और मतदाता सम्मेलन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

रात में भी जारी रहा काम

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए बुधवार रात पुलिस लाइन में साफ-सफाई और सड़क मरम्मत का काम जारी रहा। 100 से ज्यादा कर्मचारी निर्माण और सफाई कार्य में लगाए गए हैं। नगर निगम की टीमें भी कार्यक्रम स्थल और प्रमुख मार्गों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी हैं।

बैठक में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, विधायक संजीव शर्मा, विजयपाल आढ़ती, श्रीचंद शर्मा, दिनेश गोयल, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह, धर्मेश तोमर, प्रदेश मंत्री वसंत त्यागी, महानगर प्रभारी अशोक कटारिया समेत अन्य नेता मौजूद रहे।