फेस्टिवल सीजन में 16 ट्रेन निरस्त, 87 डिस्टर्ब, बीना रेलवे स्टेशन पर 63 दिन तक चलेगा मेंटेनेंस का काम

Published on 17 अग॰ 2026

भोपाल, 17 अगस्त 2026: रेल प्रशासन जनता के हित में और जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए काम करता था, यह पुरानी बात हो गई है। अब वह अपनी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए काम करते हैं। रक्षाबंधन और दीपावली जैसे फेस्टिवल सीजन में बीना रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मेंटेनेंस का काम शुरू कर रहे हैं। इसके कारण 14 अगस्त से 15 अक्टूबर तक के लिए 16 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है जबकि 87 ट्रेनों को डिस्टर्ब किया गया है। रेल प्रशासन का आलस देखिए, मीडिया को यह सूचना 17 अगस्त को दी गई है। मतलब ट्रेन निरस्त करने के 3 दिन बाद।

63 दिन तक काम चलेगा

बीना यार्ड में कार्य तीन चरणों में किया जाएगा। 14 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्री से प्री-नानइंटरलाकिंग चरण,1 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक प्री-नानइंटरलाकिंग चरण तथा 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक नानइंटरलाकिंग चरण निर्धारित है।

1. निरस्त की जाने वाली ट्रेनें

बीना यार्ड रीमॉडलिंग के दौरान निम्न ट्रेन सेवाएं निर्धारित अवधि में निरस्त रहेंगी। अधिसूचना में प्रत्येक सेवा की निरस्तीकरण अवधि तथा कुल फेरे दिए गए हैं।

1) गाड़ी संख्या 12197 — भोपाल–ग्वालियर — निरस्तीकरण अवधि: 1 से 15 अक्टूबर 2026 — कुल फेरे: 15

2) गाड़ी संख्या 12198 — ग्वालियर–भोपाल — निरस्तीकरण अवधि: 1 से 15 अक्टूबर 2026 — कुल फेरे: 15

3) गाड़ी संख्या 11086 — ग्वालियर–एसएमवीटी बेंगलुरु — निरस्तीकरण अवधि: 2 एवं 9 अक्टूबर 2026 — कुल फेरे: 2

4) गाड़ी संख्या 11085 — एसएमवीटी बेंगलुरु–ग्वालियर — निरस्तीकरण अवधि: 4 एवं 11 अक्टूबर 2026 — कुल फेरे: 2

5) गाड़ी संख्या 64618 — ललितपुर–बीना — निरस्तीकरण अवधि: 20 से 26 सितंबर 2026 — कुल फेरे: 7

6) गाड़ी संख्या 64617 — बीना–ललितपुर — निरस्तीकरण अवधि: 20 से 26 सितंबर 2026 — कुल फेरे: 7

7) गाड़ी संख्या 61611 — बीना–रूठियाई — निरस्तीकरण अवधि: 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 — कुल फेरे: 17

8) गाड़ी संख्या 61612 — रूठियाई–बीना — निरस्तीकरण अवधि: 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 — कुल फेरे: 17

9) गाड़ी संख्या 61625 — बीना–रूठियाई— निरस्तीकरण अवधि: 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 — कुल फेरे: 17

10) गाड़ी संख्या 61626 — रूठियाई–बीना — निरस्तीकरण अवधि: 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 — कुल फेरे: 17

11) गाड़ी संख्या 61619 — बीना–कटनी मुडवारा— निरस्तीकरण अवधि: 21 सितंबर तथा 28 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 — कुल फेरे: 19

12) गाड़ी संख्या 61620 — कटनी मुडवारा–बीना — निरस्तीकरण अवधि: 21 सितंबर तथा 28 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 — कुल फेरे: 19

13) गाड़ी संख्या 22169 — रानी कमलापति–संतरागाछी — निरस्तीकरण अवधि: 14 अक्टूबर 2026 — कुल फेरे: 1

14) गाड़ी संख्या 22170 — संतरागाछी–रानी कमलापति — निरस्तीकरण अवधि: 15 अक्टूबर 2026 — कुल फेरे: 1

15) गाड़ी संख्या 22161 — भोपाल–दमोह— निरस्तीकरण अवधि: 9 से 15 अक्टूबर 2026 — कुल फेरे: 7

16) गाड़ी संख्या 22162 — दमोह–भोपाल — निरस्तीकरण अवधि: 10 से 16 अक्टूबर 2026 — कुल फेरे: 7

2. परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

बीना होकर चलने वाली अनेक लंबी दूरी की ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। इससे बीना स्टेशन पर होने वाले निर्माण कार्य के दौरान ट्रेन संचालन सुरक्षित एवं सुचारु रखा जा सकेगा।

परिवर्तित मार्ग से संचालित होने वाली ट्रेनें 

1.गाड़ी संख्या 01025 — दादर–बलिया

परिवर्तित मार्ग: इटारसी–जबलपुर–कटनी–सतना–मानिकपुर

अवधि: 9, 12 एवं 14 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 3

2.गाड़ी संख्या 01026 — बलिया–दादर

परिवर्तित मार्ग: मानिकपुर–सतना–कटनी–जबलपुर–इटारसी

अवधि: 9 एवं 11 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 2

3.गाड़ी संख्या 01027 — दादर–गोरखपुर

परिवर्तित मार्ग: इटारसी–जबलपुर–कटनी–सतना–मानिकपुर

अवधि: 10, 11 एवं 13 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 3

4. गाड़ी संख्या 01028 — गोरखपुर–दादर

परिवर्तित मार्ग: मानिकपुर–सतना–कटनी–जबलपुर–इटारसी

अवधि: 10, 12 एवं 13 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 3

5.गाड़ी संख्या 19165 — अहमदाबाद–दरभंगा

परिवर्तित मार्ग: गुना–ग्वालियर–इटावा– गोविन्दपुरी 

अवधि: 20 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 11

6.गाड़ी संख्या 19166 — दरभंगा–अहमदाबाद

परिवर्तित मार्ग: गोविन्दपुरी–इटावा–ग्वालियर–गुना

अवधि: 19 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 12

7.गाड़ी संख्या 19167 — अहमदाबाद–बलिया सिटी

परिवर्तित मार्ग: गुना–ग्वालियर–इटावा–गोविन्दपुरी

अवधि: 19 सितंबर से 13 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 15

8.गाड़ी संख्या 19168 — वाराणसी–अहमदाबाद

परिवर्तित मार्ग: गोविन्दपुरी–इटावा–ग्वालियर–गुना

अवधि: 18 सितंबर से 13 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 15

9.गाड़ी संख्या 09465 — अहमदाबाद–दरभंगा

परिवर्तित मार्ग: गुना–ग्वालियर–इटावा– गोविन्दपुरी

अवधि: 18 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 4

10. गाड़ी संख्या 09466 — दरभंगा–अहमदाबाद

परिवर्तित मार्ग: गोविन्दपुरी–इटावा–ग्वालियर–गुना

अवधि: 21 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 4

11.गाड़ी संख्या 15045 — गोरखपुर–ओखा

परिवर्तित मार्ग: गोविन्दपुरी–इटावा–ग्वालियर–गुना

अवधि: 24 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 4

12.गाड़ी संख्या 15046 — ओखा–गोरखपुर

परिवर्तित मार्ग: गुना–ग्वालियर–इटावा– गोविन्दपुरी 

अवधि: 20 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 4

13.गाड़ी संख्या 19053 — सूरत–मुजफ्फरपुर

परिवर्तित मार्ग: गुना–ग्वालियर–इटावा– गोविन्दपुरी

अवधि: 18 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 4

14. गाड़ी संख्या 19054 — मुजफ्फरपुर–सूरत

परिवर्तित मार्ग: गोविन्दपुरी–इटावा–ग्वालियर–गुना

अवधि: 20 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 4

15. गाड़ी संख्या 11704 — डॉ. अंबेडकर नगर–रीवा

परिवर्तित मार्ग: मक्सी–रूठियाई–गुना– महादेवखेड़ी–मालखेडी 

अवधि: 9, 12 एवं 14 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 3

16. गाड़ी संख्या 11703 — रीवा–डॉ. अंबेडकर नगर

परिवर्तित मार्ग: मालखेडी–महादेवखेड़ी–गुना–रूठियाई–मक्सी

अवधि: 8, 11 एवं 13 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 3

17.गाड़ी संख्या 22911 — इंदौर–हावड़ा

परिवर्तित मार्ग: मक्सी–रूठियाई–गुना– महादेवखेड़ी– मालखेडी

अवधि: 1 से 13 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 6

18. गाड़ी संख्या 22912 — हावड़ा–इंदौर

परिवर्तित मार्ग: मालखेडी– महादेवखेड़ी–गुना–रूठियाई–मक्सी

अवधि: 1 से 12 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 6

19. गाड़ी संख्या 11465 — वेरावल–जबलपुर

परिवर्तित मार्ग: जबलपुर–इटारसी–भोपाल

अवधि: 10 एवं 12 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 2

20. गाड़ी संख्या 15560 — अहमदाबाद–दरभंगा

परिवर्तित मार्ग: मक्सी–रूठियाई–गुना–महादेवखेड़ी–मालखेडी

अवधि: 9 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 1

21. गाड़ी संख्या 22829 — भुज–शालीमार

परिवर्तित मार्ग: मक्सी–रूठियाई–गुना– महादेवखेड़ी–मालखेडी

अवधि: 13 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 1

22. गाड़ी संख्या 19413 — अहमदाबाद–कोलकाता

परिवर्तित मार्ग: मक्सी–रूठियाई–गुना– महादेवखेड़ी–मालखेडी

अवधि: 14 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 1

23. गाड़ी संख्या 19421 — अहमदाबाद–पटना

परिवर्तित मार्ग: मक्सी–रूठियाई–गुना– महादेवखेड़ी–मालखेडी

अवधि: 11 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 1

24. गाड़ी संख्या 19091 — बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर

परिवर्तित मार्ग: मक्सी–रूठियाई–गुना– महादेवखेड़ी–मालखेडी

अवधि: 12 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 1

25. गाड़ी संख्या 19489 — अहमदाबाद–गोरखपुर

परिवर्तित मार्ग: मक्सी–रूठियाई–गुना–महादेवखेड़ी–मालखेडी

अवधि: 9 से 15 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 7

26.गाड़ी संख्या 11466 — जबलपुर–वेरावल

परिवर्तित मार्ग: भोपाल–इटारसी–जबलपुर

अवधि: 9 एवं 12 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 2

27.गाड़ी संख्या 15559 — दरभंगा–अहमदाबाद

परिवर्तित मार्ग: मालखेडी–महादेवखेड़ी–गुना–रूठियाई–मक्सी

अवधि: 14 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 1

28. गाड़ी संख्या 22830 — शालीमार–भुज

परिवर्तित मार्ग: मालखेडी–महादेवखेड़ी–गुना–रूठियाई–मक्सी

अवधि: 10 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 1

29.गाड़ी संख्या 19414 — कोलकाता–अहमदाबाद

परिवर्तित मार्ग: मालखेडी–महादेवखेड़ी–गुना–रूठियाई–मक्सी 

अवधि: 10 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 1

30. गाड़ी संख्या 19422 — पटना–अहमदाबाद

परिवर्तित मार्ग: मालखेडी–महादेवखेड़ी–गुना–रूठियाई–मक्सी

अवधि: 13 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 1

31.गाड़ी संख्या 19092 — गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस

परिवर्तित मार्ग: मालखेडी–महादेवखेड़ी–गुना–रूठियाई–मक्सी

अवधि: 13 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 1

32.गाड़ी संख्या 19490 — गोरखपुर–अहमदाबाद

परिवर्तित मार्ग: मालखेडी–महादेवखेड़ी–गुना–रूठियाई–मक्सी 

अवधि: 7 से 14 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 7

33. गाड़ी संख्या 11071 — लोकमान्य तिलक टर्मिनस–बलिया

परिवर्तित मार्ग: कटनी–जबलपुर–इटारसी

अवधि: 7 से 14 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 8

34. गाड़ी संख्या 11072 — बलिया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस

परिवर्तित मार्ग: इटारसी–जबलपुर–कटनी

अवधि: 7 से 14 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 8

35. गाड़ी संख्या 12185 — रीवा–रानी कमलापति

परिवर्तित मार्ग: कटनी–जबलपुर–इटारसी–रानी कमलापति

अवधि: 8 से 14 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 7

36. गाड़ी संख्या 12186 — रानी कमलापति–रीवा

परिवर्तित मार्ग: रानी कमलापति–इटारसी–जबलपुर–कटनी

अवधि: 8 से 14 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 7

37. गाड़ी संख्या 13025 — हावड़ा–भोपाल

परिवर्तित मार्ग: न्यू कटनी–कटनी साऊथ-जबलपुर-इटारसी–भोपाल

अवधि: 12 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 1

38. गाड़ी संख्या 13026 — भोपाल–हावड़ा

परिवर्तित मार्ग: भोपाल–इटारसी-जबलपुर-कटनी साऊथ–न्यू कटनी

अवधि: 14 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 1

39. गाड़ी संख्या 11631 — भोपाल–धनबाद

परिवर्तित मार्ग: भोपाल–इटारसी-जबलपुर-कटनी साऊथ–न्यू कटनी

अवधि: 9, 12 एवं 15 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 3

40. गाड़ी संख्या 11632 — धनबाद–भोपाल

परिवर्तित मार्ग: न्यू कटनी–कटनी साऊथ-जबलपुर-इटारसी–भोपाल 

अवधि: 10, 11 एवं 14 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 3

41.गाड़ी संख्या 11633 — भोपाल–चोपन

परिवर्तित मार्ग: भोपाल–इटारसी-जबलपुर-कटनी साऊथ–न्यू कटनी

अवधि: 11 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 1

42. गाड़ी संख्या 11634 — चोपन–भोपाल

परिवर्तित मार्ग: न्यू कटनी–कटनी साऊथ-जबलपुर-इटारसी–भोपाल

अवधि: 12 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 1

43. गाड़ी संख्या 22165 — भोपाल–सिंगरौली

परिवर्तित मार्ग: भोपाल–इटारसी-जबलपुर-कटनी साऊथ–न्यू कटनी

अवधि: 10, 13 एवं 14 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 3

44. गाड़ी संख्या 22166 — सिंगरौली–भोपाल

परिवर्तित मार्ग: न्यू कटनी–कटनी साऊथ-जबलपुर-इटारसी–भोपाल

अवधि: 9 एवं 13 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 2

45. गाड़ी संख्या 20482 — तिरुचिरापल्ली–भगत की कोठी

परिवर्तित मार्ग: भोपाल–संत हिरदारामनगर–मक्सी–नागदा–मथुरा

अवधि: 3 एवं 10 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 2

46. गाड़ी संख्या 20481 — भगत की कोठी–तिरुचिरापल्ली

परिवर्तित मार्ग: सवाई माधोपुर–कोटा–नागदा–संत हिरदारामनगर–मक्सी–भोपाल

अवधि: 7 एवं 14 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 2

47. गाड़ी संख्या 14814 — भोपाल–जोधपुर

परिवर्तित मार्ग: भोपाल–संत हिरदारामनगर–मक्सी–नागदा–कोटा

अवधि: 1 से 15 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 15

48. गाड़ी संख्या 14813 — जोधपुर–भोपाल

परिवर्तित मार्ग: कोटा–नागदा–संत हिरदारामनगर–मक्सी–भोपाल

अवधि: 1 से 14 अक्टूबर 2026

कुल फेरे: 14

3. ट्रेनों अन्य स्टेशनों पर प्रारंभ/समापन

बीना यार्ड के कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों का बीना के स्थान पर वैकल्पिक स्टेशनों से संचालन किया जाएगा।

1) गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर–भोपाल

6 से 14 अक्टूबर 2026 — 9 फेरे।

मालखेडी पर यात्रा समाप्त होगी।

2) गाड़ी संख्या 18235 भोपाल–बिलासपुर

7 से 15 अक्टूबर 2026 — 9 फेरे।

मालखेडी से यात्रा प्रारंभ होगी।

3) गाड़ी संख्या 11602 कटनी–बीना सवारी सेवा

29 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 — 17 फेरे।

खुरई पर यात्रा समाप्त होगी।

4) गाड़ी संख्या 11601 बीना–कटनी सवारी सेवा

30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 — 17 फेरे।

खुरई से यात्रा प्रारंभ होगी।

5) गाड़ी संख्या 11603 कोटा–बीना सवारी सेवा

30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 — 17 फेरे।

महादेवखेडी पर यात्रा समाप्त होगी।

6) गाड़ी संख्या 61634 बीना–कोटा सवारी सेवा

30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 — 17 फेरे।

महादेवखेडी से यात्रा प्रारंभ होगी।

7) गाड़ी संख्या 61633 कोटा–बीना सवारी सेवा

29 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 — 26 फेरे।

मूंगावली स्टेशन पर यात्रा समाप्त होगी।

8) गाड़ी संख्या 11604 बीना–कोटा सवारी सेवा

30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 — 17 फेरे।

a. मूंगावली स्टेशन से प्रारंभ होगी। 

9) गाड़ी संख्या 61631 भोपाल–बीना सवारी सेवा

7 से 15 अक्टूबर 2026 — 9 फेरे।

मंडीबमौरा पर यात्रा समाप्त होगी।

10) गाड़ी संख्या 11606 भोपाल–बीना सवारी सेवा

7 से 15 अक्टूबर 2026 — 9 फेरे।

मंडीबमौरा से प्रारंभ होगी।

11) गाड़ी संख्या 11605 बीना–भोपाल सवारी सेवा

7 से 15 अक्टूबर 2026 — 9 फेरे।

मंडीबमौरा पर यात्रा समाप्त होगी।

12) गाड़ी संख्या 61632 बीना–भोपाल सवारी सेवा

6 से 14 अक्टूबर 2026 — 9 फेरे।

मंडीबमौरा से प्रारंभ होगी।

4. बीना स्टेशन को बिना रुके पार करते हुए कुछ ट्रेनों का संचालन

1) गाड़ी संख्या 51884 ग्वालियर–बीना सवारी गाड़ी को 20 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक मालखेडी तक विस्तारित किया जाएगा। यह ट्रेन फ्लाईओवर के माध्यम से बीना स्टेशन को पार करते हुए चलेगी। कुल 26 फेरे होंगे।

2) गाड़ी संख्या 51885 बीना–दमोह सवारी गाड़ी 20 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक मालखेडी से प्रारंभ होगी। कुल 26 फेरे।

3) गाड़ी संख्या 51886 दमोह–बीना सवारी गाड़ी 21 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक मालखेडी पर समाप्त होगी। कुल 26 फेरे।

4) गाड़ी संख्या 51883 बीना–ग्वालियर सवारी गाड़ी 21 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक मालखेडी से प्रारंभ होगी तथा फ्लाईओवर के माध्यम से बीना स्टेशन को पार करेगी। कुल 26 फेरे।

5) गाड़ी संख्या 19341 नागदा–बीना को 20 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक कटनी मुड़वारा तक विस्तारित किया जाएगा। यह ट्रेन फ्लाईओवर के माध्यम से बीना स्टेशन को पार करेगी। कुल 26 फेरे।

6) गाड़ी संख्या 19342 बीना–नागदा 21 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक कटनी मुड़वारा से प्रारंभ होगी तथा फ्लाईओवर के माध्यम से बीना स्टेशन को पार करेगी। कुल 26 फेरे।

5. बीना स्टेशन पर ठहराव समय में अस्थायी कमी-

पूर्व नान इंटरलाकिंग एवं नान इंटरलाकिंग कार्य के दौरान परिचालन व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए चयनित ट्रेनों का बीना स्टेशन पर ठहराव समय 10 मिनट से घटाकर 2 मिनट तथा कुछ ट्रेनों का 5 मिनट से घटाकर 2 मिनट किया गया है। इनमें प्रमुख रूप शामिल गाड़ियाँ—

1) 14115 डॉ अम्बेडकरनगर–प्रयागराज — 30 सितंबर से 15 अक्टूबर — 16 फेरे

2) 14116 प्रयागराज– डॉ अम्बेडकरनगर — 30 सितंबर से 15 अक्टूबर — 16 फेरे

3) 15029 गोरखपुर–पुणे — 24 सितंबर से 15 अक्टूबर — 3 फेरे

4) 19322 राजेंद्र नगर–इंदौर — 21 सितंबर से 12 अक्टूबर — 3 फेरे

5) 19314 पटना–इंदौर — 18 सितंबर से 15 अक्टूबर — 8 फेरे

6) 12593 लखनऊ जंक्शन–भोपाल — 19 सितंबर से 10 अक्टूबर — 4 फेरे

7) 22586 गांधीनगर कैपिटल–बनारस — 24 सितंबर से 15 अक्टूबर — 4 फेरे

8) 19306 कामाख्या–डॉ. अंबेडकर नगर — 20 सितंबर से 11 अक्टूबर — 4 फेरे

9) 14320 बरेली–इंदौर — 23 सितंबर से 14 अक्टूबर — 4 फेरे

10) 14813 जोधपुर–भोपाल — 19 सितंबर से 30 सितंबर — 12 फेरे

11) 20413 वाराणसी–इंदौर — 22 सितंबर से 15 अक्टूबर — 8 फेरे

12) 20415 वाराणसी–इंदौर — 20 सितंबर से 11 अक्टूबर — 4 फेरे

13) 22585 बनारस–गांधीनगर कैपिटल — 23 सितंबर से 14 अक्टूबर — 4 फेरे

14) 12943 वलसाड–कानपुर सेंट्रल — 23 सितंबर से 14 अक्टूबर — 4 फेरे

15) 12944 कानपुर सेंट्रल–वलसाड — 25 सितंबर से 16 अक्टूबर — 4 फेरे

16) 20416 इंदौर–वाराणसी — 21 सितंबर से 12 अक्टूबर — 4 फेरे

17) 20414 इंदौर–वाराणसी — 23 सितंबर से 14 अक्टूबर — 8 फेरे

18) 19321 इंदौर–पटना — 19 सितंबर से 10 अक्टूबर — 4 फेरे

19) 19305 डॉ. अंबेडकर नगर–कामाख्या — 24 सितंबर से 15 अक्टूबर — 4 फेरे

20) 19313 इंदौर–पटना — 21 सितंबर से 14 अक्टूबर — 8 फेरे

21) 11086 ग्वालियर–एसएमवीटी बेंगलुरु — 23 सितंबर — 1 फेरा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि सितंबर एवं अक्टूबर 2026 में बीना होकर यात्रा करने वाले यात्री यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति, मार्ग, ठहराव तथा प्रारंभ/समापन स्टेशन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण किए गए ये सभी परिवर्तन निर्धारित अवधि तक ही प्रभावी रहेंगे। कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रेनों का संचालन निर्धारित व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा।