नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बाढ़ से 160 मौतें, 844 लापता: 33 शव 150km दूर मिले; भूकंप नहीं, पहाड़ खिसकने से आया 5.2 तीव्रता जैसा झटका

Published on 26 अग॰ 2026

LIVE

नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बाढ़ से 160 मौतें, 844 लापता:33 शव 150km दूर मिले; भूकंप नहीं, पहाड़ खिसकने से आया 5.2 तीव्रता जैसा झटका

काठमांडू5 मिनट पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ नेपाल से रमेश पोख्रेल

  • कॉपी लिंक

नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ में 160 लोगों की मौत हो गई। नेपाल में 157 और तिब्बत में 3 लोगों की जान गई, जबकि 844 लोग अब भी लापता हैं। बाढ़ में 19 पुल, करीब 40 किलोमीटर सड़कें और 13 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट तबाह हो गए।

बाढ़ का पानी करीब 30 फीट तक ऊपर आ गया था। तेज बहाव में घर, गाड़ियां और सरकारी ढांचे बह गए। शुरुआत में माना जा रहा था कि बाढ़ से पहले भूकंप आया था, लेकिन अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक चीन की तरफ ल्हेंदे नदी में पहाड़ का बड़ा हिस्सा खिसककर गिरा था।

इसी लैंडस्लाइड से 5.2 तीव्रता के भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ। इसके बाद ल्हेंदे नदी से पानी और मलबे का सैलाब भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में पहुंचा, जिससे बाढ़ आई। बहाव इतना तेज था कि लोगों और मलबे को करीब 150 किलोमीटर दूर चितवन तक बहा ले गया, जहां अब तक 33 शव बरामद किए गए हैं।

राहतकर्मी खराब मौसम और टूटे रास्तों के बीच मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे कई श्रद्धालु भी बाढ़ की चपेट में आ गए। नेपाल में लापता लोगों में 466 विदेशी और 113 नेपाली शामिल हैं, जिनमें 133 भारतीय और 37 NRI भी हैं।

नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बाढ़ की 5 तस्वीरें…

भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ ने रास्ते में आने वाले घरों को तबाह कर दिया।

भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ ने रास्ते में आने वाले घरों को तबाह कर दिया।

मलबे का तेज बहाव तेजी से नीचे की ओर बढ़ा। लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आए।

मलबे का तेज बहाव तेजी से नीचे की ओर बढ़ा। लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आए।

30 फीट ऊंची लहरें उठ रही थीं। लोग जान बचाने घर की तीसरी-चौथी मंजिल पर चढ़ गए।

30 फीट ऊंची लहरें उठ रही थीं। लोग जान बचाने घर की तीसरी-चौथी मंजिल पर चढ़ गए।

तिब्बत-चीन सीमा पर ग्यिरोंग पोर्ट का इमिग्रेशन कॉम्प्लेक्स कुछ सेकेंड में तबाह हो गया।

तिब्बत-चीन सीमा पर ग्यिरोंग पोर्ट का इमिग्रेशन कॉम्प्लेक्स कुछ सेकेंड में तबाह हो गया।

पानी के बहाव ने रसुआ जिले में नेपाल-चीन को जोड़ने वाले मितेरी पुल को तोड़ दिया।

पानी के बहाव ने रसुआ जिले में नेपाल-चीन को जोड़ने वाले मितेरी पुल को तोड़ दिया।

भास्कर नॉलेजः कैसे आई बाढ़ और भारत पर इम्पैक्ट

बाढ़ की वजह को लेकर 3 आशंकाएं

1. लैंडस्लाइड से नदी का रास्ता रुका: यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) की जांच में पता चला कि नेपाल-तिब्बत सीमा पर चीन की ल्हेंदे नदी में पहाड़ का बड़ा हिस्सा खिसककर गिरा। इससे नदी का बहाव रुका और पानी-मलबा जमा होने के बाद अचानक तेज बहाव आया। इस घटना से 5.2 तीव्रता के भूकंप जितनी ऊर्जा पैदा हुई थी। ल्हेंदे का पानी भोटेकोशी नदी में पहुंच गया, जिससे बाढ़ आ गई।

2. भूकंप से ग्लेशियल फटने की आशंका: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने संसद में बताया कि सुबह 8:37 बजे तिब्बत क्षेत्र में भूकंप आया और करीब तीन मिनट बाद फ्लैश फ्लड की सूचना मिली। इससे आशंका जताई जा रही है कि भूकंप के झटकों से ग्लेशियल आउटबर्स्ट हुआ होगा।

3. ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट: एक संभावना यह भी है कि बर्फ और मलबे से नदी का रास्ता रुकने के बाद अस्थायी झील बनी और उसका पानी अचानक बाहर निकला। विशेषज्ञ अभी यह जांच रहे हैं कि क्या इस घटना में ग्लेशियल झील भी फूटी थी। बारिश को फिलहाल वजह नहीं माना जा रहा है, क्योंकि नेपाल के जल विज्ञान एवं मौसम विभाग के मुताबिक बाढ़ से पहले रसुवा में भारी बारिश नहीं हुई थी।

भारत में कहां-कितना असर होगा

भारत में इसका असर मुख्य रूप से बिहार की गंडक नदी और उससे जुड़ी छोटी-बड़ी नदियों में दिखने की आशंका है। नेपाल से करीब 3 मीटर ऊंची फ्लड वेव आने का अलर्ट है।

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली में खास सतर्कता बरती जा रही है। सीतामढ़ी और शिवहर पर भी नजर है।

नेपाल का पानी त्रिशूली नदी से होते हुए गंडक तक पहुंचेगा। इसके बाद बिहार के निचले इलाकों में पानी बढ़ सकता है। यूपी के महाराजगंज और कुशीनगर में भी अलर्ट जारी किया गया है।

खबर से जुड़े पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

.

लाइव अपडेट्स

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईशा फाउंडेशन के 77 तीर्थयात्रियों से संपर्क टूटा

कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर काठमांडू लौट रहे ईशा फाउंडेशन के 77 तीर्थयात्रियों से संपर्क टूट गया है। फाउंडेशन के मुताबिक, समूह ने तिब्बती इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। सुबह 9:05 बजे समूह के लीडर प्रवीण से आखिरी बार बात हुई थी। करीब 10 मिनट बाद दोबारा संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी।

ईशा फाउंडेशन से जुड़ी मां गंभीर ने बताया कि बाढ़ के बाद कम्युनिकेशन ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि घटना से पहले किसी तरह की चेतावनी या खतरे का संकेत नहीं मिला था और सब कुछ सामान्य था।

ईशा फाउंडेशन से जुड़ी मां गंभीर ने बताया कि बाढ़ के बाद कम्युनिकेशन ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि घटना से पहले किसी तरह की चेतावनी या खतरे का संकेत नहीं मिला था और सब कुछ सामान्य था।

11:48 PM26 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

नेपाल में बाढ़ के बाद का मंजर और रेस्क्यू की 5 तस्वीरें

11:46 PM26 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

नदी किनारे रहने वालों को खतरा बरकरार

नेपाल के फ्लड फोरकास्टिंग डिविजन ने चेतावनी दी है कि भोटेकोशी और त्रिशूली नदी के इलाकों में खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। चीन की ओर नदी के रास्ते में बनी झील अभी पूरी तरह खाली नहीं हुई है।

लोगों से नदी के आसपास जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। नेपाल में पिछले साल भी भोटेकोशी नदी में विनाशकारी बाढ़ आई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हुई थी। नेपाल-चीन को जोड़ने वाला मितेरी पुल भी बह गया था।

11:42 PM26 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

नेपाल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 11 टीमें तैनात

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान रातभर जारी रहा। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, 11 टीमों ने रात में भी सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

आज सुबह बड़ी संख्या में लोगों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला जाएगा। इसके अलावा बाढ़ के बाद सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने के लिए भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।

नेपाल के नुवाकोट जिले में रेस्क्यू टीम ने एक व्यक्ति को खुदाई करने वाली मशीन की मदद से सुरक्षित निकाला।

नेपाल के नुवाकोट जिले में रेस्क्यू टीम ने एक व्यक्ति को खुदाई करने वाली मशीन की मदद से सुरक्षित निकाला।

11:27 PM26 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी तबाही

नेपाल के खड्ग भंज्यांग इलाके की 23 अगस्त और 26 अगस्त 2026 की सैटेलाइट तस्वीरें, जिनमें बाढ़ से पहले और बाद का फर्क दिख रहा है।

11:26 PM26 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

403 लोग लापता, इनमें 341 विदेशी नागरिक; सबसे ज्यादा भारतीय

अचानक आई बाढ़ में नेपाल और 24 अन्य देशों के कुल 403 लोग लापता हैं। सरकार की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक, इनमें 341 विदेशी नागरिक और 62 नेपाली शामिल हैं। सबसे ज्यादा भारत के 133 नागरिक लापता हैं।

11:24 PM26 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

भारत ने भेजी 10 टन राहत सामग्री

नेपाल में राहत और बचाव अभियान के बीच भारत ने 10 टन मानवीय सहायता और जरूरी दवाइयां भेजी हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि भारतीय वायुसेना का C-130J विमान राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंच गया है।

इसमें अस्थायी टेंट, कंबल, हाइजीन किट, सोलर लैंप और दवाइयां शामिल हैं। जयशंकर ने कहा कि राहत अभियान के लिए भारत की ओर से और मदद जुटाई जा रही है।

भारत से इमरजेंसी सामान लेकर भारतीय वायुसेना का कार्गो विमान काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट पहुंचा।

भारत से इमरजेंसी सामान लेकर भारतीय वायुसेना का कार्गो विमान काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट पहुंचा।

यहां से इन सामग्रियों को नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान में किया जाएगा।

यहां से इन सामग्रियों को नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान में किया जाएगा।

10:57 PM26 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

नेपाल से जुड़ी 9 बड़ी आपदाएं

खबरें और भी हैं...

  • नेपाल में बाढ़, अब तक 157 मौतें, सैकड़ों लापता: मानसरोवर यात्रा पर निकले 133 भारतीयों का भी सुराग नहीं; 9 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट, 19 पुल बहे

    मानसरोवर यात्रा पर निकले 133 भारतीयों का भी सुराग नहीं; 9 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट, 19 पुल बहे|विदेश,International - Dainik Bhaskar1:15
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर एक्सप्लेनर

    भारत में नेपाल जैसी तबाही को उफन रहीं 88 झीलें: खतरे में 6 प्रदेश, 'ग्लेशियर लेक' अचानक कैसे फट जाती हैं

    खतरे में 6 प्रदेश, 'ग्लेशियर लेक' अचानक कैसे फट जाती हैं|भास्कर एक्सप्लेनर,Bhaskar Explainer - Dainik Bhaskar3:18
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • विजुअल गाइड

    नेपाल में सैलाब के 20 फोटो-वीडियो: तिब्बत में 5 मंजिला इमारत गिराती हुई नेपाल में घुसीं लहरें, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट डूबा

    तिब्बत में 5 मंजिला इमारत गिराती हुई नेपाल में घुसीं लहरें, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट डूबा|देश,National - Dainik Bhaskar1:27
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • लाइक्स के लिए ‘रॉन्ग-वे ड्राइविंग’ का घातक ट्रेंड: ब्रिटेन में 32% केस बढ़े, पीएम भी चिंतित; तारीफ के लिए गलत दिशा में जा रहे युवा

    ब्रिटेन में 32% केस बढ़े, पीएम भी चिंतित; तारीफ के लिए गलत दिशा में जा रहे युवा|विदेश,International - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर