पानीपत3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

CCI से भागने वाला युवक संदीप।
पानीपत शहर के शिव नगर स्थित बाल श्रमिक पुनर्वास केंद्र (CCI) से एक लापरवाही से जुड़ा मामला सामने आया है। सेंटर से मानसिक रूप से विक्षिप्त करीब 18 वर्षीय युवक अलसुबह दीवार फांदकर लापता हो गया।
घटना के कई दिनों बाद तक अपने स्तर पर तलाश करने में असफल रहने पर केंद्र प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज करा लापता युवक की तलाश की गुहार लगाई है।
जींद पुलिस ने कराया था सेंटर में दाखिल
कृष्णपुरा चौकी पुलिस को दी गई शिकायत में बाल श्रमिक पुनर्वास केंद्र (शिव नगर) के वॉर्डन सोमदत्त ने बताया कि गत 14 जुलाई को जींद सिटी थाने की पुलिस द्वारा एक युवक को उनके केंद्र में दाखिल करवाया गया था। लापता युवक की पहचान संदीप (18) के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा था।

सेक्टर-29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
सुबह 4 बजे पार्क की तरफ से दीवार फांदकर भागा
वार्डन सोमदत्त के अनुसार, 26 जुलाई की सुबह लगभग 4 बजे संदीप केंद्र की पार्क वाली दिशा से ऊंची दीवार फांदकर कहीं चला गया। वारदात के समय सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहा चौकीदार गणेश ड्यूटी पर मौजूद था। घटना के तुरंत बाद से ही केंद्र कर्मचारियों और प्रबंधन द्वारा शहर और आसपास के इलाकों में संदीप की काफी खोजबीन की गई, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
पुलिस ने शुरू की तलाश
पुनर्वास केंद्र के वार्डन की शिकायत पर कृष्णपुरा चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अन्य थानों व बस स्टैंड/रेलवे स्टेशन पर सूचना भिजवा दी गई है ताकि लापता युवक का पता लगाया जा सके।
.
खबरें और भी हैं...
सौतेली मां ने बेटे से कराया बच्ची का रेप: नग्न कर कमरे में बंद रखती; पानीपत SP ने नहीं उठाया महिला आयोग चेयरपर्सन का फोन
1:11- कॉपी लिंक
शेयर
कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणवियों का दबदबा: डॉ. सीमा ने जीता ब्रॉन्ज; नीरज-यशवीर जैवलिन थ्रो के फाइनल में, 7 बॉक्सर ने मेडल पक्के किए

- कॉपी लिंक
शेयर
पानीपत में अवैध शराब बेचता युवक गिरफ्तार: होटल के पास चल रहा था धंधा; चार पेटी देसी शराब बरामद

- कॉपी लिंक
शेयर
पानीपत में 15 वर्षीय किशोर लापता: 2 महीने पहले बहन के घर आया था; परिजनों की तलाश रही बेनतीजा

- कॉपी लिंक
शेयर