
16 जुलाई 2026, धार: धार में 17 जुलाई को होगा बलराम कृषि महोत्सव, 2 हजार किसान होंगे शामिल; आधुनिक खेती से फसल बीमा तक मिलेगी जानकारी- मध्यप्रदेश में ‘‘कृषि वर्ष 2026’’ अंतर्गत जिले में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन 17 जुलाई 2026 को कृषि उपजे मण्डी धार में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले के विकासखण्डों से लगभग 1500-2000 कृषक सम्मिलित होंगें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेडा, विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि, किसान संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
कृषि नवाचार करने वाले होंगे सम्मानित
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विजय चौरसिया ने बताया कि बलराम कृषि महोत्सव में जिले में आधुनिक कृषि करने वाले कृषकों एवं कृषि में नवाचार करने वाले तथा उद्यमी कृषकों को सम्मानित भी किया जायेंगा। साथ ही साथ ऐसे मेधावी छात्र-छात्राएं जो कृषक पुत्र, पुत्री हो एवं जिन्होंने जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया हों को भी सम्मानित किया जायेगा।
कार्यक्रम में कृषि से संबंधित समस्त विभाग कृषि विज्ञान केन्द्र, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता एवं कृषि अभियांत्रिकी, जल संसाधन, विद्युत विभाग भी भाग लेंगे एवं अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं के संबंध में आकर्षक प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाकर कृषकों को तकनीकी एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी देंगे।
साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र धार एवं मनावर के वैज्ञानिक, कृषकों को आधुनिक कृषि, कृषि में नवाचार एवं परंपरागत कृषि के इतर औषधीय कृषि एवं कृषि बागवानी, कृषि उद्यानिकी की नवीनतम एवं लाभकारी जानकारी प्रदान करेंगे। वर्तमान में जारी मौसमीय अनियमितता पर भी वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी साथ ही मौसम को देखते हुए फसल बीमा कैसे कृषकों की सहायता कर सकता है इसके बारे में भी जानकारी दी जाएगी ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agri