हिसार16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हरियाणा के कई जिलों में गुरुवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। हिसार में बुधवार रात आई बारिश से मंडी में 5 हजार किलो मूंगफली सड़क पर बह गई। कल ही राजस्थान से ये मूंगफली बिक्री के लिए आई थी।
इसके अलावा फतेहाबाद के खजूटी जाटी गांव में मकान की छत बिजली गिर गई। इसके बाद छत गिरने से नन्हीं देवी (58) की मौत हो गई। जींद में बारिश के बाद कई जगह जलभराव हो गया। बीजेपी विधयाक देवेंद्र अत्री की कोठी के सामने ही पानी भर गया। SBI की मेन ब्रांच के गेट पर पेड़ उखड़कर गिर गया।
पानीपत में बारिश के बाद करीब 10 घंटे तक बिजली कट लगा। मौसम विभाग ने शाम तक 17 जिलों में बारिश होने का अनुमान लगाया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल जिले शामिल हैं।
बारिश और उससे बने हालात के PHOTO

फतेहाबाद के गांव खजूरी जाटी में बिजली गिरने से मकान की छत ढह गई। मलबे में दबकर नन्हीं देवी की मौत हो गई।

हिसार में मंडी के बाहर सड़कों पर बही मूंगफली।

जींद शहर में रह रहे उचाना विधायक देवेंद्र अत्री के आवास के सामने सड़क पर पानी भर गया। यहीं नहीं तेज हवा के कारण यहां लगा बेरिकेड पर गिर गया।

हिसार में श्मशान घाट के रास्ते में पानी भर गया। इस दौरान जलभराव के बीच से ही मोक्ष वाहन गुजरता दिखा।
हिसार में नेट लगाकर निकाली मूंगफली
हिसार अनाज मंडी की दुकान नंबर 60 में बुधवार को 5 टन (पांच हजार किलो) आई थी। मंडी आढ़ती जगदीश ने बताया कि देर रात आई बारिश से रात को सारी मूंगफली सड़क पर बह गई। इसके बाद जाल लगाकर मूंगफली को बाहर निकाला गया। हालांकि सारी मूंगफली रिकवर नहीं हो सकी है।
दिन में तपा हिसार, रात को पंचकूला सबसे ठंडा
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश से ठीक एक दिन पहले प्रदेश के औसतन अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई। हिसार का बालसमंद इलाका 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पूरे हरियाणा में सबसे गर्म रहा। इसके अलावा चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और पलवल में भी दिन का पारा 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
दूसरी ओर, न्यूनतम तापमान की बात करें तो रात का औसत पारा 0.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। हालांकि, पंचकूला 21.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम पारा 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गुरुग्राम में रात का तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

11 जिलों में सामान्य से कम बरसात
हरियाणा में इस मानसून सीजन (1 जून से 15 सितंबर) के दौरान बारिश का मिला-जुला और असमान पैटर्न देखने को मिला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आंकड़ों के अनुसार जींद और सिरसा जिले बारिश की भारी कमी यानी सूखे जैसी स्थिति से जूझ रहे हैं।
इस सीजन में पलवल जिले में सबसे बेहतरीन मानसून रहा है, जहां सामान्य से 21% अधिक यानी 473.4 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। मानसून में सबसे कम बारिश जींद जिले में हुई है, जहां सामान्य से 60% कम (केवल 145.5 मिमी) बारिश हुई।
राज्य में दूसरे नंबर पर सबसे सूखा जिला सिरसा है, जहां सामान्य से 58% कम (महज 88.1 मिमी) बारिश हुई है। वहीं कैथल में 48%, रोहतक में 48%, कुरुक्षेत्र में 41%, करनाल में 41%, अंबाला में 40%, हिसार में 37% पानीपत में 36%, सोनीपत में 31% बारिश कम दर्ज की गई।
.
खबरें और भी हैं...
हिसार-देवेंद्र बूड़िया ने कुलदीप से अपनी AUDI कार वापस ली: ₹99 लाख कीमत, 0001 वीवीआईपी नंबर, कॉफी भी बना सकते; बिश्नोई महासभा के प्रधान ने अपने घर खड़ी की
0:44- कॉपी लिंक
शेयर
छात्रा से रेप-दोषी के सहयोगी को 3 साल की कैद: हिसार कोर्ट ने 15 हजार रुपए जुर्माना लगाया, अमृतसर- हरिद्वार के होटल में ले गए

- कॉपी लिंक
शेयर
बरवाला में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़: कपास के खेत में खींचा, जबरदस्ती करने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी युवक किया अरेस्ट

- कॉपी लिंक
शेयर
बरवाला कैलाश मर्डर केस में मुख्य आरोपी अरेस्ट: बाइपास पर मिला था शव, पत्नी समेत दो पहले ही पकड़े जा चुके

- कॉपी लिंक
शेयर