मोबाइल को ठंडा रखने वाला मैग्नेटिक फोन कूलर लॉन्च, -18 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान - nubia ice cream magnetic phone cooler neo 25w cooling gaming smartphone

Published on 6 सित॰ 2026

नूबिया ने चीन में अपना नया मैग्नेटिक फोन कूलर नियो लॉन्च किया है, जिसे 'आइसक्रीम कूलर' भी कहा जा रहा ...और पढ़ें

मोबाइल को ठंडा रखने वाला मैग्नेटिक फोन कूलर लॉन्च, -18 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

मोबाइल को ठंडा रखने वाला मैग्नेटिक फोन कूलर लॉन्च, -18 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी फोन पर हैवी गेमिंग करते हैं तो इस दौरान स्मार्टफोन का हीट होना नॉर्मल समस्या है। खासकर लंबे टाइम तक गेमिंग, फास्ट चार्जिंग या गर्म मौसम में तो फोन का तापमान तेजी से बढ़ जाता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए Nubia ने चीन में अपना जबरदस्त Magnetic Phone Cooler Neo लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने Ice Cream Cooler नाम दिया है। इसकी सेल 10 सितंबर से JD.com पर शुरू होने जा रही है।

कैसा है इसका डिजाइन?

खास बात ये है कि Nubia के इस कूलर का डिजाइन बाकी फोन कूलर्स से थोड़ा अलग बनाया है। इसमें मैट ऑफ-व्हाइट कलर की स्क्वायर बॉडी देखने को मिल रही है, जिसके कोनों को राउंड रखा गया है और बॉडी पर मौजूद छोटे-छोटे स्पेकल्स इसे वनीला कुकी या आइसक्रीम जैसा लुक दे रहे हैं जो देखने में काफी सुंदर लग रहा है।

-18 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

फोन को कूल रखने के लिए इस कूलर में Nubia ने 36×36mm Thermoelectric Cooling (TEC) प्लेट का यूज किया है। इसके साथ कोल्ड-फोर्ज्ड एल्युमिनियम हीटसिंक और एल्युमिनियम हीट-स्प्रेडिंग प्लेट भी मिल रही है। कंपनी का कहना है कि ये कूलर मैक्सिमम 25W पावर लेता है और इसकी कूलिंग प्लेट का तापमान -18 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। Nubia का कहना है कि हैवी यूज के दौरान ये फोन का तापमान 60 डिग्री तक कम कर सकता है।

कूलर में 6,000 RPM का फैन

फोन से हीट बाहर निकालने के लिए इसमें 7-ब्लेड फैन मिल रहा है, जो 6,000 RPM तक की स्पीड से घूम सकता है। इसकी खास बात ये है कि हवा ऊपर और नीचे की तरफ बाहर निकलती है, जिसकी वजह से फोन को गेमिंग के दौरान पकड़ने पर गर्म हवा हाथों पर नहीं आती। वहीं, सबसे कम स्पीड पर फैन का नॉइस करीब 33dB बताया गया है।

चार कूलिंग मोड और RGB लाइट

इतना ही नहीं इस कूलर में इस कूलर में चार कूलिंग मोड और RGB लाइट भी हैं। साथ ही इसका इस्तेमाल करने के लिए किसी एप की जरूरत नहीं है। साइड में दिए गए फिजिकल बटन से Silent, Powerful, Overclocking और Temperature Control मोड में चेंज किया जा सकता है।

टेम्परेचर कंट्रोल मोड में बिल्ट-इन चिप तापमान को अपने आप मैनेज कर सकती है। इसके अलावा पीछे RGB लाइट भी हैं, जिसे बटन से अलग-अलग लाइटिंग इफेक्ट्स के बीच चेंज या पूरी तरह बंद किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- नया बैटरी बैकअप वाला पंखा लॉन्च, बिजली गुल में भी 10 घंटे तक मिलेगी हवा