Palamu News : पलामू जिले में श्रेणी-दो के तहत आने वाले 18 बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो गई है. जिला खनन पदाधिकारी ने पत्रांक 2143, दिनांक 10 सितंबर 2026 को इस संबंध में सूचना जारी की है. जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट और पुनर्भरण अध्ययन के आधार पर अमानत, सोन और उत्तर कोयल नदी पर स्थित इन बालू घाटों को नीलामी के लिए चिह्नित किया गया है.
इसे भी पढ़ें...


इन घाटों में तरहसी, पांकी, हैदरनगर, मोहम्मदगंज, पाटन, विश्रामपुर, लेस्लीगंज, हुसैनाबाद, मेदिनीनगर, पंडवा-छतरपुर और अन्य क्षेत्रों के 18 मौजा शामिल हैं. निविदा दस्तावेज डाउनलोड करने की प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हो गयी है. अग्रधन राशि जमा करने और निविदा दस्तावेज अपलोड करने की अवधि 11 सितंबर सुबह 10 बजे से 25 सितंबर दोपहर 2 बजे तक निर्धारित की गयी है.
तकनीकी एवं वित्तीय निविदा 26 सितंबर को दोपहर 2 बजे खोली जायेगी. जिला स्तरीय समिति द्वारा तकनीकी निविदाओं का मूल्यांकन 28 सितंबर को किया जायेगा. इसके बाद 30 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ई-नीलामी होगी.
18 बालू घाटों का क्षेत्रफल और आरक्षित मूल्य
क्र. प्रखंड बालू घाट/मौजा क्षेत्रफल (हेक्टेयर) आरक्षित मूल्य (रुपये)
1 तरहसी-पांकी बरवाईया 4.88 1,29,72,623
2 हैदरनगर-मोहम्मदगंज कररा कलां 10.52 3,42,43,559
3 तरहसी गुतुरू, कुमरुधन 16.89 5,95,60,031
4 पाटन जटूखांड 18.21 8,34,79,255
5 विश्रामपुर लालगड़ा 26.27 9,97,63,120
6 लेस्लीगंज मिसिर पथरा 29.64 5,46,72,512
7 तरहसी-पांकी बिरिटिया, दनदार, कंदर 30.29 10,18,83,270
8 हैदरनगर परता 30.45 13,21,56,703
9 हुसैनाबाद डंगवार 36.43 19,26,97,330
10 मोहम्मदगंज कोल्हुआ सोनबरसा 55.22 41,94,07,651
11 मेदिनीनगर डालटनगंज गोरिया 55.29 28,49,58,821
12 पांकी बरवाडीह उकसू 55.98 28,85,15,009
13 विश्रामपुर मल्लाहटोली, जपला, तोला 82.65 44,83,88,813
14 पाटन मेराल 86.76 67,68,50,644
15 लेस्लीगंज-तरहसी देल्हा, बरकोमा, विष्णुपुर 91.90 20,94,00,017
16 पंडवा-छतरपुर गंगी, ककुटा, रामपुर, बेहरवा 103.18 43,10,20,731
17 विश्रामपुर-नावा बाजार खुरद, खुर्द, कलान आदि 178.08 56,51,74,975
18 मेदिनीनगर डालटनगंज सिंगराहा कलां, सिंगराहा खुर्द 205.03 10,83,82,880
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.