सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ देख हेमा मालिनी हुईं भावुक, बोलीं- नफरत नहीं, इंसानियत चुनने की जरूरत

Published on 17 अग॰ 2026

14 अगस्त को रिलीज हुई आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है. भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म सिर्फ इतिहास का दर्द नहीं दिखाती, बल्कि मुश्किल दौर में इंसानियत, भाईचारे और एक-दूसरे के सम्मान का संदेश भी देती है. अब दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी फिल्म देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की है.

फिल्म देखकर हेमा मालिनी ने कही दिल की बात

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते हुए बताया कि उन्होंने ‘बंटवारा 1947’ देखी और उन्हें यह फिल्म बेहद शानदार लगी. उन्होंने कहा कि फिल्म का संदेश आज के समय में देश के लिए बेहद जरूरी है.

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेत्री ने फिल्म के जरिए मिलने वाले संदेश की तारीफ करते हुए कहा कि इंसानियत, आपसी सम्मान और सद्भाव नफरत और बंटवारे से कहीं ज्यादा जरूरी हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म का यह खूबसूरत संदेश लोगों की सोच बदलने और नफरत की जगह प्यार और दयालुता चुनने के लिए प्रेरित करेगा.

सनी देओल और शबाना आजमी की एक्टिंग पर फिदा हुईं

हेमा मालिनी ने फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने सनी देओल और शबाना आजमी के अभिनय को शानदार बताया. साथ ही करण देओल और प्रीति जिंटा के काम की भी तारीफ की.

I watched the movie “Batwara” yday. Simply brilliant with a clear message that conveys what the nation needs today.

It reminds us that humanity, mutual respect, and harmony are far more important than hatred and division. I hope this beautiful message inspires people to change… pic.twitter.com/vR12C4ObjA

— Hema Malini (@dreamgirlhema) August 17, 2026

हेमा मालिनी ने आमिर खान को भी फिल्म बनाने के लिए बधाई दी और इसे ऐसा सिनेमा बताया जिसका संदेश लंबे समय तक याद रहेगा. यानी फिल्म देखने के बाद हेमा मालिनी का रिएक्शन साफ बता रहा है कि ‘बंटवारा 1947’ ने उन्हें अंदर तक छू लिया.

करीब 30 साल बाद फिर साथ आए सनी देओल-राजकुमार संतोषी

‘बंटवारा 1947’ इसलिए भी खास है क्योंकि इस फिल्म के जरिए सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी करीब तीन दशक बाद फिर पर्दे पर साथ आई है. दोनों इससे पहले कई यादगार फिल्मों में काम कर चुके हैं.

फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी और प्रीति जिंटा के अलावा करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं.

14 अगस्त 2026 को विभाजन दिवस के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म इतिहास के उस दर्दनाक दौर को पर्दे पर लाती है, लेकिन कहानी के केंद्र में नफरत से ज्यादा इंसानियत को रखा गया है. और शायद यही वजह है कि फिल्म देखने के बाद हेमा मालिनी भी इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं.

---- समाप्त ----

ये भी देखें

Live TV