बंटवारा 1947 का नया पोस्टर रिलीज, नजर आए भगवान श्री कृष्ण, जानिए फिल्म से क्या है इसका कनेक्शन और मतलब

Published on 13 जुल॰ 2026

Batwara 1947 Bhagwan Shri Krishna Poster: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म बंटवारा 1947 का एक और पोस्टर रिलीज किया गया है. इस पोस्टर में कोई कलाकार नहीं नजर आया बल्कि भगवान श्री कृष्ण दिखाई दिए. ऐसे में लोगों के मन सवाल उठ रहा है कि इसका फिल्म से क्या कनेक्शन है. आइए जानते हैं.

Batwara 1947 Bhagwan Shri Krishna Poster: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म बंटवारा 1947 का एक और पोस्टर रिलीज किया गया है. इस पोस्टर में कोई कलाकार नहीं नजर आया बल्कि भगवान श्री कृष्ण दिखाई दिए. ऐसे में लोगों के मन सवाल उठ रहा है कि इसका फिल्म से क्या कनेक्शन है. आइए जानते हैं.

author-image

New Update

Batwara 1947 (1)

Photograph: (aamirkhanproductions/Instagram)

Batwara 1947 Bhagwan Shri Krishna Poster: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) स्टारर बंटवारा 1947 (Batwara 1947) का एक और पोस्टर जारी किया गया है. बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम लाहौर 1947 रखा गया था लेकिन विवाद के चलते इसका नाम बदल दिया गया था. पिछले महीने 17 जून को बंटवारा 1947 टाइटल से 6 पोस्टर जारी किए गए थे. जिसमें फिल्म की स्टार की झलक देखने को मिली थी. अब इसका जो पोस्टर जारी किया गया है, उसमें किसी स्टारकास्ट की झलक देखने को नहीं मिली बल्कि भगवान श्री कृष्ण नजर आए. उनके सामने जलता हुआ दीया और बंटवारे के दौरा की वीरान गली दिखाई दी. आइए जानते हैं कि इस पोस्टर का फिल्म से क्या कनेक्शन है और इसका क्या मतलब है. 

पोस्टर में नजर आए भगवान श्री कृष्ण

बंटवारा 1947 का श्री कृष्ण वला पोस्टर आमिर खान प्रोडक्शन के इंस्टाग्राम पेज पर हाल ही में जारी किया गया. इस पोस्टर में किसी कलाकार की झलक नहीं नजर आई. सिर्फ पोस्टर में भगवान श्री कृष्ण नजर आ रहे हैं और उनके सामने जलता हुआ दिया है. इसके अलावा बैकग्राउंड में बंटवारे के दौर की वीरान गली नजर आई. आमिर खान प्रोडक्शंस ने पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा, 'जब दुनिया ने पक्ष लिया, तो उसने साहस को चुना.' यह पोस्टर सिर्फ फिल्म का प्रचार नहीं बल्कि फिल्म की मूल भावना और फिल्म के मकसद के प्रतीक के तौर पर माना जा रहा है. 

भगवान श्री कृष्ण के जरिए दिया बड़ा मैसेज

इस पोस्टर में भगवान श्री कृष्ण की धातु की जैसी मूर्ति बिल्कुल बीच में दिखलाई गई है. उनके सामने जलता हुआ मिट्टी का दीया है. जबकि पीछे बंटवारे के दौरान सुनसान और टूटी हुई गली नजर आती है. पोस्टर में किसी भी कलाकार को नहीं दिखाया गया, बल्कि प्रतीकों के जरिए फिल्म की कहानी का मैसेज देने की कोशिश की गई. भगवान कृष्ण सनातन धर्म, इंडियन कल्चर, नीति, साहस और मुश्किल सिचुएशन में सही फैसला लेने के प्रतीक माने जाते हैं. ऐसे में यह पोस्टर इस बात की ओर इशारा करता है कि फिल्म का हीरो हिंसा और नफरत के बीच भी धर्म और इंसानियत का रास्ता चुनता है.

जब दुनिया ने पक्ष लिया, तो उसने साहस को चुना?

इस पोस्टर के साथ एक मैसेज भी दिया गया. जिसे फिल्म की स्टोरी से जोड़कर समझा जा रहा है. पोस्टर के कैप्शन में लिखा, 'जब दुनिया ने पक्ष लिया, तो उसने साहस को चुना. इसका मतलब माना जा रहा है कि जब 1947 के बंटवारे के दौरान लोग धर्म और समुदाय के हिसाब से  बंट गए थे. हर तरफ हिंसा, डर और नफरत का मौहाल था. इसके जरिए बताने की कोशिश की गई है. फिल्म का लीड किरदार किसी धर्म या पार्टी का पक्ष लेने के बजाय इंसानियत और साहस का रास्ता चुनता है. जब लोग एक-दूसरे से लड़ रहे थे. तब उसने लोगों की जान बचाई और वह सही के साथ खड़ा रहा. 

ये भी पढ़ें: 'जब मैं टूटने लगी, तब हर कदम पर कोई साथ मिला खड़ा', कैंसर से जूझ रहीं महेश मंजरेकर की पत्नी, लिखा इमोशनल पोस्ट

क्या है पोस्टर में

इस पोस्टर में दिखाई गई वीरान गली, मेहराबदार दरवाजे और दीवार पर उर्दू लिखावट बंटवारे के दौर के लाहौर और पंजाब की याद दिलाती. पूरा बैकग्राउंड सेपिया टोन यानी पुराने जमाने जैसा दिखाया गया है. जिससे इतिहास और ट्रेजडी बयां होती दिखाई देती है.  वहीं भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति के सामने जलता हुआ दीया है, जो अंधेरे के बीच उम्मीद, विश्वास और साहस का प्रतीक है.  

14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को इसी साल रिलीज होगी. इसका पहला टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जबकि दूसरा टीजर 15 जुलाई को सामने आ सकता है. वहीं फिल्म का ट्रेलर जुलाई के आखिरी हफ्ते में रिलीज होनी उम्मीद है. इस फिल्म को लेकर लोग बहुत एक्साइटेड हैं और इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.