INDIA Alliance Latest News: नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने चुनावी गड़बड़ियों के आरोप और इसे लेकर हो रहे आंदोलनों के बीच इंडिया गठबंधन के नेताओं की मुलाकात की मांग ठुकरा दी है। विपक्षी नेताओं ने चुनाव में गड़बड़ी और 'वोट चोरी' के आरोपों पर अपनी बात रखने के लिए सीजेआई से मिलने का समय मांगा था। हालांकि, सीजेआई ने कहा कि मामला पहले से ही अदालत में विचाराधीन है, इसलिए नेताओं को ज्ञापन सौंपने के बजाय याचिका दाखिल करनी चाहिए।
Chief Justice of India (CJI) Justice Surya Kant has rejected the INDIA bloc leaders’ request for a meeting to submit a representation, explaining the reasons for the decision in a response sent to them via email. https://t.co/MfhNhMuQQh
— ANI (@ANI) October 11, 2026
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल
सूत्रों के मुताबिक, मुलाकात से इनकार करने के कारणों को स्पष्ट करते हुए विपक्षी नेताओं को ईमेल के जरिए जवाब भेजा गया है। इसमें कहा गया कि इन मुद्दों पर प्रशासनिक माध्यम से ज्ञापन देने के बजाय न्यायिक प्रक्रिया के जरिए सुनवाई कराना उचित होगा।
12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च की तैयारी
INDIA Alliance Latest News: इंडिया गठबंधन के नेताओं ने सोमवार, 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने और मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई थी। इस अभियान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेता शामिल हैं।
विपक्ष चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी, एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठा रहा है। इससे पहले विपक्षी दलों ने दिल्ली में प्रदर्शन किया था और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी ज्ञापन सौंपा था।
ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज
प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर विपक्ष ने उठाए सवाल
INDIA Alliance Latest News: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई और हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर भी विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाए। राहुल गांधी ने नागरिकों से सोमवार के मार्च में शामिल होने की अपील की। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष के प्रदर्शन की आलोचना की। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने विपक्ष पर तंज कसा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, वामपंथी दलों और सीजेपी पर राजधानी में अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने स्थिति संभालने के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना भी की।
इन्हें भी पढ़ें:
उदयवीर ने आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल का स्वर्ण पदक जीता
भारतीय बल्लेबाजों की अलग-अलग शैली ने क्रिकेट को बनाया अधिक रचनात्मक : रैना
2 बहनों ने खुद को आग लगाने की कोशिश की, पड़ोसी परिवार पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज को बिक्री बुकिंग 21 प्रतिशत बढ़कर 9,000 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने खैबर-पख्तूनख्वा में आपातकाल की घोषणा की, प्रांतीय सरकार का हुआ अंत