live now
Share
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 12 अक्टूबर को सुनवाई करेगा. राहुल गांधी ने 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले आज, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का आह्वान किया है.
-
12 Oct 2026 01:30 AM (IST)
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है: कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, आज दिल्ली में इन रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. हालात के आधार पर आज सुबह 06:00 बजे से डायवर्जन लागू किए जाएंगे. आम जनता को सूचित किया जाता है कि इन जगहों और आस-पास के रास्तों पर आवाजाही प्रभावित हो सकती है.
Delhi Traffic Police issues an advisory: “In view of the law and order situation, traffic may be impacted on the following stretches in Delhi on 12.10.2026. Diversions will be enforced starting from 06:00 AM on 12.10.2026 depending upon the prevailing situation. The general public is informed that movement at the following points and surrounding stretches might remain affected…”
(Source: Delhi Traffic Police)
— ANI (@ANI) October 11, 2026
-
12 Oct 2026 01:14 AM (IST)
होर्मुज स्ट्रेट क्षेत्र में व्यावसायिक जहाजों पर हुए हमलों पर विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
होर्मुज स्ट्रेट क्षेत्र में व्यावसायिक जहाजों पर हुए हमलों के संबंध में बयान.
Statement on the attacks on commercial vessels in the Strait of Hormuz region ⬇️
🔗 https://t.co/SqBo213LvT https://t.co/t4zJMeZSdZ
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) October 11, 2026
-
12 Oct 2026 12:01 AM (IST)
CEC के खिलाफ मार्च में संजय राउत और सुप्रिया सुले होंगी शामिल
इंडिया ब्लॉक के सीईसी के खिलाफ मार्च में यूबीटी से संजय राउत और अरविंद सावंत शामिल होंगे तो एनसीपी एसपी से सुप्रिया सुले रहेंगी.
-
12 Oct 2026 12:01 AM (IST)
दिल्ली में 30 जगहों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका, सुबह 6 बजे से डायवर्जन
दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए 12 अक्टूबर को राजधानी की कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह 6 बजे से हालात के अनुसार अलग-अलग जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जाएंगे. पुलिस ने लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने और घर से निकलने से पहले ट्रैफिक की जानकारी लेने की सलाह दी है.
इन रास्तों पर हो सकता है ट्रैफिक प्रभावित
ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, Round About Shankar RoadVande Matram T Point towards New Delhi, Dhaula Kuan Flyover, Round About Jhandewalan, Round About Panchkuian, Round About Mandi House, Dr Dinesh Nandini Dalmia Chowk (W-Point), Ram Charan Aggarwal Chowk (A-Point), Minto Road/Deen Dayal Upadhyay Marg, Guru Nanak Chowk, Chemsford RoadOuter Circle Connaught Place T-Point, Bharion RoadMGM (Ring Road) T-Point, Lodhi Road Flyover, Round About Neela Gumbad, Madarsa T-Point और Round About Samrat Hotel के आसपास ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है.
-
12 Oct 2026 12:00 AM (IST)
चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 12 अक्टूबर को सुनवाई करेगा. दायर याचिका में पिछले 10 महीनों में CEC ज्ञानेश कुमार की तरफ से जारी 14 आदेशों को चुनौती दी गई है.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 12 अक्टूबर को सुनवाई करेगा. दायर याचिका में पिछले 10 महीनों में CEC ज्ञानेश कुमार की तरफ से जारी 14 आदेशों को चुनौती दी गई है. लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘INDIA’ गठबंधन के बैनर तले आज, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान किया है. उनका सीजेआई से मिलने का कार्यक्रम है. सीजेआई ने मिलने से इनकार कर दिया है. वहीं, भारत का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) आज नई दिल्ली में अपना 33वां स्थापना दिवस मनाएगा, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज सोमवार को मिजोरम के आइजोल पहुंचेंगे, वहां वे तुइवामित में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और मिजोरम यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत करेंगे. भारत की BRICS अध्यक्षता के तहत, युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया आज, सोमवार को अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ‘BRICS पारंपरिक और स्वदेशी खेल प्रदर्शन 2026’ का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में ब्राजील, चीन, बेलारूस और बोलीविया जैसे सदस्य देश अपने पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन करेंगे. देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें और अपडेट्स के लिए रिफ्रेश करते रहें…
Published On - Oct 12,2026 12:00 AM IST
Follow Us