फरीदाबाद3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

काम के दौरान करंट की चपेट में आए मजदूरों की मौत हो गई।
फरीदाबाद के सेक्टर-14 मे सीवर लाइन पाइप को जोड़ने के लिए गड्ढा खोदते समय करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-14 स्थित कोठी नंबर-692 के बाहर सीवर लाइन को जोड़ने के लिए गड्ढा खोदने का काम चल रहा था। इसी दौरान जमीन के अंदर से गुजर रही बिजली लाइन के संपर्क में आने से दो मजदूरों करंट लग गया।
करंट इतना तेज था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान मनीष (55), निवासी सेक्टर-3 और शहंशाह (29), निवासी सेक्टर-2 के रूप में हुई है। दोनों ही मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।

सेक्टर-14 स्थित कोठी नंबर-692 के बाहर सीवर लाइन को जोड़ने के लिए गड्ढा खोदने का काम चल रहा था।
साथी मजदूरों ने मकान मालिक पर लगाए आरोप
हादसे के समय मजदूर राम रहीसा, सूरज और रतीराम भी मौके पर मौजूद थे। उनका आरोप है कि मकान मालिक सुशील को जमीन के अंदर से गुजर रही बिजली की लाइन की जानकारी थी, लेकिन काम शुरू कराने से पहले इसकी सूचना मजदूरों को नहीं दी गई। उनका कहना है कि यदि पहले से जानकारी दी जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था।

पुलिस ने बीके अस्पताल में शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने केस दर्ज किया, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान नागरिक अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवा दिया। जंहा पर शव को पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को हवाले कर दिया।
सेंट्रल थाना इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मकान मालिक सुशील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.
खबरें और भी हैं...
अल-फलाह में स्पॉन्सर नोट प्रक्रिया पूरी करने की मांग: अभिभावक ने प्रशासन को भेजा पत्र; कहा- विदेश में पढ़ाई-रेजिडेंसी के लिए पूरी हो मान्यता प्रक्रिया

- कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में PNB लॉकर से ₹25 लाख के गहने गायब: चाबी नहीं लगी तो लॉकर तोड़ा, पुलिस बोलीं- फोरेंसिक जांच होगी
0:48- कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में कांग्रेस की मीटिंग, कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए: प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह बोले- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, होगी कार्रवाई
0:37- कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में मालगाड़ी की चपेट में आया छात्र, मौत: ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर टहल रहा, पलवल का रहने वाला, ननिहाल में आया था
0:32- कॉपी लिंक
शेयर