2 पारियों में 2 डक, फिर भी वीरेंद्र सहवाग से तुलना, सैम अयूब पर क्या बोले इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज?

Published on 11 सित॰ 2026

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पाकिस्तान को शुरुआती दो मैच में शर्मनाक हार के बाद अपनी टीम में 7 बदलाव करने पड़े. सलामी बल्लेबाज सैम अयूब को अचानक टीम में शामिल किया गया, जिन्होंने लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट और प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला था. नतीजा ये निकला कि वह दोनों ही पारियों में डक पर आउट हो गए. इसके बाद भी इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने सैम की तुलना वीरेंद्र सहवाग से कर दी. उनका बयान अब चर्चा में आ गया है.

सहवाग से हुई तुलना

नासिर हुसैन ने सैम अयूब की तुलना वीरेंद्र सहवाग से की है, जिन्होंने तीसरे मैच की दोनों ही पारियों में एक भी रन नहीं बनाया. नासिर ने स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा “सच तो यह है कि सैम अयूब को इंग्लैंड में नहीं होना चाहिए. वह सीपीएल खेलकर आया है और उसने कुछ समय से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी भाग नहीं लिया है.”

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा “मुझे नहीं पता कि पाकिस्तान के लिए कौन यह सोचता है कि किसी को विदेशी परिस्थितियों से, बिल्कुल अलग प्रारूप में खेलने के लिए यहां लाना सही होगा. इसके अलावा ड्यूक्स बॉल, ओली रॉबिन्सन और इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण के सामने इन परिस्थितियों में खिलाना सही रहेगा”.

ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान की खराब हालत पर फिर भड़के वसीम अकरम, बताया सबसे शर्मनाक कदम

---विज्ञापन---

नासिर ने अपनी बातचीत में आगे कहा कि वीरेंद्र सहवाग को भी साल 2011 में भारतीय टीम में अचानक शामिल किया गया था. वह भी टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में डक पर आउट हुए थे. नासिर ने बताया कि सहवाग उस समय सैम अयूब से ज्यादा अनुभवी थे.

नासिर का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट सबसे कठिन प्रारूप है. इंग्लैंड में टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करना कठिन है. लेकिन आपको लगता है कि आप दुनिया में से किसी भी खिलाड़ी को बुलाकर रन बना लेंगे तो नहीं हो सकता.

---विज्ञापन---

पाकिस्तान की हालत खराब

मैच की बात करें तो पाकिस्तान पहली पारी में 33.5 ओवर में 133/10 रनों पर सिमट गई थी. टीम की ओर से सऊद शकील ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 47 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली थी. जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 89 ओवर में 453 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से 5 बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. पाकिस्तान दूसरी पारी में 90.2 ओवर में 416/8 रन बना चुकी है. पाकिस्तान के पास फिलहाल 96 रनों की बढ़त है.

ये भी पढ़ें: बाबर आजम बने पाकिस्तान के दूसरे सबसे सफल कप्तान, इंग्लैंड की धरती पर किया बड़ा कमाल

---विज्ञापन---