पानीपत में मकान पर गोलियां चलाने वाले 2 गिरफ्तार: 4 दिन के रिमांड पर; दोस्त से बदला लेने के लिए की थी फायरिंग - Panipat News
Published on 17 जुल॰ 2026
पानीपत11 घंटे पहले
कॉपी लिंक
पानीपत पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।
पानीपत पुलिस की CIA-1 टीम ने गांव राजाखेड़ी में एक खाली मकान और गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग करने की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप निवासी राजाखेड़ी और पिंकू निवासी इंद्रा विहार कॉलोनी, नूरवाला के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक देसी पिस्तौल और बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
आरोपीपिंकू के खिलाफ पहले से ही मारपीट और आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार रखने) के तहत 8 गंभीर केस दर्ज हैं। आरोपी संदीप के खिलाफ भी पहले से ही विभिन्न थानों में 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
4 दिन के रिमांड के दौरान फरार चल रहे तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस धरपकड़ करेगी।
उधार के ₹2.80 लाख और पुलिस शिकायत की रंजिश
CIA-1 प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में अपने एक अन्य फरार साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। पूछताछ में मुख्य आरोपी संदीप ने जो कहानी बताई।
कारोबार के लिए लिया था कर्ज: आरोपी संदीप गांव में फास्ट फूड की दुकान चलाता है। उसने अपनी दुकान का काम बढ़ाने के लिए पीड़ित संदीप से पैसे मांगे थे। पीड़ित ने अपनी ईको गाड़ी पर लोन करवाकर आरोपी को ₹2,80,000 उधार दिए थे।
थाने में शिकायत से उपजी रंजिश: जब आरोपी ने पैसे वापस नहीं किए, तो पीड़ित संदीप ने इसी साल मई महीने में थाना किला में उसके खिलाफ शिकायत दे दी थी। हालांकि, बाद में पंचायती तौर पर दोनों का समझौता हो गया था, लेकिन आरोपी संदीप इसे अपनी बेइज्जती मान रहा था।
सबक सिखाने के लिए रची साजिश: पुलिस शिकायत से खफा होकर आरोपी संदीप ने पीड़ित को सबक सिखाने की ठानी। उसने अपने साथी पिंकू और एक अन्य फरार दोस्त के साथ मिलकर पीड़ित के नए मकान पर फायरिंग करने की खौफनाक साजिश रच डाली।
जानें… पूरा मामला
थाना किला में दर्ज शिकायत के अनुसार, गांव राजाखेड़ी निवासी पीड़ित संदीप ने अपने खेत में एक नया मकान बनाया है, जिसमें अभी परिवार ने रहना शुरू नहीं किया था। बीते 8 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे जब पीड़ित अपने नए मकान पर खड़ी अपनी ईको गाड़ी लेने पहुंचा, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गया।
मकान के लोहे के मेन गेट पर गोलियों के चार निशान थे, जबकि सीढ़ियों पर दो गोलियों के निशान मिले। इसके अलावा, गाड़ी का पिछला शीशा भी गोली लगने से चकनाचूर हो चुका था। बदमाशों ने रात के सन्नाटे में मकान को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं, जो गेट को चीरती हुई अंदर खड़ी गाड़ी और सीढ़ियों पर जा लगी थीं। पीड़ित ने पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर गांव के ही संदीप पर शक जताया था।
.
खबरें और भी हैं...
स्टूडेंट समेत 50 लोगों के गुम हुए मोबाइल मिले: पानीपत पुलिस ने मालिकों को लौटाए; ट्रैकिंग सिस्टम के जरिये मिली सफलता
0:50
कॉपी लिंक
शेयर
पानीपत में महिला के मकान में घुसे चोर: सोने-चांदी के जेवर ले गए, काम पर गई थी, बच्चे थे स्कूल; दिनदिहाड़े ताले तोड़े
0:27
कॉपी लिंक
शेयर
पानीपत में 3 माह की गर्भवती निकली नाबालिग: काम के दौरान श्रमिक ने किया रेप, तबीयत बिगड़ने पर खुलासा
कॉपी लिंक
शेयर
जींद में सिलेंडर ब्लास्ट, जिंदा जली युवती: धमाके से तीन मंजिला मकान की छत उड़ी, 2 KM तक गई आवाज; रिश्ते की बात चल रही थी