सांचौर विधायक को ठिकाने लगाने की धमकी: उधार दिए 2.43 करोड़ मांगे थे, दूसरे पक्ष ने कहा- MLA ने मेरी जमीन पर कब्जा किया - Sanchore News

Published on 31 जुल॰ 2026

सांचौर से निर्दलीय विधायक जीवाराम चौधरी को दो लोगों ने ठिकाने लगाने की धमकी दी है। विधायक ने सुरेश चौधरी और दजाराम चौधरी के खिलाफ सांचौर थाने में मामला दर्ज कराया है। वहीं दूसरे पक्ष ने विधायक पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।

.

सांचौर विधायक ने रिपोर्ट में बताया- साल 2018 में पादरडी तेतरोल निवासी सुरेश चौधरी और दजाराम चौधरी ने ‘माइक्रो स्टील’ के व्यापार के लिए मुझसे एक करोड़ 20 लाख रुपए उधार लिए थे। यह रकम एक साल के लिए एक फीसदी की मासिक ब्याज दर पर दी गई थी।

एक साल बाद जरूरत पड़ने पर दोनों से पैसे मांगे तो न मूल लौटाया और न ही ब्याज का भुगतान किया। इसके बाद आरोपियों ने बकाया रकम के बदले राजस्व गांव होथीगांव स्थित लगभग 60 बीघा खातेदारी कृषि भूमि मेरे नाम करने का प्रस्ताव दिया। लेकिन मैंने मना कर दिया। इस पर दोनों लोग समाज के चार सम्मानित लोगों को लेकर मेरे पास आए। उन चार गवाहों की मौजूदगी में एक लिखित इकरारनामा भी तैयार किया गया था। इसके बाद आज तक न तो जमीन की रजिस्ट्री की गई और न ही रकम लौटाई गई।

2.43 करोड़ से ज्यादा की रकम बकाया

विधायक ने बताया-एक जनवरी 2018 से 23 जुलाई 2026 तक मूलधन 1 करोड़ 20 लाख और ब्याज 1 करोड़ 23 लाख 27 हजार 600 रुपए हैं। जो कुल 2 करोड़ 43 लाख 27 हजार 600 रुपए बनता है। बार-बार रजिस्ट्री कराने के लिए बोलने के बाद भी आरोपी टालमटोल करते रहे।

विधायक ने आरोप लगाया कि जब बार-बार रजिस्ट्री के लिए बोला गया तो आरोपियों ने वाट्सएप कॉल पर गाली-गलौज की। साथ ही ठिकाने लगाने की धमकी दी है। दजाराम का कहना है कि वह जमीन किसी बदमाश को बेच देगा।

दूसरा पक्ष बोला- विधायक ने मेरी जमीन पर कब्जा किया

वहीं दूसरे पक्ष के दजाराम चौधरी ने कहा- मैंने 25 साल तक जीवाराम जी को घर बैठे कमा कर दिया है। अब मैं कुछ सालों से खुद का व्यापार कर रहा हूं। मेरी सात साल से उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है। मेरे ऊपर लगाए सभी आरोप गलत हैं।

यह खबर भी पढ़ें

विधवा महिला बोली- MLAजीवाराम ने गलत तरीके से ली जमीन:भाई ने बिना नामांतरण में नाम डलवाए बेच दी, विधायक बोले- हमने डायरेक्ट खरीद नहीं की, थर्ड पार्टी हैं

सांचौर निवासी एक महिला ने विधायक जीवा राम चौधरी पर पुश्तैनी जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। इसे लेकर महिला ने संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में महिला ने जमीन में हिस्सा दिलाने की मांग करते हुए सांचौर एसडीएम पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। (पढ़ें पूरी खबर)