October Planetary Retrograde 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी स्थिति में होने वाले बदलाव का सीधा असर मानव जीवन और देश-दुनिया पर पड़ता है. अक्टूबर का महीना इस लिहाज से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस अवधि में धन, ऐश्वर्य और सुख के कारक शुक्र के साथ-साथ बुद्धि, व्यापार और वाणी के दाता बुध वक्री होने जा रहे हैं.
द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 अक्टूबर 2026 को शुक्र वक्री हो चुके हैं और इसके बाद 24 अक्टूबर 2026 को बुध भी अपनी चाल बदलकर वक्री हो जाएंगे. जब दो प्रमुख ग्रह उल्टी चाल चलते हैं, तो उसका प्रभाव करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक रिश्तों पर गहराई से पड़ता है. आइए जानते हैं कि शुक्र और बुध के इस बड़े गोचर का सभी 12 राशियों में से किन 5 विशेष राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और किसे सतर्क रहने की जरूरत है.
किन मामलों में बरतनी होगी विशेष सावधानी?
सम्बंधित ख़बरें
अक्टूबर के महीने में जब शुक्र और बुध दोनों ही वक्री अवस्था में होंगे, तब विशेष रूप से वित्तीय लेनदेन, कागजी दस्तावेजों और दस्तखत करने के मामलों में अत्यधिक सतर्कता बरतनी चाहिए. बुध की वक्री चाल कम्यूनिकेशन और बिजनेस में गलतफहमी पैदा कर सकती है, जबकि शुक्र की उल्टी चाल फिजूलखर्ची और रिश्तों में खटास ला सकती है. इसलिए इस दौरान कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर ही लें.
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना आर्थिक मोर्चे पर परीक्षा भरा हो सकता है. इस दौरान आपके अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अपने सहकर्मियों या अधिकारियों से बातचीत करते समय शब्दों का खास ख्याल रखना चाहिए. व्यापार में किसी भी नई डील को फाइनल करने से पहले कागजात और उसकी शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है.
मिथुन राशि (Gemini)
आपकी राशि के स्वामी बुध हैं, ऐसे में बुध का वक्री होना आपके जीवन को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा. कार्यक्षेत्र में छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी मुश्किल का सबब बन सकती है. यदि आप नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं, तो फिलहाल इस फैसले को टाल देना ही बेहतर होगा. बिजनेस में पैसों के लेन-देन को लेकर पूरी पारदर्शिता बरतें और किसी पुराने प्रोजेक्ट पर नए सिरे से मेहनत करनी पड़ सकती है.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए भी बुध की वक्री चाल बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है. इस अवधि में आपके ऊपर कार्यभार और मानसिक दबाव अधिक रह सकता है. ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ गलतफहमी पैदा होने की आशंका है. कोई भी जरूरी ईमेल भेजने या महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर साइन करने से पहले उनकी दोबारा जांच जरूर कर लें. कारोबारियों को भी धन के मामले में जोखिम उठाने से बचना चाहिए.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं. शुक्र के वक्री होने के कारण इस राशि के जातकों को खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत होगी. रिश्तों के मामले में थोड़ी संवेदनशीलता बढ़ सकती है, इसलिए प्रियजनों से बात करते वक्त संयम रखें. इस दौरान किसी पुराने परिचित या पुराने व्यक्ति से दोबारा संपर्क होने के योग बन रहे हैं. पैसे खर्च करने से पहले अपनी वित्तीय स्थिति का आकलन जरूर कर लें.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना करियर में मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा. नौकरी में आपकी जिम्मेदारियां अचानक बढ़ सकती हैं. यदि आप जॉब स्विच करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी में कोई भी कदम न उठाएं. हालांकि, कारोबारियों को किसी पुराने ग्राहक या अटके हुए पुराने प्रोजेक्ट से मुनाफा मिलने की उम्मीद है, फिर भी किसी भी नए निवेश से पहले पूरी जानकारी जरूर जुटा लें.
---- समाप्त ----