भिवानी में इनेलो जिलाध्यक्ष अशोक ढाणीमाहू का निधन: कई दिनों से थे बीमार, 2 बच्चों के पिता; 65 साल की उम्र में ली अंतिम-सांस - Bhiwani News

Published on 15 सित॰ 2026

भिवानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अभय चौटाला के साथ मंच सांझा करते हुए अशोक ढाणीमाहू।(फाइल फोटो)

भिवानी में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के जिलाध्यक्ष अशोक ढाणीमाहू का अचानक निधन हो गया। 65 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। अशोक लंबे समय से इनेलो से जुड़े हुए थे और सक्रिय नेता रहे हैं। परिवार के अनुसार अशोक ढाणीमाहू कई दिनों से बीमार थे। पिछले

.

वहीं कुछ दिन भिवानी के अस्पताल में भी भर्ती रहे थे। फिलहाल सोमवार को वे घर पर थे और रात को ठीक से सो गए, लेकिन सुबह जब परिवार वालों ने उन्हें देखा, तो वे मृत अवस्था में मिले।

इनेलो वरिष्ठ नेता अभय चौटाला के साथ अशोक ढाणीमाहू।

इनेलो वरिष्ठ नेता अभय चौटाला के साथ अशोक ढाणीमाहू।

पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

बता दें कि अशोक ढाणीमाहू को 2 बच्चे हैं, जिनमें से बड़ी लड़की व छोटा लड़का। अशोक ढाणीमाहू के निधन के बाद परिवार में गम का माहौल है। इसके बाद लोग भी उनके घर पर पहुंचने लगे हैं। जिनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव ढाणीमाहू में ही किया जाएगा। जिसकी तैयारियां चल रही हैं।

लंबे समय से इनेलो से जुड़ाव

गांव ढाणीमाहू के सरपंच रणवीर सिंह ने बताया कि सुबह पता चला कि अशोक ढाणीमाहू का निधन हो गया, जो रात को घर पर ही सोए थे। वे लंबे समय से इनेलो पार्टी से जुड़े हुए हैं। उनके गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सुबह मुंह से निकला हुआ था पानी परिवार के अनुसार रात को अशोक ढाणी माहू घर पर ठीक से सोए थे और सोते समय पानी भी पिया था। जब सुबह परिवार ने देखा तो उनके मुंह से पानी जैसा कुछ निकला हुआ था। वहीं जब जगाने का प्रयास किया तो वे उठे नहीं और परिवार को पता चला कि उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार के लोग इकट्‌ठा हो गए।

बेटी की शादी की चल रही थी तैयारी वहीं इनेलो नेत्री इंदू परमार ने बताया कि कुछ दिन पहले अशोक ढाणीमाहू के पांव का दिल्ली के अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद उन्हें छुट्‌टी मिल गई थी। हालांकि वे भिवानी के निजी अस्पताल में तबीयत खराब होने के कारण भर्ती भी करवाया गया था। दो दिन पूर्व वे खुद भी जिलाध्यक्ष अशोक ढाणीमाहू से मिलकर आई थी। उस समय वे बिल्कुल ठीक थे। लेकिन आज अचानक उनकी मौत की सूचना मिली। इंदू परमार ने बताया कि अब अशोक ढाणीमाहू की बेटी की शादी करने को लेकर भी तैयारियां चल रही थी। लेकिन उससे पहले ही यह घटना हो गई।