![]()
aly goni-jasmin bhasin (photo credit- instagram)
Aly Goni Revealed Jasmin Bhasin Proposal: टीवी एक्टर अली गोनी (Aly Goni) और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jamin Bhasin) इंडस्ट्री के क्यूट कपल हैं। दोनों की लव स्टोरी दोस्ती के रिस्ते से शुरू, लेकिन आज फैंस कपल को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। फैंस अच्छी तरह जानते हैं कि जैस्मिन और अली की लव स्टोरी बिग बॉस के मंच से शुरू हुई, लेकिन अब अली गोनी ने खुलासा किया है कि उन्होंने जैस्मिन भसीन का पहला प्रपोजल ठुकरा दिया था और जैस्मिन को हां बोलने में उन्होंने दो साल का वक्त लगा दिया था। ये खुलासा अली गोनी ने रियलिटी शो अलायंस में किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बच्चा नहीं चाहती थी', क्यों मां नहीं बनना चाहती थीं Karishma Tanna? शॉकिंग वजह का किया खुलासा
अली गोनी ने क्यों रिजेक्ट किया जैस्मिन भसीन का प्रपोजल
अली गोनी रियलिटी शो अलायंस में नजर आ रहे हैं और यहां पर अली गोनी ने रैपर बाली और रूही दोसानी के सामने अपनी लव लाइफ के बारे में बात की। इसी मौके पर एक्टर ने बताया कि कैसे उनका जैस्मिन भसीन के साथ रिश्ता शुरू हुआ। अली गोनी ने बताया कि जैस्मीन को उनसे 'हां' कहलवाने में लगभग दो साल लग गए थे। अली की ये बात सुनकर रूही हैरान रह गईं और बोलीं उनकी लव स्टोरी कहां से शुरू हुई, तो अली ने बताया कि जैस्मिन ने उन्हें सबसे पहले 31 दिसंबर 2018 को प्रपोज किया था। अली की इस बात पर रूही ने कहा, 'अरे वाह, यह तो बहुत प्यारी बात है।' इसके बाद अली गोनी ने खुलासा किया कि उन्होंने जैस्मिन को मना कर दिया था और फिर अली ने खुलासा किया कि उनका मन जैस्मिन भसीन को लेकर कैसे बदल गया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अरमान-अभिरा की बेइज्जती करेगी मुक्ति, चंट मौसी की होगी एंट्री
अली गोनी और जैस्मिन भसीन की कैसे शुरू हुई लव स्टोरी
अली ने कहा कि लोग अपने रिश्ते को समय दिए बिना हां कर देते हैं, जो बहुत ही जल्दबाजी होती है, लेकिन मैंने चीजों पर काफी समय लिया। वह पक्का इरादा करने से पहले अपने रिशअते तो थोड़ा समय देना चाहते थे और फिर उन्हें एहसास हो ही गया कि जैस्मिन भसीन ही हमेशा उनके साथ रहने वाली है। वह सच में उनकी परवाह करती हैं। अली ने कहा, 'मुझे लगता है कि किसी अच्छे दोस्त से शादी करना दुनिया का सबसे अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि वह आपको अंदर-बाहर से अच्छी तरह जानती है।' अली ने आखिर में ये भी खुलासा किया कि जैस्मिन भसीन सबको बताती हैं कि उन्हें अली को मनाने में 2 साल लग गए थे।
बिग बॉस 14 में अली गोनी और जैस्मिन भसीन को हुआ प्यार का एहसास
बता दें कि अली गोनी और जैस्मिन भसीन सालों से दोस्त हैं, लेकिन जब दोनों बिग बॉस 14 में आए तो दोनों के रिश्ते में बड़ा बदलाव आया। अली गोनी और जैस्मिन भसीन को एक दूसरे के लिए प्यार का एहसास हुआ। इसके बाद से ही दोनों साथ है।
![]()
कविताauthor
कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Television
End of Article