मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह में एक युवक ने बाइक सवार को रोककर फायरिंग कर दी। प्लॉट के पुराने लेन-देन के विवाद में सानंद उर्फ मुक्ता उर्फ राधे शर्मा ने दो बार गोली चलाई, लेकिन दोनों बार निशाना चूक गया। हत्या करने करीब 50 मीटर दौड़ा। घटना का CC
.
पहली गोली के बाद नागेंद्र जान बचाने के लिए दौड़कर पास स्थित वैष्णोदेवी चिलर के गार्ड रूम में घुस गए। यहां दरवाजा बंद कर लिया। आरोपी ने खिड़की से दूसरी गोली चलाई, जो नागेंद्र के बगल से निकल गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। वारदात शनिवार शाम की है।
फायरिंग से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

युवक ने बाइक सवार को रास्ते में रोककर विवाद किया।

बाइक सवार पर फायरिंग कर भागा, फिर लौटा आरोपी।

युवक ने वैष्णोदेवी चिलर के गार्ड रूम की खिड़की से फायरिंग की।
बाइक रोककर प्लॉट के पैसों को लेकर विवाद
ग्राम भुआ पुरा रोड निवासी नागेंद्र मिश्रा ने बताया कि करीब 2 साल पहले उन्होंने आरोपी के पिता धर्मेंद्र शर्मा को एक प्लॉट बेचा था। इसकी रजिस्ट्री धर्मेंद्र शर्मा के नाम कर दी गई थी। शनिवार शाम नागेंद्र बाइक से अंबाह बाजार जा रहे थे।
इस दौरान वैष्णोदेवी चिलर के पास सानंद उर्फ मुक्ता उर्फ राधे शर्मा ने उनकी बाइक रोक ली। आरोपी ने कहा कि उसे प्लॉट नहीं लेना है और ब्याज सहित पैसे वापस चाहिए। नागेंद्र ने कहा कि रजिस्ट्री हो चुकी है, इसलिए अब पैसे वापस नहीं होंगे। इसी बात पर विवाद बढ़ गया।
पैसे देने से इनकार पर कट्टे से फायरिंग
विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कमर से कट्टा निकाला और नागेंद्र पर फायर कर दिया। पहली गोली निशाने से चूक गई। इसके बाद नागेंद्र जान बचाने के लिए पास स्थित वैष्णोदेवी चिलर के गार्ड रूम में घुस गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
गार्ड रूम में छिपने के बाद भी आरोपी नहीं रुका। शिकायत के मुताबिक, उसने खिड़की से दूसरी गोली चलाई, जो नागेंद्र के बगल से निकल गई। दोनों फायर में नागेंद्र बाल-बाल बच गए। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और कहा, इस बार तू बच गया, अगली बार नहीं बचेगा।

वैष्णोदेवी चिलर के गार्ड रूम में घुसकर बचाई जान।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई
एसडीओपी विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि फायरिंग की पूरी घटना वैष्णोदेवी चिलर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज और शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है और जल्द गिरफ्तार करने की बात कही गई है।
पेट्रोल पंप मैनेजर की नौकरी छोड़ खेती कर रहे नागेंद्र
नागेंद्र मिश्रा अट्टा पुरा, अंबाह तहसील के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह करौली माता रोड पर बंबा के पास रहते हैं और खेती-किसानी करते हैं। इससे पहले करीब 10 साल तक पेट्रोल पंप मैनेजर की नौकरी की। करीब एक साल पहले नौकरी छोड़कर खेती शुरू की थी।
…………………………………
जुआ खेलने से मना करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

डबरा शहर के बुजुर्ग रोड स्थित आदिवासी दफाई के पास रविवार दोपहर पुराने विवाद को लेकर फायरिंग का मामला सामने आया। पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने उस पर गोली चलाई और मौके से फरार हो गए। फायरिंग के दौरान युवक ने पानी के टैंकर के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पढ़ें पूरी खबर…