'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट

Published on 12 जुल॰ 2026

इंग्लैंड ने भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-0 से हराया. इस जीत के बाद कोच ब्रेंडन मैकुलम ने टीम को जश्न मनाने की खुली छूट दी. हालांकि, ECB ने खिलाड़ियों के लिए शराब को लेकर सख्त नियम बनाए हैं.

Written By : एबीपी स्पोर्ट्स डेस्क |  Updated at : 12 Jul 2026 11:02 PM (IST)

Preferred Sources

Everyone should have a drink party coach Brendon McCullum gave players free rein after winning the T20 series against India 'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट

ब्रेंडन मैकुलम ने इंग्लैंड खिलाड़ियों को दी जश्न मनाने की खुली छूट

Source : सोशल मीडिया (एक्स)

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया. इंग्लिश टीम ने यह सीरीज 4-0 से अपने नाम की. इस अद्भुत जीत के बाद हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को जश्न मनाने की खुली छूट दी है.हालांकि, उन्होंने साफ किया कि यह छूट टीम के नए अनुशासनात्मक दिशा-निर्देशों के दायरे में ही होगी और खिलाड़ियों से जिम्मेदार व्यवहार की उम्मीद की जाएगी. 

साउथैम्प्टन में खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराकर सीरीज 4-0 से अपने नाम की. इस जीत के साथ इंग्लैंड आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी पहले नंबर पर पहुंच गया. मैच के बाद मैकुलम ने कहा कि टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और ऐसे मौके पर खिलाड़ियों को सफलता का जश्न मनाने का अधिकार मिलना चाहिए. 

खिलाड़ी शराब पी सकते हैं- हेड कोच

मैकुलम ने कहा, "जीत के बाद खिलाड़ी आज रात शराब पी सकते हैं. गाइडलाइंस अपनी जगह लागू हैं और सभी खिलाड़ी उनसे अच्छी तरह वाकिफ हैं. इन नियमों का मकसद खिलाड़ियों का ध्यान रखना और उन्हें सही फैसले लेने के लिए प्रेरित करना है."

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस साल की शुरुआत में विदेशी दौरों के दौरान खिलाड़ियों से जुड़े कई अनुशासनात्मक मामलों के बाद टीम के लिए नए नियम लागू किए थे. इसके तहत आधी रात का कर्फ्यू, ऑफ-फील्ड व्यवहार को लेकर सख्त नियम और मैच से एक दिन पहले से लेकर मैच खत्म होने के अगले दिन तक शराब से दूरी बनाने की सलाह दी गई थी.

बीयर पसंद है तो उसका आनंद लो- मैकुलम

मैकुलम ने कहा कि खिलाड़ियों पर उन्हें पूरा भरोसा है और टीम को अपनी उपलब्धि का आनंद लेने का मौका मिलना चाहिए. उन्होंने कहा, "अगर किसी को बीयर पसंद है तो आज रात उसका आनंद लेने का यह सही समय है, लेकिन यह समझदारी के साथ होना चाहिए और जरूरत से ज्यादा नहीं. पिछले दस दिनों में टीम ने जो हासिल किया है, उसका जश्न मनाने का हक खिलाड़ियों ने कमाया है. जश्न ऐसा होना चाहिए जिससे कोई नकारात्मक सुर्खियां न बनें."

यह भी पढ़ें- 

'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट

Published at : 12 Jul 2026 11:02 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola