'वो डस्टबिन है, बिग बॉस 20 के लिए परफेक्ट', सना मकबूल और माही विज की टूटी दोस्ती? एक्ट्रेस ने साधा निशाना

Published on 1 सित॰ 2026

Sana Makbul Cryptic Post: सना मकबूल ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी एक एक्स-फ्रेंड को जमकर लताड़ लगाई. चलिए जानते हैं, क्या है पूरा मामला.

Sana Makbul Cryptic Post: सना मकबूल ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी एक एक्स-फ्रेंड को जमकर लताड़ लगाई. चलिए जानते हैं, क्या है पूरा मामला.

author-image

New Update

Sana-Mahi

Sana-Mahi Photograph: (Instagram)

Sana Makbul Cryptic Post: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम सना मकबूल अपनी एक्टिंग और स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती है. लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस अपने क्रिप्टिक पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गई हैं, जो उन्होंने अपनी एक्स दोस्त के लिए लिखा है. ऐसे में लोग इस पोस्ट को माही विज (Mahhi Vij) से जोड़कर देख रहे हैं और ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

 सना मकबूल का क्रिप्टिक पोस्ट

दरअसल, सना मकबूल ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी एक एक्स-फ्रेंड पर पीठ पीछे बुराई करने और उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया. सना  ने पोस्ट में लिखा- 'जिंदगी की विडंबना देखो, मेरी एक एक्स-फ्रेंड लोगों के पास जाकर मेरे बारे में गलत बातें और झूठ फैला रही है. वो क्या कह रही है, क्या-क्या बोल रही है... ब्ला ब्ला ब्ला. खैर डार्लिंग, अगर मैंने अपना मुंह खोल दिया ना, तो तुम मेरे सामने खड़े होने के लायक भी नहीं रहोगी. जिस छवि को तुम बड़ी मेहनत से बनाने की कोशिश कर रहे हो (बेचारी और अबला नारी), उसका सच मैं सबके सामने ला सकती हूं.'

Sana Makbul (1)
Sana Makbul Photograph: (Sana Makbul (Instagram))

सना ने एक्स दोस्त को बुलाया डस्टबिन

सना मकबूल ने अपने पोस्ट में एक्स दोस्त को डस्टबिन बताते हुए लिखा- 'वो एक डस्टबिन है, वो लगातार गलत बातें फैला रही है, ईश्वर उसपर और उसके दिमाग पर कृपा बनाएं, जो कि बेहद गटर है.' सना मकबूल यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा- 'इसलिए मुझे मत उकसाओ और न ही परेशान करो. मैं चुप हूं अपनी मर्जी से, इसलिए नहीं कि मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है. मैं बस तुम्हारे बनाए बेकार के ड्रामे और खेल का हिस्सा नहीं बनना चाहती.'

ये भी पढ़ें- 'रणबीर, रणवीर और सिद्धार्थ कौन हैं? ना शक्ल से जानता हूं ना पर्सनली', अन्नू कपूर ने दिया ऐसा बयान, बुरी तरह भड़के लोग

बिग बॉस 20' के लिए बताया परफेक्ट

बिग बॉस ओटीटी फेम सना मकबूल ने पोस्ट में आगे लिखा- 'अगर ये तुम्हारे तक पहुंचती है तो मेरे पास तुम्हारे बारे में कहने के लिए बहुत कुछ है. तुम इस चीज का अच्छा उदाहरण हो '100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली.' 'बिग बॉस 20' के लिए परफेक्ट कंटेस्टें और बताती चलूं कि मुझे पीठ पीछे बात करना पसंद नहीं है. सना मकबूल का ये पोस्ट अब सोशल वीडियो पर तेजी से वायरल हो गया और लोग कयास लगाने लगे कि आखिर उन्होंने किस पर निशाना साधा है

 माही विज पर साधा निशाना 

सना का पोस्ट वायरल होने के बाद फैंस ने अंदाजा लगाया कि उनका इशारा माही विज की ओर है. इसी दौरान लोगों ने नोटिस किया कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है. वहीं, माही विज का नाम 'बिग बॉस 20' के लिए भी सामने आ रहा है,  ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों की दोस्ती टूट गई है और सना ने उन्हीं के लिए ये पोस्ट लिखा है. हालांकि दोनों की ओर से इसे लेकर कुछ कंफर्म नहीं किया गया है. 

सना और माही विज की दोस्ती

बता दें कि सना मकबूल और माही विज की कभी गहरी दोस्ती थी. साल 2025 में माही विज ने सना मकबूल संग लंदन ट्रिप की अपनी तस्वीरें भी शेयर की थीं. साथ में माही ने लिखा था कि कैसे सना और वह पहले से काफी करीब थीं, लेकिन लंदन का ट्रिप उन्हें और करीब ले आया और रिश्ता गहरा हो गया. वहीं, समा माही के बच्चों की बर्थडे पार्टी का भी हिस्सा रह चुकी हैं और दोनों एक दूसरे के साथ फोटोज भी शेयर करती थी.

ये भी पढ़ें- Badshah और Isha Rikhi ने किया तलाक का ऐलान, शादी के 5 महीने बाद ही दोनों ने अलग किए रास्ते