नहीं करना पड़ेगा अब इंतजार! इस तारीख को खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच? नोट कर लो टाइम और डेट

Published on 10 अक्टू॰ 2026

IND VS WI 3rd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज कर ली. ऐसे में अब तीसरा मुकाबला काफी अहम हो जाएगा, क्योंकि जो टीम भी उस मैच को जीतेगी, वह सीरीज में बढ़त हासिल कर लेगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच कब, कहां और कितनी तारीख को खेला जाएगा.

कितनी तारीख को खेला जाएगा तीसरा टी-20?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा, जो 11 अक्टूबर यानि रविवार को खेला जाएगा. इसका मतलब है कि क्रिकेट फैंस का संडे सुपरसंडे बनने वाला है, क्योंकि टीम इंडिया कैरेबियाई टीम के साथ तीसरा टी-20 मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. इस मैच की टाइमिंग भी सेम ही रहेगी. नतीजन, मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.

IND VS WI हेड टू हेड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 21 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है और कैरेबियाई टीम ने 11 मुकाबले जीते हैं. भारत का विनिंग प्रतिशत 65.62 प्रतिशत है और उनका पलड़ा भारी नजर आ रहा है. मगर, वेस्टइंडीज की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि उन्होंने दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया को धूल चटाई है.

— BCCI (@BCCI) October 9, 2026

1-1 की बराबरी पर पहुंची सीरीज

वेस्टइंडीज के साथ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की है. दूसरा टी-20 मैच रांची में खेला गया, जिसमें वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को 6 विकेट से हराया. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है. ऐसे में अब सीरीज का तीसरा मुकाबला काफी अहम होगा, जिसमें जीत दर्ज करने वाली टीम सीरीज में बढ़त हासिल कर लेगी.

RALLY!!! A landmark total successfully chased emphatically in India! 🏏 🔥 🔥 🔥 #INDvWI | #MenInMaroonpic.twitter.com/H6icLnGrfS

— Windies Cricket (@windiescricket) October 9, 2026

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारतीय क्रिकेट टीम: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर

वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, अमीर जांगू, शिम्रोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोटी, अकील होसेन, शमर जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, कीमो पॉल, क्वेंटिन सैम्पसन, शमर स्प्रिंगर

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा का डबल धमाका! एक मैच में बनाए 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, तोड़ा सूर्यकुमार और स्टर्लिंग का महारिकॉर्ड