ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी की 29 वर्षीय बेटी से अहमदाबाद के युवक ने रेप किया। मंगेतर बोला था- तुमसे प्यार करता हूं। तुम्हारे बिना नहीं रह सकता। तुमसे ही शादी करूंगा। मुझे कोई दहेज भी नहीं चाहिए। आरोपी ने ग्वालियर और भिंड में शादी का झांसा देकर शारीरि
.
पीड़िता के मुताबिक, मंगेतर ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 24 अक्टूबर 2025 को वॉट्सऐप पर रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद युवती ने मां के साथ ग्वालियर महिला थाना पहुंचकर मंगेतर विजय बघेल समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

पीड़िता बोली- दहेज नहीं चाहिए, बोलकर कार मांगी।
2021 में चली थी शादी की बात, 2024 में दोबारा शुरू हुआ रिश्ता
पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि अहमदाबाद निवासी विजय बघेल, पिता प्रहलाद बघेल, के साथ 2021 में शादी की बात चली थी, लेकिन उस समय परिजनों ने इसे आगे नहीं बढ़ाया।
2024 में विजय ने दोबारा शादी की बात शुरू की। विजय ने युवती के माता-पिता से कहा- आपकी बेटी बहुत पसंद है, हमें दान-दहेज कुछ नहीं चाहिए। इसके बाद 10 अक्टूबर 2024 को दोनों का रोका कर दिया गया।
4 जनवरी को ग्वालियर आया था आरोपी
रोके के बाद विजय और युवती के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई। पीड़िता के मुताबिक, 4 जनवरी 2025 को विजय अहमदाबाद से ग्वालियर आया। डी-नगर में अपनी मौसी के घर आराम करने के बहाने वह युवती को कमरे में ले गया।
युवती का आरोप है कि विजय ने उससे कहा, “तुम्हारे बिना नहीं रह सकता” और शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। उसी रात करीब 9 बजे भिंड के जगराम नगर स्थित मकान में भी उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

महिला थाने में पीड़िता ने मंगेतर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
अहमदाबाद के होटल में हुई सगाई
शिकायत के मुताबिक, 29 अप्रैल 2025 को अहमदाबाद के एक्ज़ोरेन्स होटल में सगाई का कार्यक्रम हुआ। युवती के परिवार ने सोने की अंगूठी, कपड़े, उपहार और गाड़ियों पर करीब 4.5 लाख रुपए खर्च किए।
आरोप है कि सगाई के अगले दिन विजय, उसके पिता प्रहलाद, मां सुशीला, जेठ शिशुपाल और जेठानी खुशबू ने सगाई की बुकिंग का खर्च, सोने की चेन, 5 लाख रुपए नकद और करीब 20 लाख रुपए की टॉप मॉडल क्रेटा कार की मांग की।
शादी की तैयारियों पर खर्च हो चुके थे 10 से 12 लाख रुपए
पीड़िता के मुताबिक, परिवार ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मांग पूरी करने में असमर्थता जताई। रिश्ता टूटने से पहले शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं। मैरिज गार्डन और सजावट पर करीब 10 से 12 लाख रुपए खर्च हो चुके थे।
युवती का आरोप है कि जब उसने रिश्ता तोड़ने का विरोध किया तो विजय ने धमकी दी, “अगर किसी को हमारे शारीरिक संबंध के बारे में बताया तो पूरे समाज में बदनाम कर दूंगा।”
मां के साथ महिला थाने पहुंची युवती
इसके बाद युवती अपनी मां मालती देवी के साथ महिला थाना ग्वालियर पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने विजय बघेल, उसके पिता प्रहलाद, मां सुशीला, जेठ शिशुपाल और जेठानी खुशबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।
………………………….
यह खबर भी पढ़ें
भोपाल में सहेली ने नीट शराब पिलाई, 2 दोस्तों से रेप कराया

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 2 युवकों ने 17 साल की लड़की से रेप किया है। आरोपियों ने पहले बीयर पिलाई, फिर नीट शराब पिलाई। इससे नाबालिग नशे में बदहवाश हो गई। आरोपियों ने एक-एक कर वारदात को अंजाम दिया। पिटाई भी की। मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…