मुंबई के चेंबूर में 20 बिल्लियों की मौत: सिर पर चोट के निशान मिले; मारने वाले की जानकारी देने पर ₹50 हजार का इनाम
Published on 10 सित॰ 2026
चेंबूर18 घंटे पहले
कॉपी लिंक
मुंबई के चेंबूर इलाके में कई आवारा बिल्लियां और उनके बच्चे मरे और घायल हालत में मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पशु अधिकार संगठन पेटा इंडिया (PETA India) ने बिल्लियों को मारने वाले की जानकारी देने वाले को ₹50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। कई बिल्लियों के सिर पर चोटों के निशान भी मिले हैं।
3 सितंबर को चार बिल्लियां मरी मिलीं
रुबीना अब्दुल मलिक पठान पिछले 5-6 साल से इलाके में आवारा बिल्लियों को खाना खिलाने और उनका इलाज कराने में मदद करती हैं। उनकी शिकायत के मुताबिक, 3 सितंबर को उन्हें इलाके में चार बिल्लियां मरी मिलीं।
इसके तीन दिन बाद 6 सितंबर की सुबह वह शनि मंदिर के पास बिल्लियों को खाना खिलाने पहुंचीं। वहां उन्हें एक बिल्ली और उसका बच्चा खून से लथपथ मिला। दोनों के सिर पर चोटें थीं। घाव देखकर आशंका जताई गई कि उन्हें किसी भारी या धारदार वस्तु से मारा गया था।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
रुबीना ने मदद के लिए पेटा इंडिया और अन्य पशु कल्याण संगठनों से संपर्क किया। संगठन की सलाह पर 6 सितंबर को मिली दोनों बिल्लियों के शवों को पोस्टमार्टम और आगे की जांच के लिए परेल के एक पशु अस्पताल भेजा गया।
पूजा श्रीवास्तव की मदद से रुबीना ने आरसीएफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पेटा इंडिया ने पुलिस से मामले में तेजी से कार्रवाई करने और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करने की मांग की है।
------------
ये खबर भी पढ़ें…
नंदनकानन पहुंचे ओडिशा के जंगल से मिले 5 बेबी ओरंगुटान:भारत में नहीं पाए जाते, इन्हें जिंदा रखना चुनौती; तस्करी करके लाने की आशंका
ओडिशा के बालासोर जिले के जंगल में मंगलवार सुबह मिले 5 नन्हे ओरंगुटान का रहस्य गहरा गया है। दरअसल ये भारत में नहीं पाए जाते हैं, इसलिए पूरी आशंका है कि इन्हें तस्करी कर यहां लाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
.
खबरें और भी हैं...
भाजपा के 7 मोर्चा प्रभारी घोषित, इनमें 2 एमपी से: हरीश द्विवेदी को युवा, सतीश पूनिया को ST की जिम्मेदारी; डी. पुरंदेश्वरी महिला विंग संभालेंगी
0:55
कॉपी लिंक
शेयर
‘वह कैसी मां है, जो किसी बेटे की बलि ले?’: धीरेंद्र शास्त्री बोले- मां दुर्गा को बलि लेनी होगी तो खुद लेंगी; ‘पाखंडी’ विवाद पर भी सफाई
1:20
कॉपी लिंक
शेयर
'Gen-Z ने प्रधान का इस्तीफा लिया, अब VC पद छोड़े': पटना यूनिवर्सिटी में AISF का हंगामा, विश्वविद्यालय बंद कराया; 4 दिन से भूख हड़ताल पर छात्र
2:10
कॉपी लिंक
शेयर
भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ पोस्ट डिलीट करेंगे CJP नेता: दीपके, सौरव और रांका को समन; हाईकोर्ट बोला- दोबारा ऐसी पोस्ट आई तो मेटा-X हटाएंगे