मुनार तक सड़क बनाई: बड़े तालाब के एफटीएल में प्लॉटिंग कर रहा भाजपा नेता, सैकड़ों डंपर मुरम डाली; जेसीबी से समतल किया - Bhopal News

Published on 11 सित॰ 2026
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • BJP Leader Plotting In The FTL Of Bada Talab, Dumped Hundreds Of Dumpers Of Murum; Leveled With JCB

मुनार तक सड़क बनाई:बड़े तालाब के एफटीएल में प्लॉटिंग कर रहा भाजपा नेता, सैकड़ों डंपर मुरम डाली; जेसीबी से समतल किया

भोपाल2 घंटे पहलेलेखक: विवेक राजपूत

  • कॉपी लिंक
नोटिस चिपकाया, निर्माण नहीं रोका
बड़ा तालाब के एफटीएल क्षेत्र में चल रही जेसीबी। - Dainik Bhaskar

नोटिस चिपकाया, निर्माण नहीं रोका बड़ा तालाब के एफटीएल क्षेत्र में चल रही जेसीबी।

बड़े तालाब के फुल टैंक लेवल (एफटीएल) से लगी गोरा गांव की करीब 5 एकड़ जमीन पर पहले 100 से ज्यादा डंपर मुरम डालकर भराव किया गया। जमीन समतल की और एफटीएल की मुनारों के पास तक सड़क बना दी। अब जमीन को ‘ड्रीम फार्म’ के नाम से प्लॉट-फार्म हाउस के रूप में बेचा जा रहा हैं।

करीब 20 दिन से यहां रात में डंपरों से मुरम डाली जा रही है और दिन में जेसीबी व मजदूर जमीन समतल कर रहे हैं। तार फेंसिंग भी की गई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इसकी लिखित शिकायत कलेक्टर और निगम अधिकारियों से की गई। निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा ने लखन मारन और मनीष ठाकुर के नाम से नोटिस मौके पर चस्पा कर दिया, लेकिन काम नहीं रुकवाया।

प्रोजेक्ट से जुड़ा भाजपा नेता का नाम : इस प्रोजेक्ट से भाजपा मंडल मंत्री लखन मारन का नाम जुड़ा है। भास्कर ने खरीदार बनकर उनसे बात की तो उन्होंने प्लॉट और फार्म हाउस के रेट बताए। हालांकि बाद में कहा कि-मेरा इस प्रोजेक्ट से कोई लेना-देना नहीं।

भाजपा नेता बोले: T&CP को छोड़कर सभी अनुमति, निगम सड़क भी बना रहा सवाल: गोरा गांव (ड्रीम फार्म) में प्लॉट लेना है? लखन मारन (मंडल मंत्री): प्लॉट ₹1500 और फार्म हाउस ₹1200 वर्गफीट के हिसाब से है। सवाल: बहुत अंदर है, वहां रास्ता तो खराब है? जवाब: विधायक निधि से नगर निगम 22 फीट का सीसी रोड बना रहा है। कल ही सीमांकन हुआ है। सवाल: सभी परमिशन हैं? लोन मिल जाएगा? जवाब: लोन मिल जाएगा। टीएनसीपी को छोड़कर सब परमिशन हैं। भास्कर रिपोर्टर की भाजपा मंडल मंत्री लखन मारन से ग्राहक बनकर हुई बातचीत के अंश

तहसीलदार कर रहे जांच, कार्रवाई करेंगे तहसीलदार जांच कर रहे हैं। एफटीएल में गतिविधि गलत है। जांच के आधार पर कार्रवाई करेंगे। -दीपक पांडे, एसडीएम, टीटी नगर

कागजों में कृषि भूमि... मौके पर प्लॉट- फार्म हाउस बताकर बेच रहे राजस्व रिकॉर्ड में करीब 5 एकड़ की यह जमीन अलग-अलग लोगों के नाम कृषि भूमि के रूप में दर्ज है। दो साल पहले तक यहां खेती हो रही थी। बाद में इसमें गेहूं-धान की खेती की जाने लगी। वर्तमान में इसी जमीन पर 600 से 1200 वर्गफीट के प्लॉट और 3 हजार से 12 हजार वर्गफीट के फार्म हाउस बेचे जा रहे हैं।

.