BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट नई दिल्ली 2026 में हिस्सा लेने के लिए कई देशों से मेहमान आने वाले हैं। ब्राजील के विदेश मंत्री भारत पहुंच चुके हैं। उनके बाद अब रूस के राष्ट्रपति पुतिन का इंतजार किया जा रहा है।
BRICS Summit New Delhi 2026: नई दिल्ली बहु प्रतीक्षित ब्रिक्स समिट 2026 की तैयारियां अपने चरम पर हैं। देश बेसब्री से इस समिट में हिस्सा लेने के लिए आने वाले मेहमानों का इंताजर कर रहा है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन समेत अन्य राष्ट्राध्यक्षों के आने की पुष्टि पहले ही हो चुकी थी। लेकिन चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लेकर संशय बना हुआ था। गुरुवार को दोपहर के समय चीनी विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया कि शी जिनपिंग भी ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली जा रहे हैं।
अब जबकि लगभग सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों के आने की पुष्टि हो गई है, तो आइए जानते हैं कि कौन से नेता किस वक्त भारत की जमीन पर उतरने वाले हैं।
1. ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा भारत आ चुके हैं। उनकी फ्लाइट कुछ देर पहले ही 21:50 पर लैंड कर चुकी है।
2.रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 11 सितंबर को अल सुबह करीब 1:15 पर पालम एयरोपोर्ट पर लैंड करेंगे। उनका डेलीगेशन पहले ही दिल्ली पहुंच चुका है। कुछ अधिकारी उनके साथ आएंगे।
3. विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल टेडरोस भी 11 सितंबर को सुबह करीब 4:10 पर नई दिल्ली पहुंचेंगे।
4. एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर बैंक के अध्यक्ष जू जियायी भी 11 सितंबर को सुबह करीब 8:25 पर नई दिल्ली पहुंचेंगे।
5. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा 11 सितंबर को करीब 9:05 पर नई दिल्ली पहुंचेंगे।
6. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी 11 सितंबर को करीब 13:25 पर नई दिल्ली पहुंचेंगे।
7. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान 11 सितंबर को दोपहर 14:00 पर नई दिल्ली पहुंचेंगे।
8. नाइजीरिया के उप राष्ट्रपति कासिम शेट्टिमा 11 सितंबर की दोपहर में 14:45 पर नई दिल्ली में लैंड करेंगे।
9. मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी 11 सितंबर की शाम 17:35 पर नई दिल्ली में लैंड करेंगे।
10. संयुक्त अरब अमीरात के क्राउन प्रिंस शेख खालिद मोहम्मद बिन जायेद अल नाह्यान 11 सितंबर की शाम 17:50 पर नई दिल्ली पहुंचेंगे।
11. मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम 11 सितंबर की शाम 18:40 पर लैंड करेंगे।
12. इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबई अहमद अली 11 सितंबर की शाम 19:30 को नई दिल्ली पहुंचेंगे।
13. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबोतो 11 सितंबर को देर शाम करीब 21:00 पर नई दिल्ली पहुंचेंगे।
14. फिलिपींस के राष्ट्रपति फ्रदिनांद आर. मार्कोस जू. 11 सितंबर को 22:00 पर नई दिल्ली में लैंड करेंगे।
15.क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिग्ज पैरील्ला 11 सितंबर को रात 22:50 पर नई दिल्ली पहुंचेंगे।
16 विश्व व्यापार संगठन (WTO) के डायरेक्टर जनरल नागोजी ओकोंजो इलवेला 11 सितंबर को देर रात नई दिल्ली पहुंचेंगे।
17. बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रेजिनकोव 12 सितंबर की सुबह 5:35 पर नई दिल्ली पहुंचेंगे।
18. वियतनाम के प्रधानमंत्री ली मिन्ह हंग 12 सितंबर की सुबह करीब 11:05 पर नई दिल्ली पहुंचेंगे।
19. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने दल के साथ 12 सितंबर की दोपहर करीब 12:25 पर नई दिल्ली पहुंचेंगे।
20. बहरीन के विदेश मंत्री अब्दुल लतीफ बिन राशिद अल जयानी 12 सितंबर की दोपहर में नई दिल्ली में लैडं करेंगे।
21. कजाखस्तान के राष्ट्रपति कासिम जोमार्त तोकोयव 12 सितंबर को शाम 16:10 पर लैंड करेंगे।
22. अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद सऊदी समिट के लिए आने वाले मेहमानों की लिस्ट में आखिरी होंगे। वह 12 सितंबर की रात करीब 21:00 पर नई दिल्ली में लैंड करेंगे।