Who is Ashok Sharma : अशोक शर्मा ने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया के लिए अपना T20I डेब्यू किया. अशोक शर्मा कौन हैं, आइए इसके बारेे में जानते हैं.
Who is Ashok Sharma : अशोक शर्मा ने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया के लिए अपना T20I डेब्यू किया. अशोक शर्मा कौन हैं, आइए इसके बारेे में जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/23/ashok-sharma-2026-07-23-16-13-01.jpg)
Ashok Sharma Photograph: (x/bcci)
Who is Ashok Sharma : भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अशोक शर्मा ने अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया है. उन्होंने भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज यानी 23 जुलाई (गुरुवार) को हरारे में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में अपना डेब्यू किया है. अशोक शर्मा को अपना डेब्यू कैप मैच से पहले टीम हर्डल के दौरान मिला. प्रिंस यादव और मयंक यादव की लीडरशिप वाली तेज गेंदबाजी न्यूनिट में अशोक शर्मा अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे. अब फैंस के मन में सवाल आ रहा है कि अशोक शर्मा कौन हैं. उनके रिकॉर्ड्स कैसा है. आइए इस बारे में जानते हैं.
कौन हैं अशोक शर्मा?
अशोक शर्मा दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज हैं. अशोक शर्मा की उम्र 24 साल है. उनका जन्म 17 जुलाई 2002 को राजस्थान में हुआ था. वो राजस्थान के जयपुर के पास सटे एक छोटे से गांव रामपुरा के रहने वाले हैं. अशोक शर्मा एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता और भाई खेली करते हैं. उन्होंने क्रिकेटर बनने का सपना देखा और अपने सपनों की उड़ान भरत हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कमाल किया. इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी धमाल मचाया. अब वो टीम इंडिया के लिए जिम्बाब्वे में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे.
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
अशोक शर्मा को सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स के नेट्स गेंदबाज के तौर पर देखा गया था. अशोक 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स में मुख्य दल में गए और फिर 2023 और 2024 में राजस्थान रॉयल्स में वापस आते हुए उनके नेट गेंदबाज बने. 2025 में वह राजस्थान के मुख्य दल में शामिल हुए, हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने आईपीएल 2022 की विजेता टीम गुजरात टाइटंस के लिए भी आईपीएल में धमाल मचाया है. आईपीएल 2026 में उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए खेला और उन्होंने आईपीएल 2026 में 6 मैचों में कुल 6 विकेट हासिल किए. अशोक घरेलू क्रिकेट राजस्थान के लिए खेलते हैं.
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
भाई ने किया था अशोक के लिए त्याग
अशोक और उनके भाई दोनों क्रिकेट खेलते थे. जब उन्होंने 12वीं की पढ़ाई पूरी की तो पिता ने कहा कि उनके दोनों बेटों में सिर्फ कोई एक ही क्रिकेट खेलेगा. ऐसे में उनके बड़े भाई ने अशोक को क्रिकेट खेलने को कहा और खुद खेती कर पिता का हाथ बटाने का फैसला किया. उनके भाई भी जिला स्तर पर खेल चुके हैं. अशोक 140 की गति से गेंदबाजी कर सकते हैं.
अशोक के पास यॉर्कर, हार्ड लेंथ, स्लोअर, वाइड और बाउंसर गेंदों की विविधता मौजूद हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी डेब्यू इसी साल किया. राजस्थान के लिए 5 में से 4 मैच खेले, जिसमें वह 7 पारियों में 29.71 की औसत से 14 विकेट हासिल किए. अशोक डेल स्टेन को अपना आदर्श मानते हैं.
Gujarat Titans’ Ashok Sharma is set to make his India debut.
His record so far:
14 First-Class matches – 29 wickets
3 List A matches – 1 wicket
6 IPL matches – 6 wicketsA very limited domestic résumé, but now an opportunity at the international level. pic.twitter.com/SKRQCtMWWU
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) July 23, 2026
भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे में खेले जा रहे पहले मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब तक 3 ओवर का खेल हो चुका है. जिम्बाब्वे 19 रन बनाकर 1 विकेट के नुकसान पर है. मयंक यादव ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई.
ये भी पढ़ें : 'उसे खेलने का मौका नहीं देते, बेंच पर बिठाते हैं...' कुलदीप यादव पर पूर्व क्रिकेटर का बयान, कहा- 'उसका कॉन्फिडेंस तोड़ दिया'
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें