हनुमान अंश छोड़िए, 2026 की इन 2 फिल्मों का मुनाफा देख मुंह खुला रह जाएगा, 1 ने तो कर डाली बजट से 4100 गुना ज्यादा कमाई

Published on 18 सित॰ 2026

हनुमान अंश छोड़िए, 2026 की इन 2 फिल्मों का मुनाफा देख मुंह खुला रह जाएगा, 1 ने तो कर डाली बजट से 4100 गुना ज्यादा कमाई

सबसे ज्यादा मुनाफा किसने कमाया?

Box Office Record: सिनेमाघरों में मौजूदा समय में अगर किसी फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा है तो वो फिल्म हनुमान अंश है. रिलीज के बीच में अचानक ही इसके कलेक्शन में तेजी देखने को मिली और अब पिछले 3 हफ्तों से औसतन ये फिल्म रोजाना 10 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर ले जा रही है. फिल्म को रिलीज हुए 42 दिन पूरे हो चुके हैं और इसने 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू लिया है. ये करिश्मा आज से पहले कभी किसी फिल्म के साथ देखने को नहीं मिला. ये भारत में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले फिल्म साबित हुई है. इससे आगे सिर्फ गुजराती फिल्म लालो कृष्ण सदा सहायते है, जिसका बजट 50 लाख रुपये था और कमाई 122 करोड़ से ज्यादा हुई थी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक महज 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने 41 दिनों में 300 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. इसका मतलब ये हुआ कि हनुमान अंश ने अपने बजट का कुल 150 गुना कमा लिया है. अब तक के इतिहास में ये बड़ा कमाल करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन गई है. लालो कृष्ण को छोड़कर इतना बड़ा प्रॉफिट मार्जिन कोई फिल्म नहीं हासिल कर सकी है. लेकिन साल 2026 में ही अगर भारत के बाहर देखें तो दो फिल्में ऐसी रही हैं, जिनकी कमाई इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली और करिश्माई रही. बता रहे हैं कि वो दो फिल्में कौन सी हैं, जिन्होंने हनुमान अंश से भी कई गुना ज्यादा कलेक्शन कर के दिखाया है.

न्यू लाई फिल्म का कोई मुकाबला नहीं

न्यू लाई की बात करें तो ये साल 2026 में रिलीज हुई चाइनीज एनिमेटेड फिल्म है. इस फिल्म की खास बात ये है कि ये महज 1 लाख रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक इतने कम बजट में तैयार हुई फिल्म ने 41 करोड़ रुपये की कमाई की है. मतलब कि फिल्म अपने बजट का 4100 गुना से ज्यादा कमा चुकी है. अब ऐसा कमाल भी सिनेमा जगत में विरले ही देखने को मिलता है. फिलहाल फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में पहले स्थान पर बनी हुई है.

Movies Most Profit Graphics 2026

इन 3 फिल्मों का नहीं कोई तोड़

ऑब्सेशन फिल्म भी पीछे नहीं

साल 2026 में हॉरर-मिस्ट्री जॉनरा में कई सफल फिल्में आईं, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा चर्चा ऑब्सेशन की हुई. ऑब्सेशन का अनुमानित बजट 7 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है. इसके मुकाबले फिल्म ने दुनियाभर में 4290 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म की ये कमाई काफी असरदार है. यानी फिल्म ने अपने बजट का 613 गुना कमा लिया है और ये भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है. ये फिल्म भी हनुमान अंश से प्रॉफिट कमाने के क्रम में काफी आगे है.

ये भी पढ़ें- Box Office: भारत में पार किए 600 करोड़, अब नॉर्थ अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बनी स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे

बड़ी कास्ट-बड़ा बजट उतना भी जरूरी नहीं…

चाहें जो भी हो हनुमान अंश, न्यू लाई और ऑब्सेशन जैसी फिल्मों ने कम बजट में भी बंपर कमाई कर के ये साबित कर दिया है कि किसी फिल्म को हिट कराने के लिए उसका बजट या उसकी बड़ी स्टारकास्ट उतना मायने नहीं रखती. ये फिल्में अपने आप में ये बताने के लिए एक मिसाल हैं कि अगर फिल्म के कंटेंट में दम है, अगर फिल्म ऑडियंस को अट्रैक्ट करने का सामर्थ्य रखती है तो फिर बड़े बजट, बड़ी स्टार कास्ट और ग्रैंड प्रमोशन्स की जरूरत नहीं पड़ती है. हर एक फिल्म का अपना अस्तित्व है और अगर उसे बनाने के पीछे सच्ची मेहनत और लगन है तो उसे पॉपुलर होने से और सफल होने से कोई नहीं रोक सकता.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

google button