एशियन गेम्स 2026 में होगा भारत-पाकिस्तान का मैच? अगर बन गया ये समीकरण तो फैंस का मजा हो जाएगा दोगुना

Published on 25 सित॰ 2026

India vs Pakistan : एशियन गेम्स 2026 में क्या भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मुकाबला होगा. इन दोनों टीमों के बीच मैच कैसे संभव है, आइए जानते हैं.

India vs Pakistan : एशियन गेम्स 2026 में क्या भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मुकाबला होगा. इन दोनों टीमों के बीच मैच कैसे संभव है, आइए जानते हैं.

author-image

New Update

India vs Pakistan

India vs Pakistan Photograph: (ANI)

India vs Pakistan : भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैच को दुनिया भर में देखा जाता है. इन दो टीमों के बीच क्रिकेट के मैदान पर लंबे समय से राइवलरी चलती आ रही थी. लेकिन अब भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आसानी से लगातार धूल चटाती हुई नजर आती है. इसकी एक मुख्य वजह है, भारतीय क्रिकेट का काफी आगे बढ़ जाना और पाकिस्तान क्रिकेट का पीछे पहुंच जाना. आज पाकिस्तान को थाईलैंड जैसे टीम भी कड़ी टक्कर दे रही है. ऐसे में जब-जब पाकिस्तान से भारत का सामना होता है तो पाकिस्तान को हार झेलनी पड़ती है. 

अब इंडिया और पाकिस्तान के साथ-साथ दुनिया भर के फैंस जानाना चाह रहे हैं कि, क्या एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होगा. क्योंकि एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट के मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान की टक्कर नहीं हुई. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जापान, बांग्लादेश और श्रीलंका से मैच खेले और गोल्ड मेडल जीता. ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि, क्या पुरुष क्रिकेट में भी दोनों के बीच कोई मैच होगा या नहीं?

India vs Pakistan
India vs Pakistan Photograph: (ANI)

एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें न तो एक ग्रुप में हैं. न ही उनका कोई भी मैच शेड्यूल है. ऐसे में इन दोनों चिर प्रतिद्वंदी के बीच मुकाबला होगा या नहीं. इसके बारे में फैंस की जनाने की उत्सुकता काफी बढ़ गई है. तो आज हम आपको बताएंगे कि एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा या नहीं होगा. 

🚨 PAKISTAN vs INDIA ONCE AGAIN 🚨

- Pakistan vs India on October 1 in the Asian Games 2026 semi-finals. pic.twitter.com/44kasXVdBQ

— Abdullah (@Abdullahhhh_56) September 22, 2026

क्या एशियन गेम्स 2026 में होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

एशियन गेम्स 2026 में एशिया की टॉप 4 टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री दी गई है. इनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश शामिले हैं, जो एशियन गेम्स 22026 में सीधे क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगे. ये चारों टीमों लीग स्टेज से उनके क्वार्टर फाइनल मैच में पहुचने वाली टीमों से भिड़ेंगी. इससे साफ है कि भारत और पाकिस्तान का मैच क्वार्टर फाइनल स्टेज पर नहीं होगा. 

इसके साथ ही एशिनय गेम्स 2026 के ड्रॉ के हिसाब से भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है. ऐसे में ये दोनों टीमों सेमीफाइनल में अपने विरोधी ग्रुप की टीमों से भिड़ने वाली हैं. ऐसे में पाकिस्तान के भारत की टक्कर सेमीफाइनल में भी होनों की उम्मीद नहीं है. इसका मतलब साफ है कि क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला नहीं होगा. 

इस शर्त पर हो सकता है एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का मैच

एशियन गेम्स 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला सिर्फ एक शर्त पर खेला जा सकता है. वो तब जब भारत और पाकिस्तान अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश करें और उसके बाद अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश करें. ऐसे में भारत और पाकिस्तान का मैच एशियन कप 2026 के फाइनल में होने की संभावना है. तो सिर्फ इस कंडीशन में फैंस को भारत-पाकिस्तािन का मैच देखने को मिल सकता है.

भारतीय टीम गोल्ड मेडल जीतने की प्रबल दावेदार है. उसने इससे पहले भी 2023 में गोल्ड मेडल जीता था. ऐसे में इंडिया के फाइनल में पहुंचने के चांस काफी ज्यादा है. वहीं पाकिस्तान के फाइनल में पहुंची के चांस बिल्कुल कम हैं. क्योंकी पाकिस्तान का सामना अगर सेमीफाइनल में श्रीलंका या बांग्लादेश जैसी मजबूत टीमों से हुआ तो उसके हारकर एशियन गेम्स 2026 से बाहर होने के चांस भी हैं. 

ये भी पढ़ें :वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया ने की खास तैयारी, प्रैक्टिस सेशन में दिखा रोहित-विराट का जलवा