21 करोड़ की फीस नहीं, इस वजह से अक्षय खन्ना ने छोड़ी थी Drishyam 3? 'गायतोंडे' ने किया खुलासा

Published on 11 अक्टू॰ 2026

‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। मूवी देखने गए लोगों को अक्षय खन्ना की थोड़ी सी कमी खल रही है। सवाल है कि आखिर अक्षय खन्ना ने इस मूवी को क्यों छोड़ा, इसका खिलासा कमलेश सावंत ने किया है।

‘दृश्यम 3’ जैसी मूवी को अक्षय खन्ना ने क्यों छोड़ी थी? इसका सवाल फैंस के जहन में अभी तक बना हुआ है। कुछ रिपोर्ट में सामने आया कि 21 करोड़ रुपए फीस की वजह से एक्टर ने इस मूवी को ठुकरा दिया। लेकिन फिल्म में इंस्पेक्टर गायतोंडे का किरदार निभाने वाले एक्टर कमलेश सावंत ने एक अलग खुलासा किया है। उनके मुताबिक अक्षय खन्ना ‘धुरंधर’ में विग पहनने के बाद ‘दृश्यम 3’ में भी बालों वाला लुक चाहते थे, जबकि पिछली फिल्म में उनका किरदार गंजा दिखाया गया था।

कमलेश सावंत ने अमर उजाला डिजिटल को दिए इंटरव्यू में बताया कि अक्षय खन्ना ‘धुरंधर’ में विग पहनकर नजर आए थे। इसके बाद वह ‘दृश्यम 3’ में भी अपने किरदार को बिना गंजे लुक के दिखाना चाहते थे। उन्होंने आगे कहा कि

लेकिन यहां एक बड़ी समस्या थी। ‘दृश्यम 2’ में अक्षय खन्ना ने आईजी तरुण अहलावत का किरदार निभाया था, जिसका लुक गंजा था। चूंकि तीसरी फिल्म की कहानी पिछली फिल्म से आगे बढ़ती है, इसलिए अचानक उनके किरदार के बालों वाला लुक दिखाना कहानी की निरंतरता से मेल नहीं खाता।

कमलेश के मुताबिक, इसी वजह से अभिनेता और मेकर्स के बीच सहमति नहीं बन पाई। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में एक्टर और फिल्ममेकर, दोनों का अपना नजरिया है।

क्या 21 करोड़ रुपये फीस थी विवाद की वजह?

अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने के बाद ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 21 करोड़ रुपये करने की मांग की थी। बताया गया था कि ‘धुरंधर’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों की सफलता के बाद उनकी फीस को लेकर मेकर्स के साथ बातचीत मुश्किल हो गई थी।फिल्म के निर्माता कुमार मंगत पाठक ने भी पहले कहा था कि फीस पर बातचीत और समझौता होने के बाद अक्षय ने विग पहनने की मांग रखी थी। उनके मुताबिक, निर्देशक अभिषेक पाठक ने कहानी की निरंतरता का हवाला देकर इस मांग पर आपत्ति जताई थी। निर्माता के अनुसार, बाद में इस मुद्दे पर फिर असहमति पैदा हुई और अक्षय फिल्म से अलग हो गए।

और पढ़ें: 11 साल से नहीं सुलझी ‘सैम’ की हत्या की गुत्थी, ‘दृश्यम 3’ के बाद फिर चर्चा में ऋषभ चड्ढा

कमलेश सावंत ने क्या कहा?

कमलेश सावंत ने इस विवाद में किसी एक पक्ष को पूरी तरह गलत नहीं बताया। उनका मानना है कि किसी अभिनेता को अपने किरदार के लुक को लेकर अपनी पसंद जाहिर करने का अधिकार है। वहीं, निर्देशक और निर्माता के लिए भी फिल्म की कहानी और किरदारों की निरंतरता बनाए रखना जरूरी होता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जयदीप अहलावत को फिल्म में पहले से शामिल किया गया था। ऐसा नहीं था कि अक्षय खन्ना के मना करने के बाद ही उन्हें फिल्म में लाया गया।

‘दृश्यम 3’ में अब कौन निभा रहा है यह भूमिका?

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत को शामिल किया गया है।

और पढ़ें: Drishyam 3 Collection Day 9: ‘दृश्यम 3’ की धुआंधार कमाई, बनी अजय देवगन की सबसे बड़ी हिट!