‘BJP सरकार में तमिल का गौरव बढ़ा’, सुधांशु त्रिवेदी बोले- राहुल देश में बांटने में लगे हुए हैं

Published on 11 अक्टू॰ 2026

सुधांशु ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यालय में तमिल भाषा को बहुत सम्मान मिला है. इसके अलग-अलग पहलुओं को बढ़ावा देने और इस सिर्फ राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर उठाने की भी कोशिश की गई है.

Google Search

सुधांशु ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यालय में तमिल भाषा को बहुत सम्मान मिला है. इसके अलग-अलग पहलुओं को बढ़ावा देने और इस सिर्फ राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर उठाने की भी कोशिश की गई है.

author-image

New Update

Sudhanshu Trivedi BJP

Sudhanshu Trivedi

एक दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए तमिल भाषा के अपमान को भाजपा ने बेबुनियाद और मनगढ़त आरोप लगाने की कोशिश बताई. दरअसल, भाजपा सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले झूठ फैलाने की कोशिश की और अब वह टकराव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. लिंग आधारित मुद्दों का फायदा उठाने के बाद राहुल अब उत्तर-दक्षिण के बीच बंटवारा करने की कोशिश करने में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर बेबुनियाद और मनगढ़ंत आरोप लगाने की कोशिशें की गई हैं.

VIDEO | Delhi: Addressing a press conference, BJP national spokesperson Sudhanshu Trivedi says, "Attempts have been made to level wild and baseless allegations against our government and Prime Minister Narendra Modi ji..."

(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/dpnu08IvMF

— Press Trust of India (@PTI_News) October 11, 2026

अब तमिल भाषा में लाइव अनुवाद होता है- सुधांशु

सुधांशु ने आगे कहा कि हाल में काशी-तमिल संगम का आयोजन हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 मिनट तक हिंदी में बात की और एआई की मदद से तमिल में उसका लाइव अनुवाद किया गया. अब भारतीय संसद में आप 22 भारतीय भाषाओं में एआई आधारित लाइव अनुवाद का फायदा उठा सकते हैं. पहले सासंदों को सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी में ही बोलना होता था. अगर आपको किसी और भाषा में अपनी बात रखनी होती थी तो आपको एक दिन पहले बताना पड़ता था, जिससे अनुवादक का इंतजाम किया जा सके. अब भाषा की कोई भी समस्या संसद में नहीं है. राहुल गांधी भाषा को टकराव का जरिया बनाना चाहते हैं, जो कुछ ही वर्षों में आपके दिल में दफन हो जाएगी. 

#WATCH | Delhi: BJP MP Sudhanshu Trivedi says, "...The attempts Rahul Gandhi makes to incite conflict—after his earlier attempts to spread falsehoods... Having tried to exploit gender dynamics, he has now decided to try and instigate a North-South divide... During the recent… pic.twitter.com/jcSGrJYjjS

— ANI (@ANI) October 11, 2026

चेन्नई में विकास के लिए हजारों करोड़ के प्रोजेक्टर जारी- सुधांशु

सुधांशु ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी ने दावा किया कि नीट की वजह से तमिल भाषा पर हमला हो रहा है. यह पूरी तरह से गलत है. असल बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यालय में तमिल भाषा को बहुत सम्मान मिला है. इसके अलग-अलग पहलुओं को बढ़ावा देने और इस सिर्फ राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर उठाने की भी कोशिश की गई है. आज चेन्नई को देखें, जहां 13 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं. मोदी सरकार में चेन्नई मेट्रो के लिए 4,900 करोड़ रुपये, नेशनल हाईवे के लिए 3,700 करोड़ रुपये, कराईकल-पेरालम लाइन के लिए 750 करोड़ रुपये के प्रोजेक्टर पर काम हो रहा है. चेन्नई, VOC और कामराजार जैसे तीन बंदरगाहों पर कार्गो और क्रूज सुविधाओं को अपग्रेड करने का काम हो रहा है. रेल और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर में, तमिलनाडु को रेलवे बजट में 7,611 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, और 77 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशनों के तौर पर फिर से बनाया जाएगा. 

VIDEO | Delhi: Addressing a press conference, BJP national spokesperson Sudhanshu Trivedi says, "It was claimed that the Tamil language is under attack due to NEET, which is completely false. The reality is that the Tamil language has received immense respect during Prime… pic.twitter.com/RU6410TBjb

— Press Trust of India (@PTI_News) October 11, 2026

तमिल साहित्या को वैश्विक स्तर पर दिया जा रहा है बढ़ावा- सुधांशु

सुधांशु ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किस तरह तमिल भाषा और तमिल संस्कृति का मान-सम्मान बनाए रखा है. वैश्विक मंचों पर तमिल साहित्य को बढ़ावा दिया जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से तमिल संस्कृति और भाषा की धार्मिक और साहित्यिक विरासत पर प्रकाश डाला था.

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें