
Honda की इस SUV पर आया बड़ा अपडेट, 21 हजार में बुकिंग शुरू; लॉन्च डेट भी हुई साफ
होंडा कार इंडिया ने एलिवेट फेसलिफ्ट का पहला टीजर जारी किया है. जिसमें कई नए फीचर्स देखने को मिले हैं , जो पहले नहीं देखे गए थे खासकर इसके एक्सटीरियर में. ये कार 6 अक्टूबर, 2026 को भारत में लॉन्च होने वाली है. अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो इस फेसलिफ्टेड एसयूवी को रजिस्टर्ड होंडा डीलरशिप पर 21,000 रुपये में बुक किया जा सकता है.एसयूवी में अब कनेक्टेड डीआरएल और टेललाइट्स के साथ-साथ रीडिजाइन किया गया ग्रिल, बंपर और हेडलाइट्स भी होंगी.एक और बदलाव यह है कि होंडा का लोगो अब ग्रिल की जगह हुड पर लगाया जाएगा.
एलिवेट फेसलिफ्ट में पहले से ज्यादा फीचर्स
हालांकि टीजर में केबिन के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि एलिवेट फेसलिफ्ट पहले से ज़्यादा फ़ीचर्स से लैस होगी. अब होंडा इस एसयूवी में इलेक्ट्रिक और वेंटिलेटेड सीटें, 360-डिग्री कैमरे, डुअल-ज़ोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ देने की उम्मीद कर रही है. सीटों के नए लुक के साथ-साथ ट्रिम एक्सेंट में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ADAS सूट में भी नए फ़ीचर्स शामिल किए जा सकते हैं.
कितनी होगी कीमत
फेसलिफ्टेड एलिवेट में इंजन और गियरबॉक्स के ऑप्शन पहले जैसे ही रहने की उम्मीद है. यह एसयूवी 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन पर चलती है, जो 6-स्पीड मैनुअल या सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है. यह इंजन लगभग 120 बीएचपी और 145 एनएम का पावर जनरेट करता है और कंपनी का दावा है कि इसकी माइलेज 15.31 से 16.92 किमी प्रति लीटर है. इसकी कीमत फिलहाल 11.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर 16.77 लाख रुपये तक जाती है, लेकिन फीचर्स में बढ़ोतरी के कारण फेसलिफ्टेड मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है.
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
मौजूदा एलिवेट में पहले से ही होंडा सेंसिंग, कंपनी का ADAS पैकेज मौजूद है. इसमें कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम, एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट सिस्टम और रोड डिपार्चर मिटिगेशन जैसी सुविधाएं शामिल हैं. फेसलिफ्ट में अतिरिक्त या अपडेटेड ADAS फंक्शन जोड़े जा सकते हैं. हायर वेरिएंट्स में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- त्योहारी सीजन से पहले Maruti ने कसी कमर, 2 लाख से ज्यादा बुकिंग के बाद बढ़ाया कारों का प्रोडक्शन
कार के इन पार्ट्स पर आता है सबसे ज्यादा खर्च, इंश्योरेंस क्लेम में बढ़ जाता है बिल

आयुषी चतुर्वेदी
आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.
Read More