चंद्रपुर में आंगनवाड़ी भर्ती शुरू, 218 पदों के लिए 12वीं पास महिलाएं 31 जुलाई तक करें आवेदन| Navbharat Live

Published on 28 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 28, 2026 | 04:01 PM IST

विज्ञापन

सार

Chandrapur Government Jobs: चंद्रपुर जिले में आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका के 218 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12वीं पास पात्र महिलाएं 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

chandrapur anganwadi recruitment 218 posts apply online

चंद्रपुर आंगनवाड़ी भर्ती- एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

विस्तार

Chandrapur Anganwadi Sevika Recruitment: महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले की आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्यभर में कुल 4,943 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें चंद्रपुर जिले के 218 रिक्त पद भी शामिल हैं। इच्छुक एवं पात्र महिलाओं से आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका (मददनीस) के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विभाग के अनुसार, आंगनवाड़ी सेविका को प्रतिमाह 13,000 रुपये तथा आंगनवाड़ी सहायिका को 7,500 रुपये मानदेय दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। विभाग ने पात्र महिलाओं से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए सरकारी सेवा से जुड़ने का यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है।

आंगनवाड़ी भर्ती में चंद्रपुर को 218 पद

भर्ती के लिए उम्मीदवार का कम से कम 12वीं पास होना आवश्यक है। आयु सीमा शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार लागू होगी। संबंधित आंगनवाड़ी कार्यक्षेत्र की पात्र स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

ये भी पढ़े: 20 मिनट का सफर 8 मिनट में: मुंबई में ट्रैफिक को बड़ी राहत, BKC SCLR एलिवेटेड कनेक्टर जल्द होगा शुरू

ऑनलाइन आवेदन के साथ 12वीं की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), जन्मतिथि का प्रमाण तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन करना अनुभव तथा शासन द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अंतिम चयन इसी गुणवत्ता होगा।

मेरिट के आधार पर होगा चयन

जिले में कुल 218 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें 47 आंगनवाड़ी सेविका और 171 आंगनवाड़ी सहायिका के पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण श्रेणी, अनुभव तथा शासन द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

अंतिम चयन इसी गुणवत्ता सूची के अनुसार किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 31 जुलाई के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए इच्छुक महिलाएं अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Follow Navbharatlive whatsapp