महज 22 साल की उम्र में IAS बनीं राजस्थान की बेटी मोनिका यादव, पहले ही प्रयास में किया यूपीएससी क्रैक

Published on 14 सित॰ 2026

Sep 14, 2026 07:27 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

UPSC Success Story: राजस्थान के सीकर की रहने वाली मोनिका यादव ने महज 22 साल की उम्र में अपने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया 403वीं रैंक के साथ यूपीएससी क्रैक कर IAS बनने का गौरव हासिल किया है। 

Monika Yadav IAS Success Story

IAS मोनिका यादव

IAS Monika Yadav Success Story: कहते हैं कि मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है। इस कहावत को राजस्थान के सीकर जिले की बेटी मोनिका यादव ने सच कर दिखाया है। उन्होंने महज 22 साल की कम उम्र में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में पास कर आईएएस (IAS) बनने का मुकाम हासिल किया है। सीकर जिले के लिसाड़िया गांव की रहने वाली मोनिका की यह सफलता देश के उन लाखों छात्र-छात्राओं के लिए एक मिसाल है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल

मोनिका यादव के पिता हरफूल सिंह यादव एक वरिष्ठ राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारी हैं और मां सुनीता यादव गृहिणी हैं। परिवार में सबसे बड़ी बेटी होने के नाते मोनिका पर बचपन से ही एक अच्छी राह तय करने की जिम्मेदारी थी। पिता के प्रशासनिक अधिकारी होने के कारण मोनिका का रुझान बचपन से ही लोक सेवा की तरफ रहा। उनके पिता हमेशा उनके सबसे बड़े मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत रहे।

यूपीएससी से पहले भी हासिल कीं कई बड़ी उपलब्धियां

आईएएस बनने से पहले भी मोनिका का शैक्षणिक करियर बेमिसाल रहा है। उन्होंने अपनी योग्यता और लगन के दम पर एक नहीं बल्कि कई कठिन परीक्षाएं पास की हैं।

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS): यूपीएससी से पहले उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में आरएएस परीक्षा में 93वीं रैंक हासिल की थी।

अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं: उन्होंने नेट (NET), जेआरएफ (JRF) और सीए (CA) जैसी राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षाओं में भी शानदार सफलता हासिल की।

ट्रेनिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: भारतीय रेलवे प्रबंधन संस्थान, लखनऊ में 78 हफ्तों की ट्रेनिंग के दौरान उन्हें एकेडमिक्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

पहले ही प्रयास में UPSC में 403वीं रैंक

अपनी लगातार मेहनत, सही दिशा और अटूट संकल्प के बल पर मोनिका ने केवल 22 वर्ष की उम्र में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 403वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की और देश की सबसे युवा आईएएस अधिकारियों की लिस्ट में शामिल हो गईं। मोनिका का विवाह भी एक आईएएस अधिकारी सुशील यादव से हुआ है। इतने बड़े पद पर पहुंचने के बाद भी मोनिका ने अपनी जड़ों और सादगी को नहीं छोड़ा है। जब भी वे अपने गांव आती हैं, अपनी पारंपरिक पोशाक और संस्कृति से जुड़ी रहती हैं।

युवाओं के लिए सफलता का मंत्र

IAS मोनिका यादव युवाओं और प्रतियोगी छात्रों को संदेश देती हैं कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। वे कहती हैं "शिक्षा ही एक मात्र ऐसा रास्ता है जो हमें जागरूक और सशक्त बनाता है। अपनी पढ़ाई को लेकर हमेशा ईमानदारी रखें और नए विचारों को स्वीकार करें। रिजिड होने के बजाय पॉजिटिव रहकर मेहनत करें, तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं है।"

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें