22000 करोड़ के ऋण समाधान पर विवाद: जी समूह के सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी पर लगाए आरोप, रिलायंस ने क्या कहा?

Published on 28 अग॰ 2026

एस्सेल ग्रुप के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा ने रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए। उन्होंने कहा, अंबानी के मीडिया समूह टीवी18 के चैनल सीएनबीसी ने नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (एनसीएलटी) में 22,000 करोड़ रुपये का लोन 6.5 करोड़ में सेटल करने का झूठ देश में फैलाया। चंद्रा ने यह आरोप भी लगाया कि मुकेश अंबानी ने 2019 में जी समूह में समस्या शुरू होने के बाद एक निवेशक  इन्वेस्को के साथ मिलकर जी को हड़पना चाहा।



रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रवक्ता ने देर रात बयान जारी कर चंद्रा के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया। प्रवक्ता ने कहा, समूह के मीडिया चैनल किसी के खिलाफ अभियान नहीं चलाते और न कभी चलाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि समूह बिजनेसमैन सुभाष चंद्रा की इज्जत करता है और बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं देता है।

विज्ञापन



वहीं, चंद्रा ने कहा, मुकेश जी, मेरे पास खोने के लिए अब कुछ नहीं है लेकिन आपकी अलमारी में भी कई कंकाल हैं। आप मुझे निशाना बनाएंगे तो मैं खुद को बचाऊंगा। चंद्रा ने आरोप लगाया, मेरे समूह में जब जनवरी, 2019 में समस्या शुरू हुई, मुकेश अंबानी के लोगों ने ही एक दिन में जी के शेयर 40% तोड़े थे। फिर भी मैं मुकेश अंबानी के पास गया और कहा कि आप जी खरीद लो क्योंकि मुझे तो कर्ज चुकाना है।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें:  नेपाल बाढ़: इंफोसिस की सहायक कंपनी के सीईओ लैक्स गोपीसेट्टी लापता, नहीं हो पा रहा संपर्क; कंपनी ने क्या कहा?



आप क्यों बैंक का पैसा ब्याज समेत चुकाते हो : चंद्रा ने कहा, 2019 में मैं मुकेश अंबानी से जी को खरीदने का प्रस्ताव लेकर मिला था तब उन्होंने एक हितैषी की तरह कहा, सुभाष जी आप क्यों इतना ब्याज समेत बैंकों के पैसे चुकाते हो, कोई नहीं चुकाता।


चंद्रा ने कहा, मुकेश जी कृपया मेरे और मेरे समूह के खिलाफ गलत प्रचार रोकिए। हमारे समूह पर 45 हजार करोड़ का कॉरपोरेट कर्ज था लेकिन हमने उसमें से 43 हजार करोड़ रुपये चुका दिए हैं।



चंद्रा पर ट्वीट से हर्ष गोयनका भी चर्चा में

  • देश के जाने-माने उद्योगपति हर्ष गोयनका ने बृहस्पतिवार को सुभाष चंद्रा के बारे में विजय माल्या के ट्वीट को साझा कर अन्य कंपनियों को एनसीएलटी से मिली छूट का डाटा दिया और बैंकिंग प्रणाली पर सवाल उठाए।  
  • शुक्रवार को उन्होंने सुभाष चंद्रा की ओर से जारी स्पष्टीकरण का वीडियो साझा कर कहा कि उनका पक्ष भी सुना जाना चाहिए। गोयनका ने कहा, 22,000 करोड़ की बात पूरी तरह गलत समझी गई थी।