Published: Sun, 13 Sep 2026 08:00 AM (GMT+05:30)
Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन Redmi 17 5G हाल ही में लॉन्च किया था और इसकी सेल ...और पढ़ें

Redmi 17 5G एक 24 हजार रुपये से कम का फोन है। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi 17 5G को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था और अब इसकी सेल भी बीते दिनों शुरू कर दी गई है। ये फोन Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर, 7,900mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग से लैस है। खास बात ये है कि चिप की किल्लत के चलते महंगे होते स्मार्टफोन्स के बीच ये एक नया फोन है जिसकी शुरुआती कीमत 24 हजार रुपये से कम है। ऐसे में अगर आप इस बजट में एक नया फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं इस फोन के बारे में सबकुछ।
Redmi 17 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Redmi 17 5G की लॉन्च प्राइस 6GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 23,999 रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा इसका एक 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल भी पेश किया गया है, जिसकी कीमत 26,999 रुपये रखी गई है।
ये हैंडसेट एब्सोल्यूट ब्लैक, एंडलेस ब्लू और इटरनल ऑरेंज कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके इटरनल ऑरेंज वेरिएंट में वेगन लेदर फिनिश दी गई है। बायर्स इसे Xiaomi India की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon और देशभर के Xiaomi रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीद सकते हैं।
![]()
Redmi 17 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Redmi 17 5G में 6.9-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 825 निट्स तक की HBM ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सेफ्टी के लिए इस पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके साथ ही ये TÜV Rheinland के लो ब्लू लाइट, फ्लिकर फ्री और सर्कैडियन फ्रेंडली सर्टिफिकेशन्स के साथ आता है। ऑडियो के लिए फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स एड किए गए हैं।
Redmi 17 5G में 4nm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB तक रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। ये हैंडसेट Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर रन करता है। इसमें माइक्रोSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाने का सपोर्ट भी दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi के इस हैंडसेट में 50-मेगापिक्सल का AI डुअल रियर कैमरा और फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर मिलता है। फोन में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग एड की गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ, NFC, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और GPS शामिल हैं।
पावर बैकअप के लिए Redmi 17 5G में 7,900mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W तक की वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके डायमेंशन्स 170.12 x 78.42 x 8.8mm और वजन लगभग 232 ग्राम है।