नेपाल बाढ़- लापता लोगों का आंकड़ा 2400 पहुंचा: 320 भारतीय, इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के CEO का सुराग नहीं; अब तक 586 मौतें, 4451 का रेस्क्यू हुआ
Published on 29 अग॰ 2026
LIVE
नेपाल बाढ़- लापता लोगों का आंकड़ा 2400 पहुंचा:320 भारतीय, इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के CEO का सुराग नहीं; अब तक 586 मौतें, 4451 का रेस्क्यू हुआ
काठमांडू11 मिनट पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ नेपाल से रमेश पोख्रेल
कॉपी लिंक
नेपाल के बाढ़ प्रभावित त्रिशूली इलाके का ड्रोन विजुअल, जहां भोटे कोसी नदी में बाढ़ ने से कई घर तबाह हो गए।
नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ के बाद लापता लोगों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। शुक्रवार रात तक आंकड़ा 2400 के करीब पहुंच गया। जबकि अब तक 586 लोगों के शव मिले हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के मुताबिक, राहत और बचाव अभियान में 15,431 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। अब तक 4,451 लोगों को बचाया जा चुका है। सेना और निजी प्राइवेट कंपनियों के 16 हेलिकॉप्टरों से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बाढ़ के बाद 320 भारतीयों से संपर्क नहीं हो पाया है। करीब 400 भारतीय चीन में फंसे हैं और भारतीय दूतावास उनके संपर्क में है। इसके अलावा 149 भारतीय चीन से नेपाल पहुंच चुके हैं। इस बीच इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के CEO लैक्स गोपिसेट्टी भी लापता बताए जा रहे हैं। कंपनी ने शुक्रवार रात बताया कि गोपिसेट्टी निजी काम से नेपाल गए थे। लेकिन बाढ़ के बाद उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।
इधर, नेपाल दूसरे देशों के रेस्क्यू टीमों से मदद लेने के लिए तैयार हो गया है। नेपाल ने प्रभावित इलाकों में यातायात बहाल करने के लिए भारत और चीन से 70 मीटर लंबे 10 बेली ब्रिज की मदद भी मांगी है। PM बालेन ने बताया कि अब तक प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में 190 करोड़ नेपाली रुपए से ज्यादा जमा हुए हैं। प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने अपनी एक महीने की सैलरी भी राहत कोष में देने का फैसला किया है।
बाढ़ से पहले और बाद की 2 की सैटेलाइट तस्वीरें…
रसुवागढ़ी हाईड्रोपावर प्लांट और त्रिशूली नदी वाले इलाके में बाढ़ से पहले और उसके बाद हुए बदलाव नजर आ रहे हैं।
नेपाल के तिमुरे इलाके में इमारतें और सड़कें तबाह हो गईं। आसपास का बड़ा इलाका बाढ़ से प्रभावित हुआ है।
खबर से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
.
लाइव अपडेट्स
32 मिनट पहले
कॉपी लिंक
4 फ्रांसीसी नागरिक अब भी लापता, 76 लोगों का पता चला
बाढ़ के बाद चार फ्रांसीसी नागरिक अब भी लापता हैं। फ्रांस की विदेश मामलों की मंत्री प्रतिनिधि एलेनोर कैरोआ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बाढ़ के समय नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर 80 फ्रांसीसी नागरिक मौजूद थे, जिनमें से 76 के बारे में जानकारी मिल चुकी है। बाकी चार लोगों की तलाश जारी है।
40 मिनट पहले
कॉपी लिंक
नेपाल से अबतक 84 भारतीयों का रेस्क्यू, भारत ने मेडिकल-रेस्क्यू टीम भेजी
नेपाल में बाढ़ के बाद भारत और नेपाल का संयुक्त राहत-बचाव अभियान जारी है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 84 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचाया गया है। इनमें तमिलनाडु के 21 लोग शामिल हैं, जो शुक्रवार को भारत लौट आए, जबकि त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना में काम करने वाले 63 मजदूरों को भी सुरक्षित निकाला गया है।
दूसरी तरफ भारतीय वायुसेना के तीसरे विमान से शुक्रवार को 11 सदस्यीय मेडिकल और सुरंग बचाव टीम नेपाल पहुंची। इसमें डॉक्टर, पैरामेडिकल कर्मचारी और सुरंग बचाव के लिए विशेषज्ञ शामिल हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि टीम अब मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में मदद कर रही है।
भारत ने इस उड़ान के साथ नेपाल के लिए राहत सामग्री भी भेजी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के मुताबिक, राहत सामग्री नेपाल के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री महाबीर पुन को सौंप दी गई है।
खबरें और भी हैं...
LIVE
नेपाल विदेशी रेस्क्यू टीमों की मदद लेने को राजी: बाढ़ में 579 मौतें; 320 भारतीयों समेत करीब 2500 लापता, इनमें इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के CEO शामिल1:09
कॉपी लिंक
शेयर
भास्कर एक्सप्लेनर
क्या RSS पर बैन लगाएंगे ट्रम्प: अमेरिका के धार्मिक कमीशन ने क्यों की ये सिफारिश; मोहन भागवत के अमेरिकी दौरे पर हंगामा बढ़ा4:17
कॉपी लिंक
शेयर
पाकिस्तान में 200 साल पुराना गुरुद्वारा गिराया: शॉपिंग मॉल बनाया जा रहा; BJP बोली- सिखों की विरासत खत्म की जा रही
0:37
कॉपी लिंक
शेयर
भागवत न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन मंदिर पहुंचे: बोले- विश्व में कई तरह के संघर्ष, कृष्ण चेतना से ही शांति आ सकती है