एशियाई खेल: 25 सितंबर को भारत के मेडल मौके

Published on 24 सित॰ 2026

25 सितंबर एशियन गेम्स शेड्यूल: सुबह 4:14 बजे से शुरू होगा एक्शन, जानिए किस समय मैदान पर होंगे भारतीय खिलाड़ी

Updated: Thu, 24 Sep 2026 07:55 PM (IST)

एशियन गेम्स 2026 (फोटो- सोशल मीडिया/X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एशियाई खेल 2026 के छठे दिन, 25 सितंबर को भारतीय एथलीटों के पास मेडल जीतने का बेहतरीन मौका है. शूटिंग, एथलेटिक्स और कबड्डी में उम्मीदें.

Asian Games 2026 India Day 6 Full Schedule: एशियन गेम्स 2026 के छठे दिन (25 सितंबर) भारतीय एथलीट देश के लिए पदकों की संख्या बढ़ाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. शूटिंग में अब तक की चुनौतियों के बाद भारतीय निशानेबाजों के पास पदक जीतने का बेहतरीन मौका रहेगा. इसके अलावा एथलेटिक्स, कबड्डी, बैडमिंटन, स्क्वैश और टेबल टेनिस जैसे प्रमुख खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: पीठ में जकड़न के कारण इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए हसरंगा, जानें पूरी वजह

शूटिंग: भारत को पदकों की सबसे बड़ी उम्मीद

शूटिंग में भारत की शुरुआत वैसी नहीं रही जैसी उम्मीद की जा रही थी, लेकिन छठे दिन निशानेबाज पदक तालिका में बड़ा सुधार कर सकते हैं.

  • सुबह 6:15 बजे: 10 मीटर एयर पिस्तौल मिक्स्ड टीम क्वालीफिकेशन (कमलजीत और सुरुचि इंडर सिंह)
  • सुबह 7:15 बजे: पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (इंडीविजुअल और टीम फाइनल - एपीएस तोमर, रुद्राक्ष पाटिल, नीरज कुमार)
  • सुबह 8:30 बजे: 10 मीटर एयर पिस्तौल मिक्स्ड टीम फाइनल (क्वालीफाई करने पर)
  • सुबह 10:30 बजे: पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन फाइनल (क्वालीफाई करने पर)

एथलेटिक्स: शाम को बरसेगा पदकों का रोमांच

एथलेटिक्स में भारत के पास शॉट पुट, पोल वॉल्ट, 10,000 मीटर दौड़ और हैमर थ्रो में सीधे पदक जीतने के मौके हैं.

  • सुबह 5:55 बजे: महिला हेप्टाथलॉन (जैवलिन थ्रो) – अनामिका अनीश, पूजा
  • सुबह 6:30 बजे: महिला हेप्टाथलॉन (लॉन्ग जंप) – अनामिका अनीश, पूजा
  • दोपहर 3:35 बजे: महिला शॉट पुट फाइनल (मेडल इवेंट) – मनप्रीत कौर, कृष्णा जयशंकर मेनन
  • शाम 4:11 बजे: पुरुषों की 100 मीटर सेमीफाइनल – गुरविंदरवीर सिंह
  • शाम 4:19 बजे: पुरुषों की 100 मीटर सेमीफाइनल – अनिमेष कुजूर
  • शाम 4:33 बजे: महिला पोल वॉल्ट फाइनल (मेडल इवेंट) – सिंधुश्री गणेशा, बारनिका एलांगोवल
  • शाम 5:02 बजे: पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ (मेडल इवेंट) – गुलवीर सिंह
  • शाम 5:10 बजे: पुरुषों का हैमर थ्रो फाइनल (मेडल इवेंट) – दमनीत सिंह, प्रवीन कुमार
  • शाम 5:53 बजे से: महिला और पुरुष 400 मीटर हीट्स – किरण, प्राची, विशाल टीके

ये भी पढ़ें: क्या भारतीय क्रिकेट का नया 'बॉस' बनेगा Muthoot Fincorp? जानें नई डील की पूरी कीमत.

कबड्डी: सेमीफाइनल में गोल्ड पर नजर

भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाने उतरेंगी.

  • सुबह 9:30 बजे: महिला कबड्डी सेमीफाइनल – भारत बनाम नेपाल
  • सुबह 10:45 बजे: पुरुष कबड्डी सेमीफाइनल – भारत बनाम थाईलैंड

बैडमिंटन और टेबल टेनिस का पूरा शेड्यूल

  • सुबह 6:10 बजे (बैडमिंटन): मिक्स्ड डबल्स – ध्रुव कपिला/तनीषा क्रास्टो बनाम मालदीव
  • सुबह 6:30 बजे (टेबल टेनिस): मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल – दिया चितले/मानुष शाह बनाम हॉन्ग कॉन्ग
  • सुबह 7:30 बजे (टेबल टेनिस): पुरुष डबल्स – जी सत्यन/हरमीत देसाई बनाम इंडोनेशिया
  • दोपहर 12:30 बजे (बैडमिंटन): पुरुष डबल्स – सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी बनाम थाईलैंड
  • दोपहर 1:30 बजे से (बैडमिंटन): महिला डबल्स मुकाबले – ट्रीसा जॉली/गायत्री गोपीचंद और सिमरन/कविप्रिया

ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया क्रिकेट संघ के प्रमुख अभिराम सिंह यादव बने ICC CEC के नए सदस्य

हॉकी, मुक्केबाजी और अन्य खेल

  • सुबह 4:14 बजे (सर्फिंग): शॉर्टबोर्ड हीट्स – सुगर शांति गायेन, कमाली प्रकाश, किशोर, शिवराज बाबू
  • सुबह 6:00 बजे (फेसिंग): पुरुष टीम फॉयल राउंड ऑफ 16 – आदित्य, हेमांश, तेजस, सचिन
  • सुबह 6:30 बजे (कैनो स्प्रिंट): पुरुष कायक डबल 500 मीटर सेमीफाइनल – प्रोहित बारोई, प्रसन्न कुमार
  • सुबह 6:40 बजे से (तैराकी): हीट्स मुकाबले – धनुष सुरेश, ऋषभ दास, उत्कर्ष पाटिल, दक्षन शशिकुमार, साजन प्रकाश
  • सुबह 7:00 बजे (स्क्वैश): मिक्स्ड डबल्स और सिंगल्स क्वार्टर फाइनल मुकाबले (जोशना चिनप्पा, वेलावन सेंथिलकुमार, अभय सिंह, अनाहत सिंह, तन्वी खन्ना, वीर चोतरानी)
  • सुबह 7:30 बजे (हॉकी): महिला पूल B मैच – भारत बनाम जापान
  • सुबह 7:55 बजे (ई-स्पोर्ट्स): पोकेमोन यूनाइट – भारत बनाम दक्षिण कोरिया
  • सुबह 10:15 बजे (बॉक्सिंग): पुरुषों का राउंड ऑफ 16 – सचिन बनाम अबू जाजेह मोहम्मद (UAE)
  • दोपहर 2:15 बजे (बॉक्सिंग): महिलाओं का राउंड ऑफ 16 – प्रीति बनाम मि चोल पैंग (उत्तर कोरिया)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Tags