झारखंड में बारिश : 25 अगस्त तक बरसते रहेंगे बादल, 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Published on 23 अग॰ 2026

Ranchi News : झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला हुआ रहेगा. 25 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में बादल छाये रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई जगहों पर मेघगर्जन और वज्रपात भी हो सकता है.


मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त को पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.


झारखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें  

24 और 25 अगस्त को भी राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात हो सकता है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.


दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है तापमान : मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.


26 और 27 अगस्त को भी राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. हालांकि इन दोनों दिनों के लिए फिलहाल कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.


जमशेदपुर सबसे गर्म  :  पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा. बहारागोड़ा में सबसे अधिक 35.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ.


सरायकेला में 34.5, पाकुड़ में 34, डालटनगंज और बोकारो थर्मल में 32.1, चाईबासा में 30.8 और रांची में 27.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.


रांची में 22.6 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान : रांची का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा. जमशेदपुर में 25.8, डालटनगंज में 25.6, बोकारो थर्मल में 25.5, चाईबासा में 23.6, खूंटी में 24.5 और लातेहार में 21.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ.


कई इलाकों में हुई बारिश : पिछले 24 घंटे में चाईबासा में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई. जमशेदपुर और बोकारो थर्मल में 0.4 मिमी, जबकि लातेहार में 0.5 मिमी बारिश हुई.


एक जून से अब तक रांची में 864.6 मिमी, जमशेदपुर में 672.7 मिमी, डालटनगंज में 639.4 मिमी, बोकारो थर्मल में 531.8 मिमी और चाईबासा में 931.7 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है.


मौसम विभाग ने 23 अगस्त को भारी बारिश वाले इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. गर्जन और वज्रपात के दौरान लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने को कहा गया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.