इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (IIT) बॉम्बे ने इस साल संस्थान से ग्रेजुएट होने वाले इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स समूह के बीच एक सर्वे किया है. इसके नतीजे बीते दिनाें जारी किए गए हैं. IIT बॉम्बे की तरफ से किए गए सर्वे में सामने आया है कि 25 फीसदी स्टूडेंट्स अपनी इंजीनियरिंग ब्रांच से संतुष्ट नहीं हैं. वह बेहतर प्लेसमेंट के लिए अपनी ब्रांच में बदलाव करना चाहते थे. दिलचस्प ये है कि ये स्टूडेंट्स अपनी ब्रांच बदलकर कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करना चाहते हैं. IIT बॉम्बे ने ‘Insight Senior Survey 2026’ में स्टूडेंट्स की प्राथमिकताओं और उनके कैंपस जीवन को रेखांकित किया है.
आइए, विस्तार से IIT बॉम्बे के ‘Insight Senior Survey 2026’ के बारे में जानते हैं. जानते हैं कि कितने स्टूडेंट्स के बीच ये सर्वे किया गया. जानते हैं कि सर्वे के नतीजे क्या कहते हैं.
24% स्टूडेंट्स ने माना नकल की है
IIT बाॅम्बे की तरफ से किए गए इस सर्वे में इस स्टूडेंट्स से कई तरह के सवाल किए गए, जिसमें स्टूडेंट्स परीक्षाओं और असाइनमेंट में नकल करने को लेकर सवाल पूछा गया. इस सवाल के जवाब में अधिकांश स्टूडेंट्स ने नकल करने की बात अस्वीकार की. हालांकि 24 फीसदी स्टूडेंट्स ने स्वीकारा कि दबाव या मजबूरी की वजह से उन्हाेंने एक से दो बार नकल की.
32% स्टूडेंट्स 5 साल बाद में बदलाव को लेकर अनिश्चित
IIT बॉम्बे के ‘Insight Senior Survey 2026’ में स्टूडेंट्स ने करियर को लेकर अनिश्चितता से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए हैं. सर्वे में शामिल 28 फीसदी स्टूडेंट्स अपने वर्तमान सेक्टर से बाहर निकलने का मन बना रहे हैं तो वहीं 32 फीसदी स्टूडेंट्स का मानना है कि 5 साल बाद वह इसी सेक्टर में काम करेंगे या नहीं, ये निश्चित नहीं है.
कितने स्टूडेंट्स के बीच हुआ सर्वे
IIT बाॅम्बे की तरफ से ‘Insight Senior Survey 2026’ का आयोजन साल 2026 में ग्रेजुएट होने वाले लगभग 2,400 स्टूडेंट्स के लिए किया था, लेकिन इस सर्वे में सिर्फ 144 स्टूडेंट्स ने ही प्रतिभाग किया है, जिसका कुल प्रतिशत 6 फीसदी है.
मेंटल हेल्थ और काउंसलिंग की स्थिति
सर्वे में स्टूडेंट्स ने मेंटल हेल्थ और काउसंलिंग से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए हैं. सर्वे में शामिल 24 स्टूडेंट्स ने माना कि उन्हें मुश्किल हालातों में संस्थान की काउंसलिंग सेवाओं का इस्तेमाल किया. वहीं 41 स्टूडेंट्स ने कहा कि उन्हें कभी काउंसलिंग या थेरेपी की जरूरत महसूस नहीं हुई. हालांकि 33 स्टूडेंट्स बताया कि उन्होंने अपनी मुश्किलों का सामना करने के लिए दोस्तों और परिवार की मदद ली.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More