Aug 04, 2026 06:22 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
भारतीय ग्राहकों के बीच हैचबैक कारों का पॉपुलैरिटी हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी जुलाई, 2026 की बात करें तो Maruti Suzuki WagonR ने इस सेगमेंट की बिक्री में टॉप पोजिशन हासिल कर लिया।

मारुति सुजुकी वैगनआर बेस्ट-सेलिंग हैचबैक जुलाई 2026
केवल
₹6,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
भारतीय ग्राहकों के बीच हैचबैक कारों का पॉपुलैरिटी हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी जुलाई, 2026 की बात करें तो मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) ने इस सेगमेंट की बिक्री में टॉप पोजिशन हासिल कर लिया। मारुति वैगनआर को इस दौरान कुल 23,338 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर वैगनआर की बिक्री में 58.65 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जुलाई, 2025 में यह आंकड़ा 14,710 यूनिट था। आइए जानते हैं मारुति वैगनआर के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11.6 - 16.67 लाख
₹ 6.39 - 9.15 लाख
₹ 12 - 20.99 लाख
₹ 18.9 - 28.49 लाख
₹ 11.49 - 21.29 लाख
₹ 21.89 - 26.79 लाख
कुछ ऐसी है डिजाइन
मारुति सुजुकी वैगनआर अपनी सिग्नेचर 'टॉल बॉय' डिजाइन के कारण दशकों से भारतीय परिवारों की पहली पसंद बनी हुई है। इसका बॉक्सी डिजाइन इसे एक अलग पहचान देता है। फीचर्स की बात करें तो 2026 के मॉडल्स में 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो स्मार्टफोन नेविगेशन, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, प्रीमियम फैब्रिक अपहोल्स्ट्री और 341 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।
सेफ्टी फीचर्स भी दमदार
सेफ्टी के लिहाज से वैगनआर को हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। हालांकि, ग्लोबल NCAP रेटिंग में इसे 1-स्टार ही मिला है। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स, और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे जरूरी फीचर्स को मानक बनाया है। इसके साथ ही सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम इसे मॉडर्न सेफ्टी मानदंडों के करीब लाते हैं।
इतनी है कार की कीमत
पावरट्रेन के तौर पर कार में 1.0-लीटर K-सीरीज इंजन और दूसरा 1.2-लीटर इंजन दिया गया है। यह कार 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक (AGS) गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। माइलेज के लिए मशहूर यह कार पेट्रोल में लगभग 23.56 से 25.19 किमी/लीटर और CNG वैरिएंट में 33.47 किमी/किग्रा तक का जबरदस्त औसत देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 4.99 लाख से शुरू होकर 7.45 लाख रुपये तक जाती है।

