'25 साल की सेवा पूरी, जनता के सामने नतमस्तक हूं', दिल्ली में PM मोदी ने किया संबोधित, दिया नया नारा- We will do it

Published on 7 अक्टू॰ 2026

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीति में 25 साल पूरे हो गए हैं. इसको लेकर बीजेपी पूरे देश में सेवा ज्योति कार्यक्रम चल रहा है. दिल्ली में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसमें पीएम मोदी ने खुद जनता को संबोधित किया. 

जन-सेवा में अपने 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली में 'सेवा ज्योति' कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसे खुद पीएम मोदी ने संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि आज मैंने सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार 25 साल की सेवा पूरी कर ली है. यह जनता का आशीर्वाद है. मैं देश की जनता के सामने नतमस्तक हूं. कहा कि मैं एक ऐसा व्यक्ति रहा हूं जो किसी मिशन के लिए जिया है, न कि अपनी निजी महत्वाकांक्षा के लिए.

#WATCH | "Today, I have completed 25 years of continuously serving as Head of Government. This is the blessing of the people. I bow before the people of the country," says PM Modi as he addresses the 'Seva Jyoti’ program to mark his 25 years in public service.

(video source: DD) pic.twitter.com/a9n3nN9cPl

— ANI (@ANI) October 7, 2026

सफर के शुरूआत का किया जिक्र

PM ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को जब मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी, तब मैंने सोचा भी नहीं था कि यह मुकाम भी आएगा. पीएम मोदी ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हम जरूर हासिल करेंगे. आत्मनिर्भर भारत, ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब, ओलंपिक की मेजबानी और अंतरिक्ष में कदम रखना, यह ऊर्जा और आत्मविश्वास अद्भुत है.

यह भी पढ़ें: लोकसेवा के 25 साल... PM मोदी ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में की पूजा, देशसेवा का दोहराया संकल्प

वी विल डू इट का दिया नारा 

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वी विल डू इट' की पुष्टि की, क्योंकि उन्होंने विकसित भारत 2047 का संकल्प लिया. पीएम मोदी ने कहा कि लोगों ने हमेशा मुझे अपनी सेवा करने के लिए चुना है. आज मैं भारत के लोकतंत्र और इसके संविधान को नमन करता हूं. मैं 'सेवा ज्योति यात्रा' में शामिल होने वाले सभी नागरिकों का भी दिल से आभार व्यक्त करता हूं.

#WATCH | "I have been a person who has lived for a mission, not my personal ambition," says PM Modi at the 'Seva Jyoti' event to mark his 25 years in public service.

(Video source: DD) pic.twitter.com/5zallT2BHt

— ANI (@ANI) October 7, 2026

विनायक मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा

पीएम मोदी ने आज दिल्ली में विनायक मंदिर में पूजा की. कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि आज सुबह मैंने विनायक मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की. मैंने देश भारत के 1.4 अरब लोगों और खुद के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना की. मेरी प्रार्थना थी कि ईश्वर मुझे और अधिक ऊर्जा के साथ अपने देश के लिए काम करने की शक्ति और क्षमता प्रदान करें.

बीजेपी अध्यक्ष ने बताया यादगार दिन

दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आज हम सभी भारतीयों और बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक यादगार दिन है. आज हम एक ऐसे व्यक्तित्व की पच्चीस साल की यात्रा के साक्षी बन रहे हैं, जिन्होंने संघर्षों के बीच शुरुआत की और हर चुनौती का सामना करते हुए लगातार आगे बढ़ते रहे. नितिन नवीन ने कहा कि मैं ऐसे नेता, हमारे अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. 140 करोड़ देशवासियों और भारतीय जनता पार्टी के अनगिनत कार्यकर्ताओं की ओर से मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं. यह देखना प्रेरणादायक है कि आप किस तरह 'विकसित भारत' के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं.

गुरुग्राम में बोले गृह मंत्री अमित शाह

गुरुग्राम में एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक सुनहरा और ऐतिहासिक दिन है. आज, एक ऐसे व्यक्ति ने, जिनका जन्म बहुत साधारण परिवार में हुआ था, अपनी खूबियों और काबिलियत के दम पर और करोड़ों लोगों के समर्थन से, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार पच्चीस साल तक सेवा करने का रिकॉर्ड बनाया है. वे व्यक्ति हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. 

यह भी पढ़ें: MSME के लिए मोदी सरकार ने जारी किया 10 हजार करोड़ रुपये का फंड, ITLA के गठन को दी मंजूरी