भोपाल2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सम्मेलन का शुभारंभ करते अतिथि।
भोपाल में रविवार को कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का व्यापारी सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें मध्य प्रदेश के करीब 250 प्रमुख व्यापारिक नेता शामिल हुए। सम्मेलन का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। चांदनी चौक से सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल, कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया, राष्ट्रीय चेयरमैन बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन मौजूद रहे।
विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया 'वोकल फॉर लोकल' का मंत्र केवल एक आर्थिक अभियान नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का राष्ट्रीय आंदोलन है। उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पादों के उपयोग और प्रचार से देश के कारीगरों, लघु उद्योगों, स्टार्टअप्स तथा व्यापारिक समुदाय को नई शक्ति मिलती है।
सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महामंत्री खंडेलवाल ने कहा, नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 से 15 अगस्त तक आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव ने देश के व्यापारिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। इस महोत्सव के माध्यम से देश-विदेश के व्यापारिक प्रतिनिधियों, उद्यमियों और उद्योग जगत को एक बड़ा मंच मिला तथा हजारों करोड़ रुपए के व्यापारिक अवसर उत्पन्न हुए।

मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह तोमर का स्वागत करते मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा।
कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतिया ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि कैट को देश के सबसे मजबूत व्यापारी संगठन के रूप में और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करने तथा व्यापारिक समुदाय की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय चेयरमैन अग्रवाल ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारतीय उत्पादों के उपयोग और प्रचार-प्रसार को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। स्वदेशी वस्तुओं के प्रति उपभोक्ताओं का बढ़ता विश्वास भारत की आर्थिक मजबूती का आधार है।
प्रदेश अध्यक्ष जैन ने राज्य के व्यापारियों और व्यापारिक संगठनों का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापारिक संगठनों को और अधिक सक्रिय एवं संगठित करें। साथ ही व्यापारियों को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ें।
उत्पादों को अंतराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराएंगे प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने कहा- भोपाल में आयोजित यह सम्मेलन मध्यप्रदेश के व्यापारिक समुदाय की एकजुटता और सामूहिक शक्ति का स्पष्ट संदेश है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों से 250 प्रमुख व्यापारिक नेताओं की सहभागिता यह दर्शाती है कि मध्यप्रदेश का व्यापारी वर्ग अब केवल अपने व्यापारिक हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत, रोजगार सृजन और विकसित भारत के निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
शर्मा ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। आज आवश्यकता है कि छोटे और मध्यम व्यापारियों को तकनीक, डिजिटलीकरण, ई-कॉमर्स और नए बाजारों से जोड़ा जाए। कैट मध्यप्रदेश 'वोकल फॉर लोकल' और 'लोकल टू ग्लोबल' की भावना को प्रदेश के हर बाजार तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने और व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाने के लिए कैट लगातार कार्य करेगा।
इन विषयों पर हुई चर्चा सम्मेलन में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए व्यापारिक प्रतिनिधियों ने व्यापार, कराधान, डिजिटलीकरण, ई-कॉमर्स, स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन तथा व्यापारिक संगठनों की भूमिका से जुड़े अनेक विषयों पर विचार-विमर्श किया और व्यापार एवं अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
.
खबरें और भी हैं...
LIVE
सिंगरौली में पति-पत्नी बहे, बाणसागर डैम के 6 गेट खुले: मंदाकिनी उफान पर; घर-सड़कें कीचड़-मिट्टी से पटीं, सतना में 1 सितंबर तक स्कूल बंद
1:47- कॉपी लिंक
शेयर
वर्ग-3 के 7हजार शिक्षकों की शाला आवंटन प्रक्रिया कल से: 400 को म्यूचुअल ट्रांसफर का लाभ; एक सप्ताह में करना होगा जॉइन
0:51- कॉपी लिंक
शेयर
'26 आदिवासी बच्चों की मौत के जिम्मेदार डिप्टी CM': भूरिया बोले- MP में हेल्थ सिस्टम फेल; राजेंद्र शुक्ल से तत्काल इस्तीफा लें मुख्यमंत्री
0:48- कॉपी लिंक
शेयर
भोपाल में स्क्रैप कारोबारी ने किया सुसाइड: देर रात घर लौटी पत्नी ने देखा फंदे पर लटका शव; जांच में जुटी पुलिस
- कॉपी लिंक
शेयर