रक्षाबंधन के त्योहार से पहले दिल्ली सरकार ने महिलाओं को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है. दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लंबे समय से लंबित 'लक्ष्मी योजना' को आखिरकार मंजूरी दे दी है. इस योजना के तहत अब दिल्ली की महिलाओं के अकाउंट में हर महीने 2500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.
जानकारी के मुताबिक, इस 'लक्ष्मी' योजना की पहली किश्त रक्षाबंधन के मौके पर पात्र महिलाओं के बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर की जाएगी. रेखा गुप्ता ने बताया कि योजना को पारदर्शी और सही तरीके से लागू करने के लिए एक खास डिजिटल पोर्टल तैयार किया गया है, जो 1 अगस्त 2026 से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा.
कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब योजना को ग्राउंड पर उतारने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. 1 अगस्त से पोर्टल चालू होते ही दिल्ली की महिलाएं इस योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगी.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली की बहनों से किया वादा पूरा किया- CM रेखा गुप्ता
'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा, 'आज हम सभी के लिए बहुत खुशी का पल है. हमने आज की कैबिनेट मीटिंग में दिल्ली की बहनों से किया वादा पूरा किया है. हमने ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को मंज़ूरी दी है, ये योजना दिल्ली की बहनों को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद देकर उन्हें मजबूत बनाने के लिए बनाई गई है.'
सीएम रेखा ने आगे कहा, 'इस योजना का ऑनलाइन पोर्टल 1 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. योग्य बहनें अप्लाई कर सकेंगी और एप्लीकेशन और वेरिफिकेशन प्रोसेस के बाद, मुझे भरोसा है कि हम रक्षा बंधन तक लाभार्थियों के शुरुआती बैच को पहली किस्त दे पाएंगे. ये दिल्ली की बहनों के लिए सच में खुशी का मौका है कि हमारी सरकार ने सत्ता संभालने के सिर्फ एक साल से कुछ ज्यादा समय में ये कर दिखाया है. एलिजिबल कैटेगरी में आने वाली सभी बहनें इस योजना का फायदा उठा सकेंगी.'
'लक्ष्मी योजना' के लिए पात्रता की शर्तें
- आवेदक महिला की उम्र 21 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए.
- महिला या उसका परिवार कम से कम 10 सालों से दिल्ली का स्थायी निवासी होना चाहिए.
- परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए.
- अगर किसी परिवार में एक से ज्यादा महिलाएं पात्र हैं, तो परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला को ही इसका लाभ मिलेगा
यह भी पढ़ें: लाड़ली लक्ष्मी योजना से यूं बदल रही लड़कियों की किस्मत! 16 साल पहले हुई थी शुरुआत
रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड और दिल्ली का वोटर आईडी
- आय प्रमाण पत्र (2.5 लाख रुपए से कम आय का)
- निवास प्रमाण पत्र (10 साल से दिल्ली में रहने का सबूत)
- महिला के नाम से सक्रिय बैंक खाता (DBT लिंक्ड)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
---- समाप्त ----
ये भी देखें
