Updated On: Jul 28, 2026 | 08:19 PM IST
विज्ञापन
सार
Avore Electric EX: भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में एक नया खिलाड़ी उतर चुका है। बता दें कि अहमदाबाद स्थित स्टार्टअप Avore Electric ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल EX लॉन्च कर दी है।

Avore Electric (Source. Avore)
विस्तार
Electric Bike Launch India: भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में एक नया खिलाड़ी उतर चुका है। बता दें कि अहमदाबाद स्थित स्टार्टअप Avore Electric ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल EX लॉन्च कर दी है। जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह बाइक पूरी तरह स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर विकसित की गई है और इसे तीन साल से अधिक समय तक रिसर्च, टेस्टिंग और इंजीनियरिंग के बाद तैयार किया गया है। इसमें 260 किलोमीटर तक की IDC रेंज, 114 किमी/घंटा की टॉप स्पीड और कई स्मार्ट फीचर्स के साथ यह बाइक सीधे प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट को चुनौती देती नजर आ रही है।
कीमत, वेरिएंट और बुकिंग डिटेल्स
Avore Electric EX के बारे में बताए तो इसमें EX 2S, EX 2 और EX 1 तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,24,999 रुपये रखी गई है। वहीं अच्छी बात यह है कि ग्राहक केवल 799 रुपये देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। जिसको लेकर कंपनी का कहना कि डिलीवरी अगले दो महीने में शुरू होगी और बाइक जल्द ही देश के प्रमुख शहरों के शोरूम में उपलब्ध होगी।
260KM रेंज और 114kmph की टॉप स्पीड
EX 2S वेरिएंट को लेकर बताया गया है कि सिंगल चार्ज में 260 किलोमीटर तक की IDC रेंज देता है जबकि EX 2 की रेंज 255 किलोमीटर और EX 1 की 160 किलोमीटर है। टॉप मॉडल की अधिकतम स्पीड 114 किमी/घंटा है जबकि बाकी दो वेरिएंट 100 किमी/घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वहीं बाइक में इंडस्ट्री-फर्स्ट Integrated Motor + Swingarm Powertrain दिया गया है जो बेहतर बैलेंस और हैंडलिंग का दावा करता है। इसके साथ ही इसमें 1500W ऑनबोर्ड फास्ट चार्जर मिलता है जिससे बैटरी को सामान्य घरेलू सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है। वहीं कंपनी बताती है कि बैटरी करीब 2 घंटे में 20% से 80% और लगभग 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।
ये भी पढ़े: BS-VI कार और बाइक मालिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 3 साल तक नहीं बनवाना पड़ेगा PUC, सरकार ला रही नया नियम
AI फीचर्स और स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस
Avore Electric EX में कंपनी का अपना AVORE SENSE ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो AI-पावर्ड Avore Synapse और Avore Vehicle Assistance (AVA) के साथ काम करता है। इसमें Apex Performance Mode, Syft Manual Gear Mode, Park Assist (PAM+), Guide-Me-Home Lights, Auto Indicator Cut-off और Beacon Tank Light जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। वहीं कंपनी का दावा है कि बाइक को 1 लाख किलोमीटर से ज्यादा रोड टेस्टिंग और 2,500 घंटे से अधिक वैलिडेशन के बाद लॉन्च किया गया है। बैटरी पर 5 साल या 60,000 किलोमीटर की वारंटी भी दी जा रही है।
इसके साथ ही लॉन्च के मौके पर Avore Electric के संस्थापक प्रियांक राखोलिया ने कहा, “हमने EX के लॉन्च से पहले शोध, अनुसंधान, परीक्षण और सत्यापन में तीन साल लगाए हैं ताकि बेहतरीन इंजीनियरिंग और इनोवेशन दिया जा सके। हम वैश्विक स्तर की सुरक्षा और परफॉर्मेंस सुनिश्चित कर रहे हैं, साथ ही भारत में बने ईवी टेक्नोलॉजी स्टैक को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं जो मजबूती, निरंतरता और किफायत प्रदान करते हैं। हमारा मकसद हर भारतीय के लिए वर्ल्ड-क्लास इलेक्ट्रिक वाहनों को आसान और सुलभ बनाना है, और हमें पूरा यकीन है कि EX इस दिशा में हमारी यात्रा की महज एक शुरुआत है।”
