Parliament Monsoon Session 2026 Live: एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष का जोरदार हंगामा

Published on 27 जुल॰ 2026

aajtak.in | नई दिल्ली | 27 जुलाई 2026, 12:12 PM IST

Parliament Monsoon Session Live Updates: मॉनसून सत्र के दूसरे हफ्ते के पहले दिन सरकार एंटी पेपर लीक बिल लेकर आई है. लोकसभा में यह बिल डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने पेश किया. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

Parliament Monsoon Session Live Parliament Monsoon Session Live

संसद के चालू मॉनसून सत्र के दूसरे हफ्ते की आज से शुरुआत हो रही है. नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज के मुद्दे पर हंगामे के कारण पहला हफ्ता धुलने के बाद सरकार अब इसे लेकर सख्त कानूनी प्रावधान करने वाला बिल आज लोकसभा में पेश हो गया है. सत्तापक्ष आज इस बिल पर चर्चा शुरू कराने की कोशिश में है.

12:09 PM (11 मिनट पहले)

हंगामे के कारण दो बजे स्थगित हुई राज्यसभा की कार्यवाही

Posted by :- Bikesh Tiwari

कांग्रेस के सांसदों ने राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही छात्रों के प्रोटेस्ट पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया. कांग्रेस की ओर से डिप्टी लीडर प्रमोद तिवारी ने यह मुद्दा उठाते हुए गृह मंत्री अमित शाह से जवाबदेही तय करने की मांग की. विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.
 

12:07 PM (14 मिनट पहले)

एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में पेश

Posted by :- Bikesh Tiwari

एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में पेश हो गया है. विपक्ष के जोरदार हंगामे और नारेबाजी के बीच पीएमओ में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने यह बिल लोकसभा में पेश कर दिया है. इससे पहले, विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच ही लिस्टेड बिजनेस लिए गए.
 

12:02 PM (18 मिनट पहले)

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू, हंगामा

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है. लोकसभा में चेयर पर दिलीप सैकिया आए हैं. दिलीप सैकिया ने सदन को जानकारी दी कि स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव के किसी भी नोटिस को अनुमति नहीं दी है. राज्यसभा और लोकसभा, दोनों सदनों में जोरदार हंगामे के बीच कार्यवाही जारी है.

11:29 AM (51 मिनट पहले)

संसद परिसर में विपक्ष का प्रोटेस्ट, पेपर लीक पर सरकार को घेरा

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित होने के बाद विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रोटेस्ट किया. विपक्षी सांसद इस दौरान हाथों में बड़ा बैनर लिए हुए थे, जिस पर वोट चोरी से लेकर चंदा चोरी तक के स्लोगन लिखे हुए थे. विपक्षी सदस्य छात्रों के प्रोटेस्ट पर हुए लाठीचार्ज को लेकर अमित शाह से जवाब देने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे हैं.
 

11:26 AM (54 मिनट पहले)

राज्यसभा में विपक्ष के नेता खड़गे की डिमांड- नियम 267 में हो चर्चा

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और छात्रों के प्रोटेस्ट पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया. खड़गे ने कहा कि यह रेयरेस्ट केस है. इस पर नियम 267 के तहत चर्चा होनी चाहिए. खड़गे अभी बोल ही रहे थे कि चेयर से सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

11:16 AM (एक घंटा पहले)

संसद के बाहर धर्मेंद्र प्रधान का NDA सांसदों ने किया स्वागत, पाग पहना कर ले गए अंदर

Posted by :- Bikesh Tiwari

शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार संसद भवन पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए सांसदों ने मकरद्वार पर जोरदार स्वागत किया.

यह भी पढ़ें: संसद के बाहर धर्मेंद्र प्रधान का NDA सांसदों ने किया स्वागत, संसद के बाहर धर्मेंद्र प्रधान का NDA सांसदों ने किया स्वागत, पाग पहना कर ले गए अंदर

11:14 AM (एक घंटा पहले)

भारत में पेपरलीक पर कई कानून बने, लेकिन कागजों पर ही क्यों रह जाते हैं?

Posted by :- Bikesh Tiwari

भारत में पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बने, फिर भी पर्चे लीक होना नहीं थम रहा. 2024 के नए 'एंटी-पेपर लीक कानून' के बावजूद धांधली जारी है. जानिए देश के बड़े शिक्षाविदों की जुबानी, क्यों ये कानून केवल फाइलों में सीमित रह जाते हैं और असली समस्या कहां है.

यह भी पढ़ें: भारत में पेपरलीक पर कई कानून बने, भारत में पेपरलीक पर कई कानून बने, लेकिन कागजों पर ही क्यों रह जाते हैं? एक्सपर्ट ने ये कहा

11:13 AM (एक घंटा पहले)

राज्यसभा में विपक्ष ने फिर उठाया छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में भी विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेपर लीक का मुद्दा उठाया. पेपर लीक पर जोरदार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कर दी.

11:11 AM (एक घंटा पहले)

लोकसभा में जोरदार हंगामा, नहीं चला प्रश्नकाल, कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य हंगामा करते हुए वेल में आ गए. विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच चेयर से स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह करते हुए अपनी सीट पर जाने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस तरह का आचरण लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है. स्पीकर ने कार्रवाई की चेतावनी भी दी, लेकिन विपक्षी सदस्यों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. स्पीकर ओम बिरला ने अंत में सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

11:07 AM (एक घंटा पहले)

लोकसभा में दी गई राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को बधाई

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को बधाई दी गई. स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और उनके कोच को बधाई दी.

11:04 AM (एक घंटा पहले)

छात्रों के खिलाफ पूरा सिस्टम ही जानलेवा- राहुल गांधी

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आजतक की खबर से जुड़ी पोस्ट रिपोस्ट करते हुए कहा है कि छात्रों के खिलाफ पूरा का पूरा सिस्टम ही जानलेवा है. राहुल गांधी ने खबर का हवाला देते हुए कहा कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से गोलियां चलाई गई हैं और सैकड़ों छात्रों को गिरफ़्तार करके उनपर FIR की जा रही है.

छात्रों के ख़िलाफ़ पूरा का पूरा सिस्टम ही जानलेवा है।

खबर आ रही है कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से गोलियाँ चलाई गई हैं और सैकड़ों छात्रों को गिरफ़्तार करके उनपर FIR की जा रही है।

मोदी जी, कहाँ गया आपका वादा कि छात्रों पर कोई FIR नहीं की जाएगी और उन्हें रिहा कर… https://t.co/c7zdyyeLA0

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 27, 2026

10:57 AM (एक घंटा पहले)

संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए सांसदों ने किया जोरदार स्वागत

Posted by :- Bikesh Tiwari

शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए के सांसदों ने जोरदार स्वागत किया. एनडीए के सांसदों ने संसद भवन परिसर में धर्मेंद्र प्रधान को मिथिला का पारंपरिक पाग पहनाकर स्वागत किया. इसके बाद एनडीए के सांसद धर्मेंद्र प्रधान को अंदर ले गए.

10:54 AM (एक घंटा पहले)

लोकसभा में आज आएगा पेपर लीक पर बिल

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में आज पेपर लीक पर बिल आएगा. नीट पेपर लीक के मुद्दे पर हुए आंदोलन के बाद मोदी कैबिनेट ने इसे लेकर सख्त कानूनी प्रावधानों वाले बिल को मंजूरी दी थी. अब सरकार आज इस बिल को सदन में पेश करेगी.