भारत ने लॉर्ड्स का पहला महिला टेस्ट जीता: इंग्लैंड को 270 रन से हराया; यस्तिका का शतक, 7 विकेट लेने वाली क्रांति प्लेयर ऑफ द मैच

Published on 13 जुल॰ 2026

लंदन2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
यास्तिका भाटिया ने दूसरी पारी में शतक लगाया। - Dainik Bhaskar

यास्तिका भाटिया ने दूसरी पारी में शतक लगाया।

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के 142 साल के इतिहास में पहली बार खेला गया महिला टेस्ट भारतीय टीम ने जीत लिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को 270 रन से हरा दिया। भारतीय टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में मेजबान टीम पर भारी पड़ी।

रनों के लिहाज से यह भारतीय महिला टीम की दूसरी सबसे बड़ी टेस्ट जीत रही। भारत को आज तक इंग्लैंड में महिला टेस्ट में हार नहीं मिली है। टीम ने यहां अब तक 11 टेस्ट खेले हैं, जिनमें 3 जीते हैं, जबकि 8 मुकाबले ड्रॉ रहे।

भारत ने पहली पारी में 285 और इंग्लैंड 170 पर सिमट गई। भारत को 115 रन की बढ़त मिली। भारत ने दूसरी पारी 341 रन पर घोषित की और 457 रन का टारगेट दिया। इंग्लैंड 186 पर ऑलआउट हो गई।

ऐतिहासिक टेस्ट मैच की 3 बड़ी बातें

  1. 1884 में इसी मैदान पर पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की पुरुष टीमों के बीच खेला गया। यहां पहला महिला टेस्ट मैच होने में 142 साल लगे। 10 जुलाई 2026 को भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों ने पहला टेस्ट खेला।
  2. यस्तिका भाटिया लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली पहली महिला टेस्ट क्रिकेटर बनीं। क्रांति इस ग्राउंड पर 5 विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
  3. उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने दोनों पारियों में फिफ्टी लगाई। उन्होंने पहली पारी में 83 और दूसरी पारी में 70 रन बनाए।

भारतीय टीम की जीत के 5 फोटोज

भारतीय टीम जीत के बाद ट्रॉफी के साथ।

भारतीय टीम जीत के बाद ट्रॉफी के साथ।

भारतीय कप्तान हरमानप्रीत कौर फैंस को ऑटोग्राफ देतीं हुईं।

भारतीय कप्तान हरमानप्रीत कौर फैंस को ऑटोग्राफ देतीं हुईं।

इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट को गॉर्ड ऑफ ऑनर देती भारतीय टीम। यह उनका आखिरी मैच था।

इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट को गॉर्ड ऑफ ऑनर देती भारतीय टीम। यह उनका आखिरी मैच था।

अपना आखिर मैच खेल रहीं इंग्लैंड की हीदर नाइट से जेमीमा हाथ मिलाती हुईं।

अपना आखिर मैच खेल रहीं इंग्लैंड की हीदर नाइट से जेमीमा हाथ मिलाती हुईं।

स्मृति मंधाना ने दोनों पारियों में फिफ्टी लगाई।

स्मृति मंधाना ने दोनों पारियों में फिफ्टी लगाई।

यहां से मैच रिपोर्ट…

पहली पारी में क्रांति ने 5 विकेट लिए

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शेफाली वर्मा बिना खाता खोले आउट हो गईं। इसके बाद स्मृति मंधाना (83), कप्तान हरमनप्रीत कौर (58) और दीप्ति शर्मा (57) की पारियों से भारत ने 285 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन फिलर ने 2-2 विकेट लिए।

जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 170 रन पर सिमट गई। क्रांति गौड़ ने 5 विकेट झटके। सयाली सतघारे और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा को एक सफलता मिली। एमी जोन्स ने 52 और कप्तान नेट सिवर-ब्रंट ने 44 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज टिक नहीं सके।

यस्तिका ने रचा इतिहास, भारत ने मैच पर कब्जा जमाया

115 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी खेलने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने 88 रन की शुरुआत दी। इसके बाद यस्तिका भाटिया ने जिम्मेदारी संभालते हुए 113 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने स्मृति के साथ 73 और दीप्ति शर्मा के साथ 52 रन की साझेदारी की।

ऋचा घोष ने नाबाद 50 और सयाली सतघारे ने नाबाद 18 रन बनाकर भारत को 341/7 तक पहुंचाया। इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने 5 विकेट लिए, लेकिन भारत ने 456 रन की बढ़त हासिल कर ली।

चौथे दिन भारतीय स्पिनरों ने खत्म किया मुकाबला

457 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टैमी ब्यूमोंट, माया बुशियर, हीदर नाइट और कप्तान नेट-ब्रंट जल्दी आउट हो गईं। एमी जोन्स ने 54 और सोफी एक्लेस्टोन ने 50 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड ज्यादा देर टिक नहीं सका।

स्नेह राणा ने 4 विकेट लिए। सयाली सतघारे, क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। इंग्लैंड की पूरी टीम 186 रन पर सिमट गई और भारत ने मुकाबला 270 रन से जीत लिया।

स्नेह राणा ने 4 विकेट लेकर इंग्लैंड को मैच से बाहर कर दिया।

स्नेह राणा ने 4 विकेट लेकर इंग्लैंड को मैच से बाहर कर दिया।

----------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने छोड़ा CSK का साथ

IPL की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और उसके हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को सोशल पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर…

.

खबरें और भी हैं...

  • सूर्या की टीम में वापसी के रास्ते बंद नहीं: रिपोर्ट- घरेलू क्रिकेट में रन बनाने होंगे, वर्ल्डकप जीतने के बाद टीम से बाहर हुए थे

    रिपोर्ट- घरेलू क्रिकेट में रन बनाने होंगे, वर्ल्डकप जीतने के बाद टीम से बाहर हुए थे|क्रिकेट,cricket - Dainik Bhaskar1:00
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने छोड़ा CSK का साथ: 18 साल बाद अलग हुए, कहा- टीम हमेशा दिल के करीब रहेगी; 5 IPL टाइटल जिताए

    18 साल बाद अलग हुए, कहा- टीम हमेशा दिल के करीब रहेगी; 5 IPL टाइटल जिताए|क्रिकेट,cricket - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भारत लॉर्ड्स टेस्ट जीतने से 4 विकेट दूर: इंग्लैंड को 457 रन का टारगेट दिया, यस्तिका ने 113 रन की पारी खेली

    इंग्लैंड को 457 रन का टारगेट दिया, यस्तिका ने 113 रन की पारी खेली|क्रिकेट,cricket - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • दावा- इंग्लैंड दौरे के बाद भारत का कोचिंग स्टाफ बदलेगा: गंभीर के दो भरोसेमंद कोच हट सकते हैं, फील्डिंग कोच दिलीप पर भी दबाव

    गंभीर के दो भरोसेमंद कोच हट सकते हैं, फील्डिंग कोच दिलीप पर भी दबाव|क्रिकेट,cricket - Dainik Bhaskar0:58
    • कॉपी लिंक

    शेयर