टेक महिंद्रा का मुनाफा 28% बढ़कर ₹1,465 करोड़: पहली तिमाही में रेवेन्यू 17.6% बढ़ा, कंपनी की टोटल इनकम ₹15,605 करोड़ रही

Published on 16 जुल॰ 2026

मुंबई12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टेक महिंद्रा का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार (YoY) 28% बढ़कर ₹1,465 करोड़ हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही (Q1FY26) में कंपनी को ₹1,140 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

आज (16 जुलाई) को कंपनी ने पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी किए हैं। नतीजों के पहले टेक महिंद्रा का शेयर 1.13% बढ़कर 1,515 रुपए पर बंद हुआ। बीते एक साल में शेयर 6% गिरा है। कंपनी का मार्केट कैप 1.48 लाख करोड़ रुपए है।

रेवेन्यू 17.67% बढ़कर ₹15,711 करोड़ रहा

टेक महिंद्रा के ऑपरेशन से रेवेन्यू में सालाना आधार पर 17.67% की बढ़ोतरी हुई है। FY27 की पहली तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹15,711 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही यानी FY26 की पहली तिमाही में रेवेन्यू ₹13,351 करोड़ रहा था।

पहली तिमाही में कंपनी की टोटल इनकम सालाना आधार (YoY) पर 15% बढ़कर 15,605 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 13,569 करोड़ रुपए थी।

कॉन्सोलिडेटेड यानी पूरी कंपनी की रिपोर्ट

कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कॉन्सोलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कॉन्सोलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…

विप्रो को पहली तिमाही में ₹3,352 करोड़ का मुनाफा: रेवेन्यू 10% बढ़ा, कंपनी ने ₹2 डिविडेंड का ऐलान किया; एट्रिशन रेट 13.9% रहा

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का पहली तिमाही में कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 0.6% बढ़कर 3,352 करोड़ रुपए रहा। पूरी खबर पढ़ें…

.

खबरें और भी हैं...

  • विप्रो को पहली तिमाही में ₹3,352 करोड़ का मुनाफा: रेवेन्यू 10% बढ़ा, कंपनी ने ₹2 डिविडेंड का ऐलान किया; एट्रिशन रेट 13.9% रहा

    रेवेन्यू 10% बढ़ा, कंपनी ने ₹2 डिविडेंड का ऐलान किया; एट्रिशन रेट 13.9% रहा|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सेंसेक्स फ्लैट बंद हुआ, 77186 पर आया: निफ्टी 5 अंक गिरकर 24072 के लेवल पर; रियल्टी शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे

    निफ्टी 5 अंक गिरकर 24072 के लेवल पर; रियल्टी शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • इंस्टाग्राम पर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक का खेल: एडिट फीचर से बैकडेट की जा रहीं पोस्ट; दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे दो डिजिटल क्रिएटर्स

    एडिट फीचर से बैकडेट की जा रहीं पोस्ट; दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे दो डिजिटल क्रिएटर्स|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोना ₹189 गिरकर ₹1.42 लाख पर आया: चांदी ₹680 बढ़कर ₹2.20 लाख किलो पर पहुंची, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

    चांदी ₹680 बढ़कर ₹2.20 लाख किलो पर पहुंची, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर