रायपुर पुलिस ने पकड़ा 29 लाख का गांजा: 56 KG गांजे के साथ महिला समेत 8 आरोपी अरेस्ट, इसमे दंपती-देवर और बिचौलिए शामिल - Raipur News

Published on 12 जुल॰ 2026

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग ऑपरेशन में 29 लाख रुपए से अधिक कीमत का गांजा जब्त किया है। टिकरापारा थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में क

.

इस कार्रवाई के दौरान 2 महिलाओं समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में पति-पत्नी, देवर और ओडिशा से गांजे की सप्लाई करने वाले बिचौलिए भी शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

आरोपियों की गिरफ्तारी पर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।

आरोपियों की गिरफ्तारी पर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।

घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ा

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा ने बताया कि पहली कार्रवाई टिकरापारा थाना क्षेत्र के कमल विहार रोड स्थित नीलगिरी प्लांटेशन के पास की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर कमलेश सोनवानी, राजा टंडन और नीतू टंडन को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से 46.100 किलोग्राम गांजा, एक सुजुकी एक्सेस स्कूटर और मोबाइल फोन जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजे की यह खेप ओडिशा के कालाहांडी जिले से रायपुर लाई गई थी।

सप्लाई चेन तक पहुंची पुलिस, ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार

पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने एंड-टू-एंड जांच करते हुए पूरी सप्लाई चेन का खुलासा किया। इसके बाद रायपुर रेलवे स्टेशन के पास से ओडिशा निवासी बनमाली तांडी और अनु तांडी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर में कमलेश, राजा और नीतू को सप्लाई करते थे। इसके बाद ये आरोपी शहर में अलग-अलग जगहों पर इसकी अवैध बिक्री करते थे। इस कार्रवाई में पुलिस ने गांजा सहित अन्य सामान जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत करीब 24 लाख रुपए आंकी गई है।

पहले भी जेल जा चुके हैं आरोपी तस्कर

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी कमलेश सोनवानी के खिलाफ रायपुर और महासमुंद में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से चार मामले दर्ज हैं। वहीं, राजा टंडन भी ओडिशा में नारकोटिक्स एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

भाठागांव बस स्टैंड से 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने भाठागांव बस स्टैंड के पास से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान हरियाणा निवासी कपिल कटारिया, प्रयागराज निवासी महेश दुबे और अलीगढ़ निवासी नीरज शर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10.226 किलोग्राम गांजा और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 5.12 लाख रुपए आंकी गई है।

पूछताछ जारी

दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के आधार पर ड्रग्स तस्करी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।